गुरुग्राम25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुरुग्राम से सटे महिपालपुर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉबी कबूतर की गर्ल फ्रेंड नेहा उर्फ मैडम जहर को भी अरेस्ट किया है।
हरियाणा के गुरुग्राम से सटे महिपालपुर से लॉरेंस और हाशिम बाबा गैंग से जुड़े गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर और उसकी गर्लफ्रेंड नेहा को अरेस्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से गिरफ्तार की गई नेहा का असली नाम खुशनुमा अंसारी है। वह बॉबी कबूतर गैंग में ‘मैडम जहर’ के नाम से जानी जाती है।
इन दोनों के अलावा बॉबी कबूतर के दो साथी मोहम्मद राजी खान और शाहबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर ने मूसेवाला की हत्या से पहले उनके रूट और मूवमेंट की रेकी की थी और यह जानकारी मुख्य हमलावरों तक पहुंचाई थी। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुए हमले में हथियार सप्लाई करने में उसका नाम सामने आया था।
जबकि, खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को ड्रग्स तस्करी और गैंग के अवैध कामों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ड्रग्स बरामद हुए हैं। नेहा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दिल्ली पुलिस अब उससे लॉरेंस गैंग और हाशिम बाबा नेटवर्क के बीच ड्रग लिंक के बारे में पूछताछ कर रही है।

पहले जानिए कौन है बॉबी कबूतर, जिसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ा…
सिद्धू मूसेवाला के मूवमेंट और रूट की दी थी जानकारी स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बॉबी कबूतर ने मूसेवाला की मूवमेंट और रूट की जानकारी एकत्र की और बाद में यह सूचना हमलावरों तक पहुंचाई गई। 29 मई 2022 को दिनदहाड़े सिद्ध मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे ने सर्विलांस के बाद उसे दबोचा। इस दौरान की उसकी गलफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा और दो साथी भी साथ थे। ये चारों एसयूपी कार से जा रहे थे।
मूसेवाला हत्याकांड में नाम पर आने के बाद हो गया था अंडरग्राउंड दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद बॉबी कबूतर अंडरग्राउंड हो गया था। पहचान और ठिकाना बदलने की वजह से अब तक वह पकड़ में नहीं आ पा रहा था।
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए डबल मर्डर और ग्रेटर कैलाश इलाके में जिम के बाहर किए गए नादिर शाह मर्डर केस में भी बॉबी कबूतर आरोपी था। दिल्ली के नार्थ ईस्ट इलाके के बड़े गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिए बॉबी कबूतर लिए काम करता है और वो लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है।
दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में भी सामने आया था नाम पुलिस के मुताबिक बॉबी कबूतर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के यूपी के बरेली में घर फायरिंग करने बाले शूटर्स को हथियार मुहैया करवाए थे। दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार विदेश से आए थे।
पाटनी के घर फायरिंग मामले में हरियाणा के दो शूटर रविंद्र निवासी गांव काहनी (रोहतक) और अरुण निवासी मयूर विहार (सोनीपत) एनकाउंटर में मारे गए थे, जबकि तीन गिरफ्तार हुए थे। बॉबी कबूतर से यह पूछताछ की जा रही है कि उसने किस के कहने पर शूटर्स को हथियार मुहैया करवाए थे।
चौहान बंगर इलाके का रहने वाला, इस तरह पड़ा नाम बॉबी कबतूर दिल्ली पुलिस ने बताया कि महफूज उर्फ बॉबी कबूतर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चौहान बंगर इलाके का रहने वाला है। वह अपने घर की छत पर कबूतर पाला करता था। स्थानीय लोग उसे ‘बॉबी कबूतर’ कहकर बुलाते थे, जो नाम बाद में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
कबूतर लगभग एक दशक से दिल्ली पुलिस की वांछित सूची में था। कई छापों के बावजूद गिरफ्तारी से बचता रहा था। चौहान बंगर की संकरी गलियां और आपस में जुड़ी हुई छतें अक्सर उसे छापेमारी के दौरान पुलिस से बचने में सहायक होती थीं।
मैडम जहर के कुछ फोटो…

खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा बॉबी कबूतर के गैंग के ऑपरेशंस और ड्रग्स कनेक्शन की गहरी जानकारी रखती है।

दिल्ली में वह ‘मेकओवर नेहा’ नाम से एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

खुशनुमा के तेवरों और खतरनाक कामों की वजह से गैंग में उसे ‘मैडम जहर’ भी कहा जाता है।
अब जानिए कौन है बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड मैडम जहर
उम्र 32 साल, 7 साल पहले बॉबी कबूतर से जुड़ी दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा 32 साल की है। दिल्ली में वह ‘मेकओवर नेहा’ नाम से एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पार्लर की आड़ में वह बॉबी कबूतर और गैंग के कामों में सहयोग देती थी।
बॉबी और लेडी डॉन का रिश्ता 7 साल पुराना है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में नाम आने के बाद से बॉबी कबूतर लंबे समय तक अंडरग्राउंड था। इस दौरान खुशनुमा ही गैंग का अधिकतर कामकाज संभालती थी।

बॉबी कबूतर के साथ खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा सात साल से रिलेशन में थी।

खुशनुमा अंसारी दिल्ली में नेहा मेकओवर नाम से ब्यूटी पार्लर भी चलाती थी।
खतरनाक इरादों की वजह से ‘मैडम जहर’ से पहचान पुलिस के मुताबिक, उसके तेवरों और खतरनाक कामों की वजह से गैंग में उसे ‘मैडम जहर’ भी कहा जाता था। नेहा केवल बॉबी की पार्टनर नहीं थी बल्कि वह गैंग के ऑपरेशंस और ड्रग्स कनेक्शन की गहरी जानकारी रखती है।
वह गैंग के गुर्गों को सुरक्षित ठिकाने मुहैया कराने और बॉबी के नेटवर्क को मैनेज करने में अहम भूमिका निभाती थी। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उसे 18 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

खुशनुमा को इंस्टाग्राम पर उसे 18 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
लॉरेंस गैंग में लेडी डॉन्स की बढ़ती फौज लॉरेंस और हाशिम बाबा गैंग में महिलाओं का लगातार इस्तेमाल हो रहा है। खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा से पहले चंडीगढ़ की लेडी डॉन दीपा और हाशिम बाबा की बेगम जोया खान हो चुकी गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य लेडी डॉन तो वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट में गैंगस्टर भुप्पी राणा की हत्या करने तक पहुंच गई थी।
अब मैडम जहर की गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को उम्मीद है कि लॉरेंस और हाशिम बाबा गैंग के बीच चल रहे ड्रग्स और आर्म्स सिंडिकेट के कई अनसुने राज खुलेंगे।

——————-
ये खबर भी पढ़ें…
कनाडा सरकार 296 गैंगस्टर डिपोर्ट करेगी:इनमें सिद्धू मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ भी; 32 के आदेश हो चुके

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के प्रमुख आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत कई अन्य गैंगस्टरों को कनाडा से डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है। कनाडा सरकार ने अवैध तरीके या रिफ्यूजी बनकर रहने वाले गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए कनाडा में रंगदारी व फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने वालों का सर्वे किया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से भारत लाया गया:पहली फोटो सामने आई; सलमान खान के घर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला के मर्डर का आरोप

गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से डिपोर्ट कर बुधवार को दिल्ली लाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर NIA ने कस्टडी में ले लिया और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। यहां उसे 11 दिन की NIA की कस्टडी में भेज दिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)









