सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी:  84,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग और IT शेयर में बढ़त
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी: 84,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग और IT शेयर में बढ़त

Spread the love


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 29 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 26,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं ऑटो शेयर्स में गिरावट है।

वहीं आज ऑर्कला इंडिया लिमिटेड का IPO ओपन हुआ है। निवेशक इस IPO में 31 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगें। इस IPO की लिस्टिंग 6 नवंबर को होगी।

एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1,030 अंक (2%) चढ़कर 51,249 पर और कोरिया का कोस्पी 50 अंक ऊपर 4,060 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 87 अंक (0.35%) गिरकर 26,346 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 14 अंक की मामूली तेजी के साथ 4,002 पर कारोबार कर रहा है।
  • 28 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 161 अंक चढ़कर 47,706 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 190 अंक चढ़कर 23,827 पर और S&P 500 6,890 पर फ्लैट बंद हुआ।

कल बाजार में गिरावट रही

इससे पहले हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 151 अंक गिरकर 84,628 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट रही, ये 25,936 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में गिरावट रही। IT, रियल्टी और FMCG में बिकवाली रही। वहीं मेटल और बैंकिंग शेयर्स में तेजी देखने को मिली है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *