सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:  84,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी: 84,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (9 February 2026) | IT Share Price

मुंबई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 9 फरवरी को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 84,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 25,800 पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती करोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। आज मेटल, बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त है।

ग्लोबल मार्केट में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 4.73% चढ़कर 56,820 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4.44% ऊपर 5,314 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.78% चढ़कर 27,033 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.25% ऊपर 4,114 पर कारोबार कर रहा है।
  • 6 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 2.47% ऊपर 50,115 पर बंद हुआ। नैस्डैक 2.18% और S&P 500 1.97% चढ़कर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 6 फरवरी को 1,950 करोड़ के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 6 फरवरी को ₹1,950 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹1,265 करोड़ की बिकवाली की थी।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

आज से ओपन होगा आय फाइनेंस का IPO गुरुग्राम बेस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस का IPO आज से ओपन होगा। निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है।

शुक्रवार को चढ़ा था बाजार इससे पहले बीते हफ्ते शेयर बाजार में बढ़त रही थी। 6 फरवरी (शुक्रवार) को सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 अंक चढ़कर 25,693 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *