राज कपूर-नरगिस और सुनील दत्त का लव ट्रायंगल, अधूरे प्यार पर भारी पड़ा था बलिदान, ताउम्र दिवाली पर मिठाई भेजते रहे शोमैन
ब्रेकिंग न्यूज़

राज कपूर-नरगिस और सुनील दत्त का लव ट्रायंगल, अधूरे प्यार पर भारी पड़ा था बलिदान, ताउम्र दिवाली पर मिठाई भेजते रहे शोमैन

Spread the love



राज कपूर-नरगिस और सुनील दत्त का लव ट्रायंगल, अधूरे प्यार पर भारी पड़ा था बलिदान, ताउम्र दिवाली पर मिठाई भेजते रहे शोमैन

राज कपूर और नरगिस ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। दोनों ने आग, बरसात, आवारा, श्री 420 जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग से अपना लोहा मनवाया। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की थी, लोग ये मानने लगे कि ये जोड़ी सिर्फ ऑनस्क्रीन नहीं रियल लाइफ में भी साथ है। सच्चाई भी यही थी, शादीशुदा और 5 बच्चों के पिता होने के बावजूद राज कपूर, नरगिस के करीब आ गए थे। मगर कपूर खानदान से उन्हें शादी की इजाजत नहीं मिली। नरगिस किसी की जिंदगी में दूसरी औरत बनकर नहीं रहना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया।

नरगिस की भतीजी और पूर्व अभिनेत्री जाहिदा ने एक इंटरव्यू में कहा,

“एक वक्त ऐसा भी आया था जब राज कपूर नर्गिस जी से शादी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने नहीं की। नर्गिस का दिल टूट गया।”

नर्गिस इस रिश्ते को पूरे दिल से निभा रही थीं मगर कुछ वक्त बाद ही उन्हें समझ आ गया कि इस रिश्ते का भविष्य नहीं है, बस फिर क्या उन्होंने उस रिश्ते से खुद को दूर कर लिया। हालांकि राज कपूर से अलग होने पर नरगिस का दिल बहुत रोया था, मगर उन्हें अपने लिए ये फैसला लेना पड़ा।

विराट-अनुष्का तो नाम भी नहीं लेते, भाई-भाभी को लेकर उठे सवाल तो एक्ट्रेस की ननद ने दिया करारा जवाब

मदर इंडिया की आग से शुरू हुआ सुनील दत्त संग रिश्ता

साल 1957 में नरगिस ‘मदर इंडिया’ की शूटिंग कर रही थीं, सेट पर आग लग गई और नरगिस उस आग में फंस गईं। इस फिल्म में सुनील दत्त उनके बेटे का रोल निभा रहे थे और उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं की और उन्हें बचाने के लिए आग में कूद गए।

जाहिदा ने बताया कि जब नरगिस शूटिंग से लौटीं तो उनके हाथ और माथे पर जलने के निशान थे जबकि सुनील दत्त इस आग में काफी ज्यादा झुलस गए थे। लेकिन इस हादसे के बाद नरगिस और सुनील दत्त के बीच एक बॉन्ड बन गया। नरगिस को एक ऐसा रिश्ता मिल गया जहां सम्मान और सुरक्षा के साथ एक सच्चा साथ भी था। नरगिस को राज कपूर के साथ कभी ऐसी फीलिंग नहीं आई थी। बस फिर क्या था वो सुनील दत्त के करीब आने लगी थीं।

जाहिदा ने बताया कि इसके बाद नरगिस और सुनील दत्त ने शादी कर ली। नरगिस ने शादी से पहले अपने घरवालों को इस बारे में बताया भी नहीं था। नरगिस से शादी करने के बाद उन्होंने अपने परिवार में सूचना दी। ये शादी बहुत सिंपल थी और सुनील दत्त से शादी के बाद दोनों नेपियन सी रोड पर एक छोटे से वन-बेडरूम अपार्टमेंट में रहने लगे।

13 साल की उम्र में पापा को खोया, महीनों बिस्तर पर पड़ी थीं मां, डॉन के खिलाफ दी थी गवाही, आज IPL की बॉस लेडी हैं प्रीति जिंटा

नरगिस ने फिल्मों को कहा अलविदा

सुनील दत्त चाहते थे कि नरगिस शादी के बाद फिल्मों में काम ना करें, नरगिस ने उनका सम्मान किया और फिल्मी दुनिया को खुशी खुशी अलविदा कह दिया जबकि मदर इंडिया के बाद उन्हें कई हीरोइन सेंट्रिक फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे।

नरगिस और राज कपूर का रिश्ता जरूर टूट गया, लेकिन राज कपूर के दिल में नरगिस के लिए फीलिंग्स नहीं गईं। हर दीपावली वो नरगिस के घर मिठाई भिजवाते थे और आर के स्टूडियो में होने वाली हर फिल्म के प्रीमियर का इनविटेशन कार्ड उन्हें मिलता था।

YRKKH की ‘अक्षरा’ हिना खान हैं टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस, शादी में पहनी मनीष मल्होत्रा की साड़ी

शादी के बाद नरगिस सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं और राजनीति भी ज्वाइन की। नरगिस राज्यसभा सासंद भी बनीं। मगर उन्हें कैंसर हो गया और लंबे इलाज के बावजूद नरगिस ने साल 1981 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=eS8Wo8WjaeY?start=4&feature=oembed&w=500&h=281]



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *