आरपीएससी में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यूआर साहू और अन्य अधिकारी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने साल 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 16 एग्जाम की डेट प्रस्तावित की गई हैं, वहीं 5 डेट्स रिजर्व रखी है। इसमें दो परीक्षाएं कम्प्यूटर बेस्ड भी होगी। आरपीएससी में प्रेस वार
.
आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया- वर्ष 2026 की परीक्षाओं की शुरुआत 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 के साथ होगी। वर्तमान में जारी कार्यक्रम के तहत जनवरी से नवंबर माह तक आयोजित होने वाली 16 भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित दिनांक जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त अप्रेल से दिसंबर माह तक कुल 5 डेट्स को आयोग द्वारा आयोजित की जाने अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।
कंप्यूटर बेस होगा एग्जाम
साहू ने बताया- प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और आधुनिकता लाने के उद्देश्य से आयोग कई परीक्षाएं कंप्यूटर बेस होंगी। इनमें प्रमुख रूप से लेक्चरर (आयुर्वेद विभाग) की 12 जनवरी 2026 एवं सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) की 1 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षा भी है। बता दें कि वर्ष 2012 से 2018 के दौरान 160 भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से कराया जा चुका है।
ये है प्रस्तावित एग्जाम डेट
- डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 -11 जनवरी 2026
- लेक्चरर (आयुर्वेद विभाग) परीक्षा-2025 – 12 जनवरी 2026
- सहायक विद्युत निरीक्षक (उर्जा विभाग) परीक्षा-2025- 1 फरवरी 2026
- जूनियर केमिस्ट (जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग) परीक्षा- 2025-1 फरवरी 2026
- सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (कार्मिक विभाग) मुख्य परीक्षा-2024-15 से 18 मार्च 2026
- सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025- 5 अप्रेल 2026
- वेटेनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा-2025-19 अप्रेल 2026
- असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजिनियर (कृषि विभाग) भर्ती परीक्षा – 2025- 19 अप्रेल 2026
- प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2025- 31 मई से 16 जून 2026
- वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा-2025 -12 से 18 जुलाई 2026
- कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) भर्ती परीक्षा-2025- 26 से 27 जुलाई 2026
- सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) भर्ती परीक्षा-2025- 30 अगस्त 2026
- निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग) परीक्षा-2025 – 20 सितंबर 2026
- निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स-रसायन (कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग) परीक्षा-2025- 20 सितंबर 2026
- सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025- 13 से 16 अक्टूबर 2026
- संरक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025 -15 नवंबर 2026
आयोग की भर्ती परीक्षाओं हेतु आरक्षित
- 26 अप्रेल 2026, 3 मई 2026, 29 नवंबर 2026 , 6 दिसंबर 2026, 27 दिसंबर 2026
तैयारी के लिए मिलेगा गोल्डन टाइम
आयोग के अध्यक्ष साहू ने बताया- परीक्षा कैलेंडर समय पर जारी करने का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को प्रॉपर प्लानिंग का अवसर मिलेगा। विज्ञापनों के साथ या उसके तुरंत बाद परीक्षा तिथि घोषित होने से अभ्यर्थी मानसिक रूप से तैयार रहते हैं। एक निश्चित समय सीमा में अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं। आयोग द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी परीक्षा कैलेंडर की शत्-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की गई थी, इसी अनुसार वर्ष 2026 में भी परीक्षाओं का आयोजन समयबद्ध रूप से कराए जाने का प्रयास है।

आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू, सचिव रामनिवास साहू, मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता।
………..
पढें ये खबर भी…
फर्जी डिग्री से नौकरी लगे तो पकडे़गा QR कोड:एक क्लिक पर सामने होगा अभ्यर्थी का ओरिजिनल रिकॉर्ड; जानिए- क्या हुआ बदलाव

फर्जी डिग्री और डॉक्यूमेंट के जरिए नौकरी पाने वाले गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्राइवेट-सरकारी यूनिवर्सिटी की ओर से जारी डिग्री, डिप्लोमा, मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट पर अनिवार्य रूप से QR कोड अंकित किया जाएगा। पूरी खबर पढे़ं








