- Hindi News
- Career
- Application For UPPSC PCS 2025 Begins; Recruitment For 200 Posts,
3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के साथ-साथ यूपीपीएससी ने सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा भर्ती परीक्षा (UPPSC ACF RFO) के लिए आवेदन की शुरुआत की है। असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटिव के इसमें 10 पद शामिल हैं।
आवेदन में करेक्शन की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2025 तय की गई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित जाएगा। परीक्षा के माध्यम से एसडीएम, डीएसपी सब रजिस्ट्रार ट्रांसपोर्ट सहित अन्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
ग्रेजुएशन की डिग्री
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 साल
- अधिकतम : 40 साल
- राज्य के आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
फीस :
- अनारक्षित : 125 रुपए
- अनुसूचित जाति, जनजाति : 65 रुपए
- दिव्यांग : 25 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- इंटरव्यू
सैलरी :
- असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर : 15,600 – 39,100 रुपए प्रतिमाह
- रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर : 9300 – 34,800 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- अब डिटेल दर्ज कर फॉर्म भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1194 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 60 साल, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से Concurrent ऑडिटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
CISF में 1161 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 5 मार्च से शुरू आवेदन, 12वीं पास करें अप्लाई

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल या ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 22 से 28 फरवरी के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 3 अप्रैल तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें








