रैदासियों का शहर बना सीर गोवर्धनपुर:  150 फीट ऊंचे हरि निशान पर ध्वज फहराया; मंदिर में 200kg से अधिक सोना – Varanasi News
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

रैदासियों का शहर बना सीर गोवर्धनपुर: 150 फीट ऊंचे हरि निशान पर ध्वज फहराया; मंदिर में 200kg से अधिक सोना – Varanasi News

Spread the love




आज संत रविदास की जयंती है। वाराणसी में उनकी जन्मस्थली सीरगोवर्धन सज-संवर कर तैयार है। रविवार में भोर से ही दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया। सुबह 9 बजे 150 फीट की ऊंचाई पर रविदासी पताका ‘हरि’ निशान पर फहराई गई। अभी सीर गोवर्धनपुर रैदासियों का शहर बना हुआ है। आज 10 लाख से अधिक अनुयायी और श्रद्धालु मौजूद हैं। यहां 10 हजार से अधिक सेवादार पूरी व्यवस्था को संभाले हुए हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों के रैदासियों और भक्तों के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया गया है। लगभग 150 की संख्या में बनी इस टेंट सिटी में श्रद्धालुओं का जत्था रूका हुआ है। बता दें मंदिर में करीब 200 किलोग्राम से अधिक सोना लगाया गया है। PM मोदी और CM योगी भी मंदिर में आ चुके हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम मायावती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े राजनेता यहां हाजिरी लगा चुके हैं। 6 तस्वीरें देखिए… संत रविदास जयंती से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *