रामनगरी में घिनौना धंधा: अचानक गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस… इस हाल में मिली 11 महिलाएं; देखकर सभी हो गए शर्मसार
होम

रामनगरी में घिनौना धंधा: अचानक गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस… इस हाल में मिली 11 महिलाएं; देखकर सभी हो गए शर्मसार

Spread the love


यूपी के अयोध्या में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पुलिस ने एक निजी गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान वेश्यावृत्ति में शामिल 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज के खीर वाली गली के पास का है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चार मंजिला इस गेस्ट हाउस के चौथे तल पर इसी क्षेत्र का निवासी गणेश कुमार वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रहा था। इसके लिए बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को बुलाता था। 

पहले इसका सत्यापन किया गया था, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका था। शुक्रवार की आधी रात सूचना पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान चौथे तल पर महिलाएं धंधे में संलिप्त मिलीं। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।

पूछताछ में पता चला कि साल भर से यह अवैध धंधा चल रहा था। महिलाएं इसी होटल में रहती थीं। गणेश और उसके अन्य साथी बाहर से ग्राहक लाकर काला धंधा करवाते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *