- Hindi News
- Business
- Share Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | Bank Realty And Defence Shares
मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 19 मई को सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 82,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 10 अंक की गिरावट है, ये 25,000 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी है। टाटा मोटर्स, NTPC और बजाज फाइनेंस करीब 1% ऊपर हैं। इंफोसिस, इंडसइंड बैंक और जोमैटो के शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी है। NSE के रियल्टी, ऑटो, मेटल, फार्मा और बैंकिंग इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है। अकेले IT सेक्टर में 0.7% की गिरावट है।
एशियाई बाजारों में गिरावट, अमेरिकी में तेजी
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 136 अंक (0.36%) नीचे 37,618 पर और कोरिया का कोस्पी 21 अंक (0.80%) गिरकर 2,606 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 83 अंक (0.35%) नीचे 23,262 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 3 अंक (0.098%) की मामूली गिरावट है, ये गिरावट रही, ये 3,364 पर है।
- 16 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 332 अंक (0.78%) चढ़कर 42,655 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 99 अंक की तेजी रही, ये 19,211 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.70% की तेजी रही।
मई में घरेलू निवेशकों ने ₹23,783 करोड़ की खरीदारी की
- 16 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 8,831 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,187 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 23,782.64 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 23,298.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
- अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।
शुक्रवार को 200 अंक गिरा था बाजार
पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 16 मई को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही। ये 25,019 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में गिरावट और 16 में बढ़त देखने को मिली। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं एनर्जी और फाइनेंस शेयर्स मजबूती के साथ बंद हुए।









