सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 77,100 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी 150 अंक लुढ़का, NSE के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 77,100 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी 150 अंक लुढ़का, NSE के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट

Spread the love


मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वित्त वर्ष 2025-26 के पहले कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (1 अप्रैल) को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 77,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 23,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट है। इंफोसिस, TCS और बजाज फाइनेंस के शेयर में 2% तक की गिरावट है। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक और NTPC 1.5% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी है। सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा IT में 1.36% की गिरावट है। ऑटो, मीडिया और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में मामूली तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.58%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.96% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.43% की तेजी है।
  • 28 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 1% चढ़कर 42,001 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.14% की गिरावट रही जबकि S&P 500 इंडेक्‍स 0.55% चढ़कर बंद हुआ।
  • 28 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,352.82 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 7,646.49 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने 2,014.18 करोड़ रुपए के नेट शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 37,585.68 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

बाजार में गिरावट के तीन कारण:

  • ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ: अमेरिका कल से भारतीय प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगा सकता है। पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं।
  • विदेशी निवेशकों की बिकवाली: फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। यह बिकवाली बाजार में दबाव बढ़ाने का एक प्रमुख कारण हो सकती है, खासकर अगर निवेशक अन्य बाजारों की ओर रुख कर रहे हों।
  • आर्थिक अनिश्चितता: वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका और अमेरिकी GDP के 2025 की पहली तिमाही में 2.8% तक गिरने के अनुमान से निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। इससे स्टॉक मार्केट में अस्थिरता बढ़ रही है।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (28 मार्च) को सेंसेक्स करीब 198 अंक गिरकर 77,414 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में करीब 72 अंकों की गिरावट रही, ये 23,519 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों मे से 11 में तेजी जबकि 19 में गिरावट रही। इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट रही। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक, HUL और ICICI बैंक में करीब 1% की तेजी रही।

NSE के 50 शेयरों में से 19 में तेजी जबकि 31 में गिरावट रही। सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मीडिया सबसे ज्यादा 2.29% गिरा। निफ्टी आईटी में 1.76% और निफ्टी रियल्टी में 1.42% की गिरावट रही।

ऑटो, IT, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में 2% की गिरावट है। जबकि FMCG और प्राइवेट बैंक में मामूली तेजी रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *