शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान एक दिन के लिए टली, खराब मौसम है कारण
ब्रेकिंग न्यूज़

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान एक दिन के लिए टली, खराब मौसम है कारण

Spread the love


इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए AXIOM-4 मिशन लॉन्चिंग को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। लॉन्चिंग को टालने का कारण खराब मौसम बताया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है। इंडियन एयरफोर्स के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला तीन अन्य क्रू मेंबर्स के साथ इस लॉन्चिंग का हिस्सा बनने के लिए तैयार थे। हालांकि अभी इसे 1 दिन के लिए टाल दिया गया है।

पहले इस मिशन को 10 जून को सुबह 8:22 बजे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के LC- 39A लॉन्च पैड से स्पेसड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से लॉन्च किया जाना था। लेकिन अब यह लॉन्चिंग 11 जून को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर होगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *