रवि दुबे-सरगुन मेहता बने केएल राहुल के पड़ोसी, हर महीने देंगे 11 लाख का रेंट, इतनी है स्टार कपल की नेट वर्थ
धर्म आस्था

रवि दुबे-सरगुन मेहता बने केएल राहुल के पड़ोसी, हर महीने देंगे 11 लाख का रेंट, इतनी है स्टार कपल की नेट वर्थ

Spread the love



रवि दुबे-सरगुन मेहता बने केएल राहुल के पड़ोसी, हर महीने देंगे 11 लाख का रेंट, इतनी है स्टार कपल की नेट वर्थ

अभिनेता रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता अब नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। रवि और सरगुन टीवी और फिल्मों के बड़े नाम हैं, सरगुन कई पंजाबी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं वहीं रवि जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म रामायण में उनके छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के पास कथित तौर पर कुल संपत्ति ₹150 करोड़ है ।

अब कपल ने बॉलीवुड सेलेब्स के पसंदीदा फ्रीडा वन टावर के एक फ्लोर को 5 साल के लिए लीज पर लिया है। यह डील 6 जून 2025 को उनकी कंपनी ड्रिमियाता एंटरटेनमेंट के माध्यम से फाइनल हुई थी, जिसमें सरगुन ने कंपनी की ओर से साइन किए। बताया जा रहा है कि दोनों इस फ्लैट के लिए 11 लाख रुपये का किराया हर महीने देंगे। ये किराया हर साल बढ़ेगा।

इसी बिल्डिंग में केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी रहते हैं। वहीं जैकी श्रॉफ का घर भी यहीं है।

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद नॉर्थ ईस्ट पर उठ रहे सवाल तो भड़कीं चुम दरांग, बोलीं- सीधा लोगों पर उंगली उठाना…

150 करोड़ रुपये की संयुक्त संपत्ति

सरगुन और रवि की कुल संपत्ति ₹150–152 करोड़ आंकी गई है, जिसमें सरगुन का हिस्सा लगभग ₹84 करोड़ और रवि का ₹67 करोड़ तक है । सरगुन पंजाबी सिनेमा की टॉप-चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं, प्रति फिल्म ₹1–2 करोड़ फीस लेती हैं ।

सरगुन ने 2009 में टीवी शो 12/24 करोल बाग से शुरुआत की, इसके बाद वो फुल्वा, बिग बॉस 8, और पंजाबी फिल्मों में नजर आईं। वहीं रवि ने Comedy Circus, Nach Baliye 5, Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 8 जैसे रियलिटी शो में भाग लिया और फिर Jamai Raja, Matsya Kaand जैसे शोज़ किए और तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है राजा रघुवंशी की बहन, इस कारण हो रही ट्रोल

साल 2019 में दोनों ने मिलकर शुरू की अपनी प्रोडक्शन कंपनी Dreamiyata Entertainment, जिसने पंजाबी और हिंदी टीवी/वेब कंटेंट में कदम रखा। इसमें उन्होंने Udaariyaan, Junooniyatt, Saunkan Saunkne 2 और म्यूजिक वीडियो Ve Haaniyaan बनाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *