लखनऊ: शहर को है दोबारा टी-20 ट्रॉफी का इंतजार, स्कूल, होटल और निजी प्रतिष्ठानों में  दिखाया जाएगा मैच
होम

लखनऊ: शहर को है दोबारा टी-20 ट्रॉफी का इंतजार, स्कूल, होटल और निजी प्रतिष्ठानों में दिखाया जाएगा मैच

Spread the love


 टी-20 विश्वकप में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का कारनामा दोहराने को बेताब भारतीय टीम की विजय के लिए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही है। इसी तर्ज पर लखनऊ में भी इस महामुकाबले को देखने के लिए खास तैयारियां की गई हैं। छुट्टी के दिन यानी रविवार को होने वाले मुकाबले के लिए शहरवासियों ने अपने जरूरी काम टाल दिए हैं ताकि मेन इन ब्लू को चीयर कर सकें। देर शाम शुरू होने वाले मुकाबले के लिए शहर के होटल, रेस्टोरेंट में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि यहां आकर परिवार के साथ समय बिताने वाले प्रशंसक भी फाइनल का लुत्फ उठा सकें। 

Trending Videos

शहर के सेंट जोसेफ स्कूल, राजाजीपुरम में बड़ी स्क्रीन लगाकर विश्वकप फाइनल मुकाबले को देखने के इंतजाम किए गए हैं। स्कूल के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के मुकाबले को बड़ी स्क्रीन में बच्चों के साथ देखने का मजा ही अलग होगा। टीम इंडिया की जीत के साथ हमारी ओर से जश्न की विशेष तैयारियां की गई है। 

शहर की स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट अकादमी की ओर से भी एआर जयपुरिया स्कूल आलमबाग कैंपस में बड़ी स्क्रीन लगाकर मुकाबला देखने की योजना बनाई गई है। अकादमी के डायरेक्टर सुभांश कुमार ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए शहर भर से युवा क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *