राजस्थान-MP में तापमान 33°C के पार:  हरियाणा में आज बूंदाबांदी संभव; हिमाचल प्रदेश मौसम में बदला, अटल टनल के पास बर्फबारी
टिपण्णी

राजस्थान-MP में तापमान 33°C के पार: हरियाणा में आज बूंदाबांदी संभव; हिमाचल प्रदेश मौसम में बदला, अटल टनल के पास बर्फबारी

Spread the love


नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में शुक्रवार शाम बर्फबारी हुई। इससे अटल टनल के नॉर्थ गेट पर ट्रैफिक जाम हो गया। - Dainik Bhaskar

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में शुक्रवार शाम बर्फबारी हुई। इससे अटल टनल के नॉर्थ गेट पर ट्रैफिक जाम हो गया।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी धूप निकल रही है। दोनों राज्यों के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 33°C के पार दर्ज हुआ। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 36.5°C दर्ज हुआ।

इधर मध्य प्रदेश के खंडवा और खरगोन में तापमान 35.2°C रिकॉर्ड हुआ। हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 31°C के पार पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

वहीं पहाड़ों पर भी मौसम बदल गया है। शुक्रवार शाम हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित मनाली में ऊंचे इलाकों पर अचानक बर्फबारी हुई। रोहतांग स्थित अटल टनल पर बर्फबारी के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले कुछ दिनों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध और तेज हवा के बीच कुछ इलाकों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सड़क यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

1 मार्च- पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

2 मार्च- 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: अगले चार दिन में बारिश की संभावना, चक्रवात-ट्रफ की वजह से बादल छाए

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। यह एमपी में भी असर दिखा सकता है और ग्वालियर-चंबल हिस्से में मौसम बदला रहेगा। राज्य के खरगोन में शुक्रवार को तापमान 34°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 14 शहरों में अधिकतम तापमान 33°C रहा, आज बादल छाए, बारिश की संभावना

राजस्थान में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33°C और उससे ज्यादा रहा। बीकानेर, चूरू समेत कई शहरों में दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत अन्य शहरों में भी तापमान में 2°C तक बढ़ा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: राज्य के 3 जिलों में बर्फबारी के आसार, मुनस्यारी में पारा -25.8°C, रुद्रप्रयाग में बारिश हुई

उत्तराखंड के 3 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम सहित केदारघाटी और सोनप्रयाग में बारिश हुई। प्रदेश के 6 शहरों का तापमान -10°C से नीचे है। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान -25.8°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: राज्य में आज बारिश की संभावना, 9 शहरों में दिन का तापमान 30°C से ज्यादा

हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से चल रहा है। हिसार में दिन का तापमान 32°C रहा। राज्य के 9 शहरों में दिन का तापमान 30°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 4 मार्च के बाद वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के असर से मौसम में बदलाव नजर आ सकते है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *