योगी बोले- पिछली सरकारों में गोलियां चलती थीं:  आज जेवर देश का गहना बना, PM मोदी ने नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी – Noida (Gautambudh Nagar) News
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

योगी बोले- पिछली सरकारों में गोलियां चलती थीं: आज जेवर देश का गहना बना, PM मोदी ने नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी – Noida (Gautambudh Nagar) News

Spread the love




पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में इंडिया चिप सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी। उन्होंने कहा- आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रहा है। भारत के पास रुकने का समय नहीं है। 2026 की शुरुआत से ही देश ने अपनी कदम ताल तेज कर दी है। ये नई फैक्ट्री टेक्नोलॉजी पावर हाउस के रूप में काम करेगी। इंडिया चिप सेमीकंडक्टर यूनिट से यूपी के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। बीते 11 सालों में भारत ने बार-बार सिखाया है कि हम जो ठानते हैं, वो हासिल करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में यहां गोलियां चलती थीं। आज जेवर प्रदेश ही नहीं देश का जेवर बनकर उभरा है। इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद रहे। मैसर्स इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ये सेमीकंडक्टर यूनिट लगाई है। ये कंपनी HCL और फॉक्सकॉन का जाइंट वेन्चर है। कंपनी के लिए सेक्टर-28 में 48 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी यमुना सिटी में 3706.15 करोड़ का निवेश करेगी। सबसे पहले 2 तस्वीरें देखिए… योगी बोले- पहले लोग शाम को घर से नहीं निकलते थे सीएम योगी ने कहा- पीएम ने देश को टेक्नॉलॉजी के रूप में विकसित किया है। पिछली सरकारों में यहां गोलियां चलती थी, अपहरण होते थे। अराजकता होती थी। लोग सूर्यास्त होने के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। भारत सरकार नए विजन को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पीएम मोदी की सकारात्मक भूमिका ही है, जिसके कारण मोबाइल और इलेक्ट्रानिक हब के रुप में विकसित हो रहा है। रेल मंत्री ने कहा- ये ऐतिहासिक दिन रेल मंत्री अश्वनी वैष्ण्व ने कहा- आज का दिन एतिहासिक है। सबसे पहला सेमी कंडक्टर प्लांट जेवर की भूमि में रख रहे हैं। सेमीकंडक्टर फांउडेशन टेक्नॉलाजी है। सेमी कंडक्टर जिस देश में होता है, वहां पर कई तरह की मैन्यूफैक्चरिंग संभव हो जाती है। साढ़े ग्यारह साल में पीएम ने किस तरह से देश को पावर हाउस बना दिया। जहां इलेक्ट्रॉनिक्स नगण्य थी, वहां 12 लाख करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स मन्युफैक्चरिंग है। सेमीकंडक्टर यूनिट कार्यक्राम का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *