
सदन की कार्यवाही के लिए जाते सतीश महाना।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। बजट पर हो रही चर्चा के बीच ब्रजेश पाठक की एक टिप्पणी पर हंगामा हो गया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के द्वारा अतीत पर की गई एक टिप्पणी का उल्लेख सदन में किया। इस बात से नाराज सदस्यों ने सदन में हंगामा किया। प्रश्न काल के दौरान सपा के सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे।








