सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट:  80,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक फिसला; बैंकिंग और IT शेयर टूटे
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट: 80,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक फिसला; बैंकिंग और IT शेयर टूटे

Spread the love


मुंबई19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 2 जून को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है। ये 24,550 के स्तर पर कारोबार कर रही है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 551 अंक (1.45%) गिरकर 37,414 पर और कोरिया का कोस्पी 23 अंक नीचे 2,698 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 536 अंक (2.30%) गिरकर 22,753 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट आज बंद है।
  • 30 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 54 अंक चढ़कर 42,270 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 62 अंक गिरकर 19,113 पर और S&P 500 5,911 पर फ्लैट बंद हुआ।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 30 मई को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 182 अंक गिरकर 81,451 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 83 अंक की गिरावट रही, ये 24,751 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *