राजस्थान-UP में बारिश, शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी:  श्रीनगर एयरपोर्ट पर 4 इंच बर्फ, सभी फ्लाइट्स कैंसिल; वैष्णो देवी यात्रा रुकी
टिपण्णी

राजस्थान-UP में बारिश, शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 4 इंच बर्फ, सभी फ्लाइट्स कैंसिल; वैष्णो देवी यात्रा रुकी

Spread the love


04:26 AM23 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: जयपुर में सीजन की पहली बारिश, 14 जिलों में भी ओले गिरने की चेतावनी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के साथ ही मौसम में बदलाव हो गया है। जयपुर में शुक्रवार सुबह आंधी और बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बरसात हुई। मौसम विभाग में ने आज 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: सीजन की पहली बर्फबारी, कई हिस्सों में बारिश

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रात से बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में आज भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में बारिश के बाद साढ़े 3 महीने का ड्राइ स्पेल टूटा है। बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भी कमी आई है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: 6 जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी-तूफान के आसार; उत्तरकाशी में झरना जमा

6 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: नोएडा-गाजियाबाद में बारिश, 18 जिलों में ओले का अलर्ट, पहाड़ों से आ रही हवाओं से पलटेगी सर्दी

आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 18 जिलों में ओले पड़ सकते हैं, नोएडा-गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी। आने वाले दिनों में पारा 3-4°C लुढ़क सकता है। पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर में रात का पारा 4.8°C रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो दिन तक तेज सर्दीे का अनुमान नहीं

प्रदेश के 8 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट है। बुधवार-गुरुवार की रात में कटनी का करौंदी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को भी भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। इससे दिन में गर्मी का असर कम हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा: 12 जिलों में बारिश, सिरसा में ओले गिरे, प्रदेश भर में ठंडी हवा चल रही

के 12 जिलों में बारिश हो रही है। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के पानीपत, सोनीपत यमुनानगर सहित हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा और महेंद्रगढ़ में सुबह से ही बूंदाबांदी देखने को मिली। सिरसा में देर रात ओले भी गिरे। पढ़ें पूरी खबर….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *