{“_id”:”67b9f2a89dbe0d6f270171e8″,”slug”:”up-electricity-workers-announced-all-out-fight-said-there-will-be-a-struggle-till-the-privatization-proposa-2025-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: बिजलीकर्मियों ने किया आर-पार की लड़ाई का एलान, कहा- निजीकरण का प्रस्ताव रद्द होने तक होगा संघर्ष”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल निगमों के निजीकरण प्रस्ताव के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों ने एलान किया है कि जब तक प्रस्ताव निरस्त नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से चल रहे आंदोलन के क्रम में शनिवार को शक्ति भवन, विभिन्न परियोजना मुख्यालयों एवं बिजली कार्यालयों पर प्रदर्शन किया गया।
Trending Videos
कर्मचारियों ने कहा कि दोनों निगमों की रेटिंग नंबर बढ़ा है, इसके बाद भी इनका निजीकरण उचित नहीं है। प्रदेश में आरडीएसएस स्कीम के तहत विद्युत वितरण निगमों का नेटवर्क सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बिजली कर्मियों के परिश्रम का परिणाम है कि विद्युत वितरण निगम लगातार सुधार की ओर बढ़ रहे हैं।
विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा दक्षिणांचल ने वर्ष 2023-24 में प्रति यूनिट बिजली विक्रय कर 04.47 प्रति यूनिट राजस्व वसूली की है, जो आगरा में टोरेंट पावर कंपनी से मिलने वाले राजस्व 4.36 प्रति यूनिट से अधिक है। दक्षिणांचल के तहत बुंदेलखंड और चंबल का क्षेत्र आता है। यहां के गांवों से बिजली का राजस्व बहुत कम है। इसके बावजूद दक्षिणांचल ने टोरेंट की तुलना में प्रति यूनिट अधिक राजस्व जुटाया है। महाकुंभ में दिनरात बिजली कर्मी परिश्रम कर रहे हैं। वहां आंदोलन भी नहीं किया गया फिर भी निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया जा रहा है। समिति ने मुख्यमंत्री से निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त कराने की गुहार लगाई है।
Spread the love उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। चार माह के मासूम बेटे की भी हत्या की आशंका है। आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जान दे दी। दो दिन सभी के […]
Spread the love Former Army Chief Manoj Pande: राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद 2025 के दूसरे दिन पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज पांडेय ने भारतीय सेना की चुनौतियों और भविष्य के खतरों पर बात की। उन्होंने कहा कि यूपी में स्थापित हुआ डिफेंस कॉरिडोर हमारी सेना […]
Spread the love श्रीनगर के बारामुला में तैनात मेजर रौनक सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार की रात वाराणसी स्थित आवास पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रोना- बिलखना देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। 2 of 5 मेजर रौनक सिंह को दी गई अंतिम विदाई – फोटो : […]