ललित मोदी का भाई दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार:  महिला से रेप-ब्लैकमेलिंग का आरोप; वकील का दावा- पैसे ऐंठने के लिए झूठी FIR दर्ज कराई
टिपण्णी

ललित मोदी का भाई दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार: महिला से रेप-ब्लैकमेलिंग का आरोप; वकील का दावा- पैसे ऐंठने के लिए झूठी FIR दर्ज कराई

Spread the love


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस ने यूरोप की बिजनेस ट्रिप से लौटते ही समीर मोदी को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। - Dainik Bhaskar

दिल्ली पुलिस ने यूरोप की बिजनेस ट्रिप से लौटते ही समीर मोदी को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के भाई और बिजनेसमैन समीर मोदी को गुरुवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। समीर मोदी पर एक महिला ने साल 2019 से लगातार रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखा देने का आरोप लगाया है।

महिला ने 10 सितंबर को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद बिजनेसमैन के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। गुरुवार को यूरोप की बिजनेस ट्रिप से लौटने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली की एक अदालत ने समीर को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

इस बीच, समीर के वकील ने दावा किया कि बिजनेसमैन के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। एडवोकेट सिमरन सिंह ने एक बयान में कहा- FIR झूठी और मनगढ़ंत फैक्ट्स पर आधारित है। समीर मोदी से पैसे ऐंठने के लिए केस दर्ज कराया गया है।

महिला का आरोप- रेप का खुलासा करने पर हत्या की धमकी दी समीर मोदी के खिलाफ FIR दर्ज कराने वाली महिला का आरोप है कि बिजनेसमैन ने फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में करियर का मौका देने के बहाने 2019 में उससे संपर्क किया था। समीर ने दिसंबर 2019 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उसे बुलाया और जबरदस्ती की।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि बिजनेसमैन ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ कई बार रेप किया, मारपीट की और ब्लैकमेल किया। महिला जानती थी कि समीर मोदी पहले से ही शादीशुदा है। उसने दावा किया कि रेप का खुलासा करने पर उसे और उसके परिवार को हत्या की धमकी दी गई।

महिला ने आरोप लगाया कि समीर ने उसे डराने-धमकाने और झूठे आश्वासन देकर चुप कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *