{“_id”:”67b82a198287ae33520f1676″,”slug”:”sambhal-violence-investigators-filed-chargesheet-87-days-after-riot-police-had-filed-seven-fir-2025-02-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”संभल हिंसा: बवाल के 87 दिन बाद विवेचकों ने दाखिल की चार्जशीट, पुलिस ने दर्ज की थी सात एफआईआर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संभल में बवाल – फोटो : संवाद
विस्तार
संभल बवाल के 87वें दिन बृहस्पतिवार को विवेचकों ने छह मुकमदों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। जबकि सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ दर्ज एफआईआर में अभी चार्जशीट दर्ज नहीं की गई है। संभल में 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल में पुलिस की ओर से सात एफआईआर दर्ज हुई थीं।
Trending Videos
जिसमें पांच एफआईआर कोतवाली संभल और दो थाना नखासा में हुई थीं। बवाल के 87 दिन के बाद बृहस्पतिवार को छह एफआईआर के विवेचक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सिंह के न्यायालय में अपराध संख्या 337/24 जिसमें लगभग 900 पेज हैं और 50 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
अपराध संख्या 336/24 जिसमें लगभग 700 पेज हैं और 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसी प्रकार अपराध संख्या 333/24 जिसमें लगभग 650 पेज हैं और 39 लोगों को आरोपी बनाया गया है, अपराध संख्या 334/24 जिसमें लगभग 650 पेज हैं और 34 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
थाना नखासा के अपराध संख्या 304/24 जिसमें लगभग 375 पेज हैं और 25 लोगों को आरोपी बनाया गया है व अपराध संख्या 305/24 जिसमें लगभग 750 पेज हैं और 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
मुकदमों की चार्जशीट विवेचक अजय कुमार त्यागी, लोकेंद्र कुमार त्यागी, अमर पाल सिंह, अमित कुमार, सत्येंद्र पंवार व आलोक सिंह ने दाखिल की है। आरोपियों के अधिवक्ताओं द्वारा चार्जशीट की नकल मांगने पर न्यायालय ने सभी विवेचकों को चार्जशीट की नकल दाखिल करने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
Spread the love यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार की सुबह डंपर ने एसयूवी को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी समय भिनगा आ रहे एसएसबी के उप कमांडेंट ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। […]
Spread the love {“_id”:”68999a881059a6fe4a038b43″,”slug”:”bird-flu-hits-rampur-15-thousand-chickens-die-administration-issues-alert-2025-08-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रामपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक: 15 हजार मुर्गियों की माैत, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में निषेधाज्ञा लागू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 12:54 PM IST रामपुर के ग्राम सीहोर के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से 15 […]
Spread the love उत्तर प्रदेश में करीब ढाई साल में करंट लगने की 11 हजार से अधिक दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 3,606 लोगों की मौतें हुई हैं। मरने वालों में 257 बिजली कर्मी शामिल हैं। पूर्वांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल और केस्को को मिलाकर मार्च 2023 से 15 सितंबर 2025 के बीच विभिन्न स्थानों पर करंट से […]