राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव:  पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; कल होगा अंतिम संस्कार – Jodhpur News
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव: पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; कल होगा अंतिम संस्कार – Jodhpur News

Spread the love


राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद से जोधपुर में पोस्टमॉर्टम के दौरान अस्पताल में तनाव के हालत बन गए थे। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद शव को रवाना किया गया। गुरुवार को जास्ती गांव में साध्वी का अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले

.

कई भक्तों ने उनके पिता और आश्रम पर भी साध्वी की मौत को लेकर सवाल उठाए। वहीं, उनके पिता ने मौत का कारण गलत इंजेक्शन को बताया है।

भक्तों ने लगाए पिता पर आरोप

एक भक्त रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि रात 9:30 बजे के करीब वो आरती नगर स्थित साध्वी के आश्रम पहुंचे थे। वहां उस समय साध्वी के पिता बॉडी को लेकर बाहर खड़े थे।

बॉडी को अंदर ले जाने से मना करने लगे थे। इतना ही नहीं साध्वी के फोन को भी पुलिस को देने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में ACP छवि शर्मा ने उनके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया था।

पिता ने भागने की भी कोशिश की- भक्त

रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि बॉडी को मॉर्च्युरी में ले जाने के लिए रवाना हुए तो अपने निजी वाहन से उतरकर भागने की कोशिश भी की थी।

बाद में ACP ने उन्हें समझाया और खुद एसीपी छवि शर्मा निजी गाड़ी जिसमें बॉडी थी। उस गाड़ी में बैठकर MGH मॉर्च्युरी के लिए रवाना हो गए।

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट बुधवार रात करीब 9.30 बजे की गई थी।

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट बुधवार रात करीब 9.30 बजे की गई थी।

कथावाचक की तबीयत 2 दिन से खराब थी

एसीपी(वेस्ट) छवि शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, साध्वी की तबीयत पिछले दो दिनों से नासाज थी। बुधवार को उन्होंने किसी से एक इंजेक्शन लगवाया था।

इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर पाल रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल (प्रेक्षा हॉस्पिटल) पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को एमजीएच मॉर्च्युरी में लाया गया।

एमजीएच मॉर्च्युरी के बाहर प्रेम बाईसा का पिता एक अन्य साध्वी के साथ बात कर रहे थे, इसी दौरान मीडिया व अन्य लोग उनका वीडियो बनाते नजर आए, तब इन दोनों ने इसका विरोध किया।

एमजीएच मॉर्च्युरी के बाहर प्रेम बाईसा का पिता एक अन्य साध्वी के साथ बात कर रहे थे, इसी दौरान मीडिया व अन्य लोग उनका वीडियो बनाते नजर आए, तब इन दोनों ने इसका विरोध किया।

बीमार साध्वी को उनके पिता बुधवार को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उनकी मौत हो गई।

बीमार साध्वी को उनके पिता बुधवार को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उनकी मौत हो गई।

राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत सुसाइड या हादसा?:6 महीने पुराने ब्लैकमेलिंग केस की चर्चा, अपने ही निजी स्टाफ पर लगाए थे आरोप

कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत:निधन के 4 घंटे बाद कथित सुसाइड नोट पोस्ट; लिखा-मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *