शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल:  मकर राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और कुंभ राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल: मकर राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और कुंभ राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (14 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

14 फरवरी, शनिवार को वृष और धनु राशि वाले लोगों में नए काम शुरू करने का जोश रहेगा। मकर राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। मिथुन और मीन राशि के लोगों को लगातार मेहनत से करियर और पैसों के मामले में फायदा दिखेगा। कुंभ राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे। मेष – द हैंग्ड मैन आज का दिन रुककर सोचने और दिशा साफ करने का है। किसी जरूरी मामले में तुरंत निर्णय लेने की जगह स्थिति को समझना ज्यादा लाभ देगा। बच्चों से जुड़ी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपनी दिनचर्या में स्वयं के लिए समय निकालना जरूरी होगा। आर्थिक मामले धीरे बढ़ेंगे, पर नुकसान के योग नहीं हैं। व्यापार में कोई बड़ा फैसला अभी टालना ही सही रहेगा। यह ठहराव आगे आपको अधिक स्पष्टता और बेहतर परिणाम देगा।

करियर – महत्वाकांक्षा बनी रहेगी, लेकिन समय धैर्य मांग रहा है। कला क्षेत्र में आलोचना से सुधार का रास्ता खुलेगा। कानून से जुड़े लोगों को दस्तावेज या जवाब के इंतजार में थोड़ा विलंब हो सकता है। स्थानांतरण या भूमिका परिवर्तन की सूचना टल सकती है, जिससे तैयारी का समय मिलेगा। लव – रिश्ते में भावनाएं समझने में समय लगेगा। पुरानी बात मन में आएगी, लेकिन खुला संवाद स्थिति संभाल देगा। दूर रहने वाले जोड़ों के लिए नियमित बातचीत बहुत जरूरी रहेगी। उत्साह थोड़ा कम रह सकता है, फिर भी भरोसा बना रहेगा। हेल्थ – पीठ में खिंचाव या जकड़न परेशान कर सकती है। लो बीपी वालों को चक्कर जैसा अनुभव हो सकता है। हल्का भोजन, पर्याप्त नींद, योग और स्ट्रेचिंग लाभ देंगे। लकी रंग – ओलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

वृष – ऐस ऑफ वांड्स आज घर में जोश, नई सोच और ताजगी बनी रहेगी। बच्चे किसी नए विचार से सबको प्रभावित कर सकते हैं। गृहिणियां किसी रचनात्मक काम की शुरुआत कर सकती हैं। किसी मित्र के आने से माहौल खुशहाल रहेगा। आर्थिक रूप से नया अवसर दिखेगा। व्यापार में अलग सोच तुरंत असर दिखा सकती है। घर में सजावट, बदलाव या नई योजना पर काम शुरू होने के योग हैं।

करियर – नई शुरुआत के मजबूत संकेत हैं। कला क्षेत्र के लोगों को मंच या प्रस्तुति का मौका मिल सकता है। प्रबंधन क्षेत्र में टीम आपके फैसलों का समर्थन करेगी। मेडिकल क्षेत्र के लोग नई प्रक्रिया सीखकर अपनी दक्षता बढ़ाएंगे। लव – प्रेम में ताजगी लौटेगी। अविवाहित लोगों को पहली मुलाकात में आकर्षण महसूस हो सकता है। दोस्ती प्रेम की दिशा में बढ़ सकती है। साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। छोटा सा सरप्राइज रिश्ता और मधुर बनाएगा। हेल्थ – कंधों में हल्की जकड़न रह सकती है, स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। नई डाइट शुरू करने वालों को पाचन में हल्का बदलाव दिख सकता है। त्वचा की हल्की एलर्जी से बचने के लिए पानी ज्यादा पिएं। लकी रंग – मरून, लकी नंबर – 9

मिथुन – टेन ऑफ पेंटेकल्स आज परिवार और स्थिरता पर ध्यान रहेगा। घर में किसी सदस्य की उपलब्धि से गर्व होगा। परिवार में कोई सामूहिक निर्णय लिया जा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश पर चर्चा हो सकती है। व्यापार में करीबी व्यक्ति का सहयोग लाभ देगा। अटका धन वापस मिलने की संभावना है। अपनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और पुरानी यादें सुखद ऊर्जा देंगी।

करियर – टीम सहयोग से काम तेजी से आगे बढ़ेगा। कोरपोरेट क्षेत्र में सीनियर का भरोसा मजबूत होगा। कला क्षेत्र में परिवार प्रेरणा देगा। मेडिकल क्षेत्र में जटिल मामले में टीम सपोर्ट मिलेगा। प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। लव – रिश्तों में सुरक्षा और स्थिरता महसूस होगी। पार्टनर के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग है। शादीशुदा जोड़ों में जिम्मेदारियों का बेहतर बंटवारा होगा। साथ मिलकर भविष्य की योजना बनाने का अच्छा समय है। हेल्थ – पैरों में हल्का दर्द रह सकता है। डायबिटीज वालों को मीठे और तले भोजन पर नियंत्रण रखना होगा। विटामिन की कमी दोबारा महसूस हो सकती है। हल्की सैर और ध्यान लाभकारी रहेगा। लकी रंग – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 2

कर्क – द हाइरोफेंट आज फैसलों में परंपरा, अनुशासन और परिवार की भूमिका मजबूत रहेगी। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से घर में कोई अहम काम शुरू हो सकता है। परिवार में सम्मान और जिम्मेदारी का भाव रहेगा। गृहिणियां धार्मिक या सामाजिक कार्य में सक्रिय रह सकती हैं। आर्थिक योजना में परिवार की सहमति लेना लाभकारी रहेगा। व्यापार में सिद्धांत आधारित निर्णय भरोसा और स्थिर लाभ देंगे। परिवार के साथ बैठकर भोजन या चर्चा भावनात्मक निकटता बढ़ाएगी।

करियर – शिक्षा, प्रशिक्षण या मार्गदर्शन से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। प्रबंधन के छात्रों को सेमिनार या कार्यशाला से लाभ होगा। कानून क्षेत्र में वरिष्ठ का मार्गदर्शन सही दिशा देगा। प्रमोशन की दिशा में भरोसेमंद छवि बनेगी। लव – रिश्ते में सम्मान, निष्ठा और भरोसा मजबूत होगा। विवाहित लोगों को संयुक्त निर्णय में सहजता रहेगी। डेटिंग में भी गंभीरता बढ़ेगी। वादों को निभाने से संबंध गहरा होगा। हेल्थ – दांतों की देखभाल जरूरी है। गैस या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। सुबह ध्यान, समय पर भोजन और संतुलित दिनचर्या से राहत मिलेगी। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 2

सिंह – नाइन ऑफ कप्स आज संतोष, आत्मविश्वास और खुशी का दिन है। परिवार आपके निर्णयों से प्रसन्न रहेगा। गृहिणियों को अपनी पसंद का काम करने का समय मिलेगा। घर में स्वादिष्ट भोजन या छोटा उत्सव हो सकता है। आर्थिक मामलों में अपेक्षित परिणाम मिलने के योग हैं। व्यापार में ग्राहक संतुष्टि और सराहना मिलेगी। पुरानी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा घर में खुशहाली बढ़ाएगी।

करियर – कठिन समस्या का समाधान देकर प्रशंसा पाएंगे। प्रबंधन क्षेत्र में प्रस्तुति सफल रहेगी। कलाकारों को मंच पर पहचान मिलेगी। मेडिकल क्षेत्र में जटिल स्थिति संभालने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वरिष्ठ आपके काम की खुले मन से सराहना करेंगे। लव – प्रेम में गर्माहट और अपनापन बढ़ेगा। दिल की बात रखने के लिए समय अनुकूल है। सरप्राइज डेट या छोटा तोहफा संबंध को चमक देगा। अविवाहित लोगों की आकर्षक व्यक्तित्व से मुलाकात हो सकती है। हेल्थ – ऊर्जा अच्छी रहेगी। पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, जो जल्दी संभल जाएगी। नियमित व्यायाम, संगीत और ध्यान लाभ देंगे। लकी रंग – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5

कन्या – सिक्स ऑफ पेंटेकल्स आज देने, सहयोग करने और संतुलन बनाने का दिन है। परिवार में किसी की मदद करने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों की सेवा या देखभाल से मानसिक संतोष मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, हालांकि सहयोग या दान में खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में भरोसेमंद साझेदारी लाभ देगी। मित्र या पड़ोसी की मदद से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। करुणा और व्यावहारिकता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी।

करियर – तकनीकी लोग जूनियर को सही दिशा दे पाएंगे। कानून क्षेत्र में सहयोगी भूमिका से पहचान बढ़ेगी। कलाकार साथियों के साथ मंच साझा कर सकते हैं। फ्रीलांसर अनुभव बांटकर क्लाइंट विश्वास मजबूत करेंगे। मेडिकल क्षेत्र में सेवा भाव से लाभ होगा। लव – रिश्ते में भावनात्मक सहयोग का महत्व बढ़ेगा। साथी आपकी देखभाल से प्रभावित होगा। छोटी मदद या उपहार से दूरी कम होगी। भावनाओं की सच्चाई प्रेम को गहराई देगी। हेल्थ – आयरन की कमी वालों को खास ध्यान देना होगा। मौसम बदलने से गले में खराश संभव है। ध्यान, हल्की सैर और पर्याप्त पानी से स्थिति बेहतर रहेगी। लकी रंग – मस्टर्ड, लकी नंबर – 3

तुला – सेवन ऑफ वांड्स आज खुद को साबित करने का समय है। आपके फैसलों पर सवाल उठ सकते हैं, पर अंत में आपकी बात मजबूत रहेगी। परिवार में आपके रुख को समझने की कोशिश होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, क्योंकि आपकी प्रगति कुछ लोगों को असहज कर सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा तेज होगी, पर रणनीति और संयम आपको आगे रखेंगे। सीमाएं तय करना और अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रखना आज बहुत जरूरी है।

करियर – तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्र में कठिन कार्य लेकर खुद को साबित करेंगे। वकालत की पढ़ाई या बहस से जुड़े लोगों को अच्छा प्रदर्शन मिलेगा। कलाकारों को आलोचना मिलेगी, लेकिन गुणवत्ता से सराहना भी मिलेगी। फ्रीलांसर के लिए अनुशासित काम सफलता देगा। लव – रिश्ते में स्पष्टता जरूरी होगी। साथी व्यस्तता से नाराज हो सकता है, लेकिन सच्ची बातचीत स्थिति संभाल देगी। विवाहित लोग बाहरी हस्तक्षेप से दूरी रखें। अविवाहितों को चुनौतीपूर्ण आकर्षण महसूस हो सकता है, निर्णय सोचकर लें। हेल्थ – तनाव और जल्दबाजी से बीपी बढ़ सकता है। कंधे और हाथों में दर्द की संभावना है। नींद प्रभावित हो सकती है। पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम जरूरी है। लकी रंग – कोरल, लकी नंबर – 9

वृश्चिक – नाइन ऑफ वांड्स आज थकान के बावजूद आपका हौसला मजबूत रहेगा। परिवार के अधूरे काम की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। बच्चे आपकी मेहनत से प्रेरित होंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी और रणनीति बदलनी पड़ सकती है। घर में किसी मुद्दे पर तनाव उभर सकता है, लेकिन अनुभव और धैर्य से स्थिति संभलेगी।

करियर – चुनौतियां सामने रहेंगी, पर पीछे हटने का समय नहीं है। कलाकारों को अलग पहचान बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। फ्रीलांसर को भुगतान में देरी हो सकती है। मेडिकल क्षेत्र में आपात स्थिति में आपका संयम काम आएगा। कानून क्षेत्र में मजबूत तर्क से स्थिति आपके पक्ष में जा सकती है। लव – रिश्ते में भावनात्मक थकान महसूस हो सकती है। साथी की प्रतिक्रिया समझना कठिन लगेगा। गलतफहमी से दूरी बन सकती है, लेकिन खुली बातचीत समाधान देगी। विवाहित लोग बाहरी दबाव से रिश्ता बचाएं। अविवाहितों को पुराने डर से बाहर निकलना होगा। हेल्थ – पुराना दर्द उभर सकता है। चिंता से सिर भारी रहेगा और पाचन प्रभावित हो सकता है। ध्यान, गहरी सांस, पानी और आराम से राहत मिलेगी। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

धनु – पेज ऑफ वांड्स आज नई सोच, उत्साह और प्रयोग का दिन है। परिवार में आपकी बातें प्रेरणा देंगी। बच्चे खेल या कला में नया रुझान दिखाएंगे। घर में छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक रूप से नया अवसर सामने आएगा। व्यापार में नया प्रयोग अच्छा परिणाम दे सकता है। रिश्तों में अपनापन और ताजगी बनी रहेगी। किसी खबर से मन और उत्साहित होगा।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में नई तकनीक सीखने का मौका है। कला और मीडिया क्षेत्र में पहचान मिल सकती है। फ्रीलांसर को युवा क्लाइंट से रोचक काम मिलेगा। मैनेजमेंट के छात्रों को इंटरव्यू कॉल का संकेत है। कानून और मेडिकल क्षेत्र में नया अनुभव कौशल बढ़ाएगा। जोखिम लेने की तैयारी करियर गति देगी। लव – प्रेम में मासूमियत और हल्कापन लौटेगा। पार्टनर नए अंदाज में स्नेह जताएगा। डेटिंग शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अविवाहितों को सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से दिलचस्प जुड़ाव मिल सकता है। छोटी नोकझोंक जल्दी मुस्कान में बदल जाएगी। हेल्थ – ऊर्जा अधिक रहेगी, पर अति सक्रियता से थकान हो सकती है। पैरों में हल्की सूजन या दर्द संभव है। नई डाइट से पेट प्रभावित हो सकता है। हल्का व्यायाम और पर्याप्त पानी लाभ देंगे। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज परिस्थितियां तेजी से आपके पक्ष में मुड़ सकती हैं। परिवार में अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों से जुड़ा निर्णय अनुकूल रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा और पुराना अधूरा काम पूरा होने के योग हैं। आर्थिक रूप से अनपेक्षित लाभ संभव है। व्यापार में बड़ा अवसर अचानक सामने आ सकता है। आज परिवर्तन ही आपकी प्रगति का माध्यम बनेगा।

करियर – भाग्य और मेहनत साथ चलेंगे। तकनीकी क्षेत्र में प्रमोशन संकेत मजबूत हैं। प्रबंधन से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट में भूमिका मिल सकती है। कलाकारों को शो या ऑडिशन का मौका मिलेगा। कानून क्षेत्र में रुका मामला आगे बढ़ेगा। फ्रीलांसर को प्रभावशाली क्लाइंट मिल सकता है। लव – रिश्तों में तेजी से सकारात्मक बदलाव होगा। छोटी बातचीत भी भावनात्मक दूरी कम कर देगी। विवाहित लोगों को रोमांस में नई ताजगी मिलेगी। अविवाहितों की अचानक मुलाकात गहरा प्रभाव छोड़ सकती है। हेल्थ – कभी ऊर्जा ज्यादा, कभी थकान रहेगी। बीपी में उतार चढ़ाव संभव है। मौसम बदलने से सर्दी खांसी हो सकती है। हल्की योग क्रिया, समय पर भोजन और आराम जरूरी रहेगा। लकी रंग – टील, लकी नंबर – 6

कुंभ – पेज ऑफ पेंटेकल्स आज सीख, एकाग्रता और आय सुधार का दिन है। परिवार आपकी जिम्मेदारी को सराहेगा। बच्चे पढ़ाई में रुचि दिखाकर गर्व का अनुभव कराएंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्च में अनुशासन जरूरी है। व्यापार में छोटे कदम बड़े नतीजे देंगे। नई योजना पर परिवार की सहमति मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

करियर – तकनीकी कौशल बढ़ाने का अच्छा समय है। कॉमर्स और फाइनेंस से जुड़े छात्रों को इंटर्नशिप संकेत मिल सकते हैं। फ्रीलांसर को नियमित आय का नया माध्यम मिल सकता है। मेडिकल क्षेत्र में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। कानून के छात्रों को शोध कार्य में प्रगति दिखेगी। जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन यही भविष्य मजबूत करेगी। लव – रिश्ते में धीमी पर ठोस प्रगति होगी। साथी आपकी ईमानदारी की कद्र करेगा। अविवाहितों को पढ़ाई या कार्यस्थल पर नया जुड़ाव मिल सकता है। भावनाएं कम दिखेंगी, पर सच्ची रहेंगी। वादे निभाने से रिश्ता स्थिर होगा। हेल्थ – विटामिन और मिनरल संतुलन पर ध्यान दें। अधिक स्क्रीन टाइम से आंखों में थकान हो सकती है। हल्की सुस्ती रहेगी, जो आराम से ठीक होगी। लकी रंग – डीप ब्राउन, लकी नंबर – 8

मीन – एट ऑफ पेंटेकल्स आज मेहनत, गुणवत्ता और फोकस का दिन है। परिवार के लिए जिम्मेदारी निभाने में आप पूरी निष्ठा दिखाएंगे। बुजुर्ग आपकी लगन से प्रसन्न रहेंगे। गृहिणियां घर के कामों में सटीकता और सुधार लाने पर ध्यान देंगी। आर्थिक मामलों में निरंतर प्रयास से स्थिरता बनेगी। व्यापार में गुणवत्ता को प्राथमिकता देने से लाभ बढ़ेगा। परिवार आपके परिश्रम की कद्र करेगा।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में कठिन प्रोजेक्ट पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कानून क्षेत्र में दस्तावेजी काम बढ़ेगा। मेडिकल क्षेत्र में गंभीर मामले पर लगातार निगरानी जरूरी रहेगी। कलाकार अभ्यास से कौशल निखारेंगे। फ्रीलांसर पोर्टफोलियो मजबूत करेंगे। परिणाम धीरे आएंगे, पर टिकाऊ रहेंगे। लव – प्रेम में समय कम और जिम्मेदारी अधिक रहेगी। पार्टनर आपकी व्यस्तता समझेगा। दूरी हल्की लगेगी, पर भरोसा बना रहेगा। विवाहित लोग साथ मिलकर जरूरी काम पूरा करेंगे। अविवाहितों के लिए आज करियर प्राथमिक रहेगा। छोटी मुलाकात या संदेश सुकून देगा। हेल्थ – लंबे समय तक बैठने से गर्दन दर्द हो सकता है। ब्लड शुगर की जांच समय पर करें। शरीर को प्रोटीन और पोषक तत्वों की जरूरत रहेगी। बीच बीच में छोटे ब्रेक लें। लकी रंग – रस्ट, लकी नंबर – 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *