सेल्फ हेल्प किताबों से:  लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करें
अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करें

Spread the love


21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • किताबों से जानिए, कैसे हम से डर से उभर सकते हैं? क्यों यह समझना भी उतना ही जरूरी है कि शक्ति क्या नहीं है?

जो आपके काम आए थे, उनका ध्यान रखें यह सच है कि हम शायद ही कभी उन लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारी सुख-सुविधाओं को अपने बलिदान से संभव बनाया। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप हैरान रह जाएंगे कि आपको कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी। आपकी सराहना पाकर सामने वाला प्रसन्न हो जाएगा, और आपको खुद भी इससे अच्छा महसूस होगा। (द प्राइस इज राइट)

भय के प्रभाव से कैसे पार पाया जाए भय से हम कैसे ऊपर उठ सकते हैं और शिक्षा और अध्ययन के लिए वास्तविकता से दोबारा जुड़ सकते हैं? जवाब है आध्यात्मिकता। सभी महान आध्यात्मिक परंपराएं अलग-अलग शब्दों में एक संदेश देती हैं : डरो मत। वे एक ही आशा को जीवित रखती हैं कि हम ऐसी स्थिति में प्रवेश कर सकते हैं जो हमारे जीवन को समृद्ध करें। (बी नॉट अफ्रेड)

अपने जीवन को आप स्वयं ही आकार दें बहुत लोग खुद से मिलने से डरते हैं। हमें यह सिखाया गया है कि हम एक ऐसी छवि बनाएं जो दुनिया को दिखाने लायक हो, जो दर्शाती है कि हमें क्या होना चाहिए न कि वास्तव में हम क्या हैं। जब आप अपने जीवन को स्वयं आकार देते हैं, तो वास्तव में जीवित हो जाते हैं। इसके लिए उन चीजों को छोड़ दें, जो आपकी असली पहचान नहीं हैं। (मीटिंग अवरसेल्व्स)

अपनी शक्ति का बेहतर उपयोग करना सीखें यह समझना भी उतना ही जरूरी है कि शक्ति क्या नहीं है। अक्सर हम अपनी शक्तियों का दुरुपयोग इसलिए करते हैं क्योंकि हम भेद नहीं कर पाते कि वास्तव में शक्ति क्या है। कई बार हमें लगता है हमें कुछ काम करने चाहिए या हम कर सकते हैं, जबकि न तो उनकी जरूरत होती है न वे करने चाहिए। यह तब होता है जब बात दूसरों से जुड़ती है। हम सीखते हैं कि हमें क्या करना चाहिए उन लोगों के साथ, जो खुद नहीं जानते कि प्रभावी रूप से अपनी शक्ति का उपयोग कैसे किया जाए। (वॉट पावर इज नॉट)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *