वैशाख अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से पितरों का मिलेगा आशीर्वाद,सभी कार्य भी होंगे सफल
मनोरंजन

वैशाख अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से पितरों का मिलेगा आशीर्वाद,सभी कार्य भी होंगे सफल

Spread the love


Vaishakh Amavasya 2025 Daan: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 27 अप्रैल 2025 को वैशाख अमावस्या है। हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बहुत खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, अमावस्या तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करने का भी विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन पितरों का तर्पण और दान करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, वैशाख अमावस्या का दिन दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन में कई गुना शुभ फल मिलते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं वैशाख अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

घड़ा या मटक

वैशाख अमावस्या के दिन घड़ा या मटका दान करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। घड़े का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे अपने वंशजों पर कृपा बरसाते हैं।

वस्त्र का दान

इस दिन नए या साफ वस्त्र दान करना भी बहुत शुभ होता है। कहते हैं कि वस्त्र दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही, इससे आयु में वृद्धि होती है और पापों का नाश होता है।

घी का दान

अमावस्या के दिन घी का दान करना भी बहुत लाभकारी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घी का दान करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

चावल का दान

वैशाख अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को चावल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चावल का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती।

इन चीजों का भी करें दान

इसके अलावा इस दिन जल, फल, पंखा, ककड़ी और धन आदि का भी दान किया जा सकता है। गर्मी के मौसम को देखते हुए इन चीजों का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इससे न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद भी होती है।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *