यूपी: प्रदेश में सक्रिय हो रहा है एक और विक्षोभ, दो से चार मई के बीच कई जिलों में हो सकती है बारिश, ये हैं पूर्वानुमान
होम

यूपी: प्रदेश में सक्रिय हो रहा है एक और विक्षोभ, दो से चार मई के बीच कई जिलों में हो सकती है बारिश, ये हैं पूर्वानुमान

Spread the love


Weather of UP: यूपी में मौसम फिलहाल राहत वाला बना रहेगा। एक और विक्षोभ की वजह से मई के पहले सप्ताह में लू और गर्मी से राहत मिलती रहेगी। 


UP: Another disturbance is becoming active in the state, there may be rain in many districts between May 2 and

प्रदेश में अभी सुहावना बना रहेगा मौसम।
– फोटो : अमर उजाला।


loader

Trending Videos



विस्तार


तेज हवा और बूंदाबांदी ने लू के थपेड़ों से निजात दिला दी है और यूपी के पूर्वी और तराई हिस्सों में मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। पूर्वी और तराई इलाकों में बूंदाबांदी के बाद सुबह-शाम ठंडी हवा की वजह से लोगों को अप्रैल में फरवरी जैसे मौसम का एहसास हो रहा है। साथ ही अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

Trending Videos

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मई की शुरुआत में ही एक नया शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग दोनों को अपनी गिरफ्त में लेगा और 2 से 4 मई के बीच तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *