राहुल का आरोप-जयशंकर ने हमले से पहले पाकिस्तान को बताया:  विदेश मंत्रालय की सफाई- ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी नहीं, चेतावनी दी थी
टिपण्णी

राहुल का आरोप-जयशंकर ने हमले से पहले पाकिस्तान को बताया: विदेश मंत्रालय की सफाई- ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी नहीं, चेतावनी दी थी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Operation Sindoor | PM Modi Amit Shah Indus River Treaty

श्रीनगर/इस्लामाबाद1 घंटे पहलेलेखक: रउफ डार/वैभव पलनीटकर

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर निजी न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माना है कि भारत सरकार ने ऐसा किया।

राहुल ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘ उन्हें किसने अधिकृत किया, इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने विदेश मंत्रालय के हवाले से इसका जवाब देते हुए कहा, तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। विदेश मंत्री ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती फेज में जानकारी नहीं, चेतावनी दी थी। तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:47 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सेनाओं को हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे

चल रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच, सेनाओं को हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए लगभग 40,000 करोड़ रुपए मिलेंगे। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में आपातकालीन शक्तियों के तहत इसकी मंजूरी दी गई। बैठक में रक्षा मंत्रालय और सैन्य अधिकारियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

03:19 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शहबाज शरीफ ने माना- भारत ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया

पाक के नूर खान एयरबेस की सैटेलाइट इमेज

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नूर खान एयरबेस पर भारतीय हमले की बात कुबूल कर ली है। उन्होंने कहा कि 10 मई की रात करीब 2:30 बजे जनरल आसिम मुनीर ने उन्हें सेफ लाइन पर फोन कर बताया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों को निशाना बनाया है।

शरीफ ने शुक्रवार रात दावा किया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने देसी तकनीक और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर देश को बचाया। चीन से मिले जेट्स का भी इस्तेमाल किया गया।

03:09 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तरी कश्मीर में कई जगह पुलिस के छापे

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) सेंट्रल और नॉर्थ कश्मीर के सोपोर, बारामुला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर समेत कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई आतंक से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात एजेंसी को संदिग्ध आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, सांबा जिले के एक गांव में टेरर एक्टिविटी दिखने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

11:42 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पुंछ में LoC के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, एक सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि दिगवार सेक्टर में सैनिकों की गश्ती दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ।

घुसपैठ रोकने के लिए इन इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिसके चलते ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। फिलहाल घायल हवलदार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

08:15 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचे अफगानिस्तान के 5 ट्रक

भारत ने अफगानिस्तान के प्रति सद्भावना दर्शाते हुए अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते अफगानी ट्रकों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी है। शुक्रवार को विशेष अनुमति के तहत 5 अफगानी ट्रक भारत में दाखिल हुए, जिनमें से 4 ट्रकों में ड्राई फ्रूट्स और एक ट्रक में मुलट्ठी लदी हुई थी। पूरी खबर देखें…

08:08 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा में  सैनिकों से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा में सशस्त्र बलों के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।

07:43 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

LG सिन्हा बोले- प्रभावितों की मदद के लिए भारत सरकार से मदद मांगी जाएगी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि ‘यहां कई घर और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। मैंने खुद मौके पर जाकर हालात देखे और लोगों से बात की।’

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल राहत दी है, लेकिन कुछ लोग अभी भी पुनर्वास से वंचित हैं। सिन्हा ने कहा कि यह सहायता अभी पर्याप्त नहीं है, इसलिए एक विस्तृत योजना बनाई जाएगी और भारत सरकार से मदद मांगी जाएगी ताकि सभी प्रभावित लोगों को पूरी तरह राहत दी जा सके।

07:37 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

CM अब्दुल्ला बोले- सरकार पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित लोगों को मुआवजा देगी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि सीमा या LoC पर संघर्षविराम उल्लंघन की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि, पाकिस्तान की गोलीबारी से जो नुकसान हुआ है, उसका जायजा लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार होने के बाद, सरकार मुआवजा पैकेज बनाएगी, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।

07:33 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

LG मनोज सिन्हा पाकिस्तान की गोलीबारी से हुए नुकसान का जायजा लिया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर का दौरा किया। यह इलाका पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी से प्रभावित हुआ है।

उन्होंने सीमा पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बात की। प्रशासन अब मदद और सुरक्षा के इंतज़ामों पर काम कर रहा है।

07:06 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चिनाब के पानी को रोकने के लिए रणबीर नहर को बढ़ाकर 120 किलोमीटर लंबा किया जाएगा

पहलगाम हमले के बाद भारत ने भारत-पाक जल समझौता (इंडस वाटर ट्रीटी) रोक दिया है। अब भारत सरकार चिनाब नदी के पानी का पूरा इस्तेमाल करने की तैयारी में है।

सरकार की योजना है कि रणबीर नहर को बढ़ाकर 120 किलोमीटर लंबा किया जाएगा। इससे खेतों को ज्यादा पानी मिलेगा और बिजली भी बनाई जाएगी। साथ ही कठुआ, रावी और परगवाल नहरों की सफाई भी शुरू हो गई है।

अब तक भारत इस पानी का थोड़ा ही इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन अब इसका फायदा और ज्यादा उठाया जाएगा।

06:02 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए। यह रैली भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई थी।

04:42 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह रैली भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई थी।

04:18 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे बेंगलुरु में तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे बेंगलुरु के थानिसंद्रा इलाके में तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। यह रैली कर्नाटक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के समर्थन और सम्मान में निकाली। यात्रा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

04:10 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कटरा से संगलदान के बीच रेल ट्रैक पर सुरक्षा बढ़ाई गई

कटरा से संगलदान तक के रेल ट्रैक की नई सुरक्षा जांच पूरी हो गई है। अब कुछ संवेदनशील इलाकों में ज्यादा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस (GRP) जवान तैनात किए जा रहे हैं। यह कदम 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया है।

ट्रैक पर पहले से सुरक्षा थी, लेकिन अब सुरंगों, पुलों और खुले इलाकों की निगरानी और बढ़ाई जा रही है। चिनाब नदी और अंजी खड्ड पर बने बड़े पुलों पर भी और CCTV कैमरे लगाए गए हैं। रियासी के बाद कुछ जगहें सुनसान हैं, इसलिए वहां ज्यादा जवान लगाए जा रहे हैं।

03:57 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

SIA ने सेंट्रल और नॉर्थ कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की

शनिवार को जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने सेंट्रल और नॉर्थ कश्मीर के कई इलाकों में छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंक से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक ये छापे सोपोर, बारामुला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर में चल रहे हैं। एजेंसी को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।

03:34 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अजमेर में तुर्किये और पाकिस्तान के फल बैन

अजमेर के एक सेब व्यापारी अर्जुन ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान और तुर्किये से आने वाले सेब और कीवी जैसे फलों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि अब लोग तुर्किये की जगह कश्मीरी सेब खरीद रहे हैं।

03:32 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

AAP अध्यक्ष मेहराज ने पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल लोगों से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर AAP चीफ मेहराज मलिक राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल लोगों से मुलाकात की।

03:22 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पुंछ की स्थानीय महिला ने सेना को धन्यवाद दिया

पुंछ की एक स्थानीय महिला ने कहा, ‘हमारे इलाके में भारी गोलाबारी हुई थी। भारतीय सेना ने सीमाओं पर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हमें राहत सामग्री भी दे रही है। हम सेना का धन्यवाद करते हैं और उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।’

03:19 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पुंछ में सेना ने घर-घर जाकर दवाएं, राशन दिया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास सेना ने घर-घर जाकर दवाएं, राशन दिया और लोगों से बातचीत की।

03:14 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM धामी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

01:53 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत-पाकिस्तान के एक-दूसरे की कई जगहों पर हमले का दावा किया था

01:37 AM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रियासी में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम का 1 गेट खोला गया

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम से जुड़ी ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में डैम का एक गेट खुला हुआ नजर आ रहा है।

04:19 PM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के 9-10 मई रात को हुए हमले को भारत के आकाशतीर ने नाकाम किया

रक्षा मंत्रालय ने बताया- 9 और 10 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के मिलिट्री और सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया था। भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम आकाशतीर से पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। यह पूरी तरह स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम है। यह ऑटोमेटेड एयर डिफेंस कंट्रोल है, जो हथियारों को डिटेक्ट करके उन्हें खत्म कर देता है।

आकाशतीर में कई रडार, सेंसर और कम्युनिकेशन नेटवर्क सिस्टम हैं। इसे आत्मनिर्भर भारत इनीशिएटिव के तहत बनाया गया है। इसे आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों में शामिल किया गया है। आकाशतीर को आसान शब्दों में समझना चाहें तो यह इंटेलिजेंट, प्रो-एक्टिव और तेजी से जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम है।

ये खबर भी पढ़ें…

भारत-पाक संघर्ष का हीरो बना आकाशतीर डिफेंस सिस्टम:इसे स्वदेशी आयरन डोम कहा जा रहा, मिसाइल और ड्रोन को कुछ सेकेंड में मार गिराने में सक्षम

04:18 PM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी की शाह के साथ बैठक, जयशंकर और डोभाल भी मौजूद थे

ये फुटेज अमित शाह के पीएम आवास से निकलने के दौरान का है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ शुक्रवार को बैठक की थी।

04:17 PM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

तेजस के पूर्व डिजाइनर बोले- कुछ साल में भारत फाइटर जेट के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA तेजस) के चीफ डिजाइनर रहे कोटा हरिनारायण ने कहा है कि आने वाले कुछ साल में भारत फाइटर प्लेन बनाने के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा।

हरिनारायण ने ये भी कहा कि देश में फाइटर प्लेन को बनाने का इकोसिस्टम डेवलप हो चुका है। स्वदेशी एयरक्राफ्ट बनाने की टेक्नोलॉजी बेहतर हुई है। भारत कुछ साल में एयरफोर्स की जरूरत के हिसाब से हर कैटेगरी के फाइटर जेट बनाने लगेगा। हम छोटे से मध्यम आकार के अनमैन्ड एयरक्राफ्ट बनाने की तकनीक विकसित कर चुके हैं।

04:16 PM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कश्मीर के बडगाम में आतंकियों के 3 मददगार अरेस्ट

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम में आतंकियों के 3 मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये लोग लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान मुजम्मिल अहमद, इश्फाक पंडित और मुनीर अहमद के रूप में हुई है। इन तीनों को मगाम के कवूसा नरबाल इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि इनके पास से एक पिस्टल, एक ग्रेनेड भी मिला है। तीनों के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *