ये साउथ थ्रिलर मूवी देख कांप उठेगी रूह- watch this mohanlal south thriller film thudarum on jio hotstar ott adda
धर्म आस्था

ये साउथ थ्रिलर मूवी देख कांप उठेगी रूह- watch this mohanlal south thriller film thudarum on jio hotstar ott adda

Spread the love


South Thriller Film On OTT: एक अच्छी मूवी देखना हर कोई पसंद करता है। फिर चाहें वह बड़े पर्दे पर हो या ओटीटी पर। किसी फिल्म भी को बेहतरीन सिर्फ उसकी कास्ट नहीं, बल्कि उसकी कहानी, गाने, स्क्रीनप्ले, एक्शन समेत काफी सारी चीजें बनाती हैं। ऐसे में क्या आपने अभी तक कोई ऐसी फिल्म देखी है, जिसमें सस्पेंस का भरपूर डोज हो, जो हर मोड़ पर एक सवाल खड़ा करे।

अगर नहीं, तो चलिए अब आपको एक ऐसी साउथ की फिल्म के बारे में बताते हैं, जो थ्रिलर होने के साथ-साथ आपको लास्ट तक सीट से बांधे रखेगी। इसके साथ ही इस मूवी को ओटीटी पर कहां देखा जा सकता है, आईएमडीबी पर रेटिंग कितनी है, स्टार कौन है और कहानी क्या है सबकुछ।

नसीरुद्दीन शाह ने बताया क्यों उनके पिता ने किया था पाकिस्तान जाने से इनकार, बोले- उन्हें यकीन था कि…

क्या है इस साउथ मूवी का नाम?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, प्रकाश वर्मा, थॉमस समेत कई कलाकार हैं और इस फिल्म का नाम ‘थुडारम’ है। इस मूवी में आपको सस्पेंस का ऐसा डोज मिलेगा कि आप लास्ट तक इसे देखे बिना नहीं रह पाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, इसकी कहानी आपको इमोशनल भी कर देगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर कैसी है इसकी कहानी।

क्या है फिल्म की स्टोरी?

‘थुडारम’ की कहानी की बात करें, तो यह एक साधारण से ड्राइवर और उसके कार लव से शुरू होती है। दरअसल, फिल्म में मोहनलाल लीड रोल प्ले कर रहे हैं, जो जो अपनी कार से बहुत ज्यादा जुड़ा हुआ है और उसे बहुत प्यार भी करता है। वहीं, अब आप ऐसा सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें क्या अलग है। तो आपको बता दें कि इसमें ट्विस्ट तब आता है, जब उसकी सबसे प्यारी कार चोरी हो जाती है। इसके बाद मानों जैसे उसकी लाइफ ही पलट जाती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सामने आता है कि यह सब उसके पास्ट से जुड़ा है। फिल्म के सस्पेंस के साथ-साथ इसके विजुअल सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक आपको कहानी में डुबो देंगे।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कहां है मौजूद?

अब बात करें कि इसे ओटीटी पर कहां देखा जा सकता है। तो दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर आसानी से घर बैठे देख सकते हैं। वहीं, आईएमडीबी पर फिल्म को 7.6 की रेटिंग मिली हुई है। ऐसे में आप इसे इस वीकेंड अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

70 करोड़ के सी-फेसिंग बंगले में रहती हैं रवीना टंडन, वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर में रखी नंदी और गणेश जी की मूर्तियां





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *