सिकंदर खरबंदा का शक्ति कपूर से है खास कनेक्शन- yrkkh actor sikandar kharbanda aka sahil family connection with shakti kapoor know details
शिक्षा

सिकंदर खरबंदा का शक्ति कपूर से है खास कनेक्शन- yrkkh actor sikandar kharbanda aka sahil family connection with shakti kapoor know details

Spread the love


सिकंदर खरबंदा छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’ से लेकर ‘कहानी घर-घर की’ समेत कई शो में में काम किया है और आज भी टीवी सीरियल्स कर रहे हैं। एक्टर ने टीवी के साथ-साथ कई भोजपुरी फिल्मों और बॉलीवुड मूवीज में काम किया और अपने दमदार अभिनय से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। हालांकि, बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि वह फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनका बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर से खास रिश्ता है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इनके बीच आपस में क्या कनेक्शन है।

ये है सिकंदर खरबंदा का असली नाम

बहुत लोगों को तो यह भी नहीं पता होगा कि सिकंदर खरबंदा का असली नाम साहिल खरबंदा है। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी थी। दरअसल, एक्टर ने अपना नाम सिकंदर इसलिए रखा, क्योंकि उनके नाना का नाम सिकंदर लाल कपूर था, जो शक्ति कपूर के पिता थे।

कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, पुलवामा हमले पर विवादित बयान देने पर हुए थे बाहर | OTT Adda

शक्ति कपूर से ये है रिश्ता

ऐसे में अभी तक आप समझ ही गए होंगे कि सिकंदर, शक्ति कपूर की बहन के बेटे हैं। सिकंदर की मां का नाम रेनू खरबंदा है। उस हिसाब से शक्ति कपूर एक्टर के सगे मामा हैं और श्रद्धा कपूर उनकी ममेरी बहन। हालांकि, इनके बीच के इस कनेक्शन को बहुत कम लोग जानते हैं। इन लोगों को कभी साथ भी नहीं देखा गया और ना ही कभी सोशल मीडिया पर ये साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कर रहे हैं काम

सिकंदर खरबंदा के करंट शो की बात करें, तो वह फिलहाल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान पोद्दार के चाचा मनोज पोद्दार का किरदार निभा रहे हैं। उनका अभिनय फैंस को काफी पसंद आता है। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

‘सनातन धर्म अपनाने के लिए बधाई’, हिना खान-रॉकी जायसवाल की शादी पर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *