आगरा के थाना खंदौली इलाके के ग्राम नगला चंदन के पास आगरा-जलेसर मार्ग पर शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे नशे में धुत 80 किमी. की रफ्तार से कंटेनर चला रहे चालक ने सवारियों से भरे दो ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए।
वहीं दूसरे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और कालिंदी विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया।
Trending Videos
2 of 15
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस के धाधऊ गांव निवासी रामअवतार (70) ने बताया कि गांव के आठ लोगों के साथ वह 20 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जगन्नाथपुरी से दर्शन के बाद चित्रकूट पहुंचे थे, जबकि उनके एक साथी हरिहर जबलपुर में ही रुक गए थे। चित्रकूट से महाकौशल एक्सप्रेस से शनिवार सुबह आठ लोग आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे।
गांव के बृजमोहन उर्फ बिज्जो (52), धनप्रसाद (60), लखमीचंद्र (62), देवकीन देवकीनंदन उर्फ बिल्ला मिस्त्री (60), विजय सिंह (62), रनवीर (75) और उदयवीर सिंह (60) कैंट स्टेशन पर उतर गए जबकि रामअवतार राजामंडी स्टेशन तक गए। सात लोगों ने कैंट स्टेशन से सादाबाद के लिए आजमपाड़ा, शाहगंज निवासी शाहिद (40) का ऑटो बुक किया था। चालक रामबाग होते हुए सवारियों को लेकर टेढ़ी बगिया से जलेसर रोड पर आया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव नगला चंदन के पास एक ऑटो श्रद्धालुओं के ऑटो से आगे चल रहा था। तभी शाहिद ने ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जलेसर से आगरा की ओर तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने दोनों ऑटो को एक के बाद एक टक्कर मार दी। धमाके की आवाज के साथ दोनों ऑटो कई फीट उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में पेड़ों के बीच जा गिरे।
दोनों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़ पड़े। वहीं, चालक कंटेनर लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर कंटेनर पर पथराव कर दिया, तब चालक अवनीश निवासी खेरगढ़ शिकोहाबाद ने कंटेनर रोका। लोगों ने कहा- वह नशे की हालत में था। ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में पुलिस ने आकर उसे हिरासत में लिया।
Spread the love {“_id”:”67c54988b02ca981570d3d4d”,”slug”:”ghatampur-one-dead-12-injured-in-collision-between-marshall-and-car-2025-03-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghatampur: मार्शल और कार की भिड़ंत में एक की मौत, 12 लोग घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} घाटमपुर में हादसा – फोटो : अमर उजाला विस्तार थानाक्षेत्र के कुआं खेड़ा के पास मुगलरोड पर फीगो कार और मार्शल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मार्शल सवार एक युवक की मौत हो […]
Spread the love Weather of UP: यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को हवाओं की गति बदलने से मौसम में गर्मी बढ़ी। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। Source link
Spread the love Weather of UP: बारिश और आंधी की वजह से प्रदेश के तापमान में आया बदलाव रविवार से खत्म होने जा रहा है। तीखी धूप लोगों को परेशान करने जा रही है। Source link