सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 82,200 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी; मेटल, IT और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 82,200 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी; मेटल, IT और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Live BSE Sensex NSE Nifty Updates | 26 May 2025 IT And Realty Shares

मुंबई45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबार दिन आज यानी सोमवार, 26 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 25,000 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी है, 8 में गिरावट है। महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स सहित कुल 11 शेयर्स 2.7% तक ऊपर हैं। जोमैटो में करीब 3.5% की गिरावट है।

निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी और 14 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टर्स में तेजी है। ऑटो इंडेक्स में 1.33%, मेटल में 1.06%, IT में 0.76% और रियल्टी में 0.83% की तेजी है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 250 अंक ऊपर 37,400 और कोरिया का कोस्पी 32 अंक (1.26%) ऊपर 2,624 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 250 अंक (1.02%) की गिरावट है, ये 23,360 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट 10 अंक (0.30%) नीचे 3,340 पर कारोबार कर रहा है।
  • 23 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 256 अंक गिरकर 41,603 पर, नैस्डेक कंपोजिट 188 अंक (1%) नीचे 18,737 पर और S&P 500 भी 39 अंक (0.67%) गिरकर 5,802 पर बंद हुआ।

23 मई को विदेशी निवेशकों ने 1,795 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 23 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,794.59 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 299.78 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  • मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 12,191.61 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 34,497.56 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।

‘द लीला’ होटल्स का IPO आज से ओपन

भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज यानी 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है।

इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

शुक्रवार को बाजार 769 अंक चढ़ा था

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन यानी शुक्रवार, 23 मई को सेंसेक्स 769 अंक चढ़कर 81,721 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 243 अंक की तेजी रही, ये 24,853 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी, जबकि दो में गिरावट रही। जोमैटो, पावर ग्रिड, ITC और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 3.5% तक की तेजी रही। नेस्ले इंडिया समेत कुल 14 शेयरों में 1.8% तक की तेजी रही। सनफार्मा और एयरटेल 1.8% तक फिसले।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में तेजी और 4 में गिरावट रही। NSE के FMCG इंडेक्स में 1.63%, प्राइवेट बैंक में 1.08%, IT इंडेक्स में 0.95%, मेटल में 0.76% और रियल्टी में 0.64% की तेजी रही। फार्मा और हेल्थ केयर में मामूली गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *