मंजीत सिंह UPSC में 490वीं रैंक प्राप्त की।
रेवाड़ी जिले के गांव कंवाली निवासी मंजीत सिंह ने 490वीं रैंक के साथ पहले प्रयास में UPSC की परीक्षा क्वालीफाई की है। मंजीत सिंह के पिता रत्न सिंह दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं, और दादा स्व. रामोतार सिंह एसआई थे।
.
मंजीत सिंह की सफलता पर कंवाली गांव में खुशी की लहर है। पुलिस बैकग्राउंड वाले परिवार में जन्में मंजीत सिंह ने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई की है।
मंजीत का परिवार मूल रूप से रेवाड़ी के गांव कवाली का रहने वाला है और फिलहाल पी-ब्लॉक 3-4, मोहन गार्डन, उत्तम नगर नई दिल्ली में रहता है। चेयरमैन करणपाल खोला ने इस उपलब्धि पर मंजीत सिंह और उसके परिवार को बधाई दी।

पिता एएसआई रत्न सिंह के साथ मंजीत सिंह।
सफलता का कोई शार्टकट नहीं
मंजीत ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल मेहनत, लग्न और दृढ़ इच्छा शक्ति से हासिल की जा सकती है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।








