सरकारी नौकरी:  यूपी के 24 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के 16,998 पदों पर निकली भर्ती; 12वीं पास को मौका, एज लिमिट 35 साल
शिक्षा

सरकारी नौकरी: यूपी के 24 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के 16,998 पदों पर निकली भर्ती; 12वीं पास को मौका, एज लिमिट 35 साल

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment For 16,998 Anganwadi Posts In 24 Districts Of UP; Opportunity For 12th Pass, Age Limit 35 Years

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद, शामली, बागपत सहित कई जिलों में आंगनवाड़ी के 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख जिलेवार अलग-अलग है।

जिले वार वैकेंसी डिटेल्स :

क्रम संख्या जिला पदों की संख्या
1 ललितपुर 262
2 शामली 242
3 सीतापुर 1408
4 लखीमपुर खीरी 1407
5 प्रतापगढ़ 1274
6 देवरिया 802
7 गाजियाबाद 411
8 बस्ती 899
9 बिजनौर 1016
10 औरैया 728
11 एटा 642
12 बागपत 553
13 गौतमबुद्ध नगर 240
14 हापुड़ 290
15 महोबा 285
16 अंबेडकर नगर 849
17 अलीगढ़ 907
18 पीलीभीत 453
19 चंदौली 528
20 गोंडा 725
21 झांसी 532
22 गोरखपुर 622
23 भदोही 369
24 आजमगढ़ 1554
25 कुल पदों की संख्या 16,998

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास।
  • केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस भर्ती में उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार की विधवा / तलाकशुदा/ महिला को वरीयता दी जाएगी।
  • गरीबी रेखा के नीचे विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिलाएं न मिलने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड शहरी क्षेत्रों की निवासी गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा महिला/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं को चुना जाएगा।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 35 साल
  • अधिकतम उम्र में रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट लिस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल सिलेक्शन लिस्ट

सैलरी :

  • 3,500 – 4,000 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • UP ICDS की ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • यहां अपना जिला चुनें और Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • अपनी सभी बेसिक डिटेल्स, शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर अपलोड करके फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें।

सहायिका पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक

ललितपुर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सीतापुर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

शामली भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

लखीमपुर खीरी भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

प्रतापगढ़ भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

देवरिया भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर निकली भर्ती; 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 30 साल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 17 दिसंबर तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के 180 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 20 नवंबर से आवेदन शुरू, सैलरी 69 हजार से ज्यादा

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) की ओर से नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *