सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल:  सिंह राशि वालों के लिए अप्रत्याशित बदलाव वाला दिन रहेगा, कन्या राशि के लोगों को नया अवसर या पदोन्नति मिल सकती है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए अप्रत्याशित बदलाव वाला दिन रहेगा, कन्या राशि के लोगों को नया अवसर या पदोन्नति मिल सकती है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (10 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

10 नवंबर, सोमवार को वृष राशि वालों को आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। इनकम सोर्स भी बढ़ सकता है। सिंह राशि वालों के लिए अप्रत्याशित बदलाव वाला दिन रहेगा। कन्या राशि वालों को नया अवसर या पदोन्नति मिल सकता है। मकर राशि वालों को आर्थिक फायदा और पदोन्नति दोनों मिल सकते हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – एट ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन उलझनों और सीमित सोच का रहेगा। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। गृहिणियों को निर्णय लेते समय आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। बुजुर्गों से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। बच्चों से जुड़ी चिंता मन में हलचल बढ़ाएगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा ठहराव रहेगा, पर स्थिति जल्द सुधरेगी। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण होगा, पर अंत में सुलह संभव है। आज हिम्मत ही आपकी दिशा बनेगी, इसलिए अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ें और खुलकर आगे बढ़ें।

करियर – ऑफिस में जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। कुछ लोग अपने विचार प्रकट करने से झिझकेंगे। बॉस से बातचीत में स्पष्टता जरूरी है। टीम वर्क में गलतफहमियां उभर सकती हैं। फ्रीलांसर को क्लाइंट की अपेक्षाएं भारी लग सकती हैं। आपको अपनी क्षमता पर भरोसा रखना होगा। लव – प्रेम जीवन में भावनात्मक रुकावटें दिखेंगी। प्रेमियों के बीच संवाद की कमी या मन की अस्थिरता से दूरी आ सकती है। लोग अपने साथी से खुलकर बात करने से डरेंगे। अविवाहित लोगों के लिए पुराना रिश्ता फिर दिमाग में उभर सकता है। हेल्थ – चिंता बढ़ सकती है। लगातार फोन स्क्रीन देखने से आँखों और सिर में दर्द हो सकता है। ध्यान या शांत संगीत सुनना राहत देगा। भावनात्मक थकान दूर करने के लिए थोड़ी देर एकांत में रहें। लकी कलर – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 4

वृष – क्वीन ऑफ वांड्स

आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। परिवार में आपकी उपस्थिति सबके लिए प्रेरणा बनेगी। गृहणियां घर को नए अंदाज़ में सजाने का मन बनाएँगी। बुजुर्गों से कोई विशेष सलाह मिलेगी जो काम आएगी। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा, कोई इनकम सोर्स बढ़ सकता है। रिश्तों में अपनापन और उत्साह दिखेगा। जब आप खुद पर विश्वास करेंगे, तभी परिस्थितियां भी आपके अनुरूप बदलती हैं। दिन शक्ति, सृजन और मुस्कान का रहेगा।

करियर – कामकाज में आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। ऑफिस में आपकी नेतृत्व क्षमता सबका ध्यान खींचेगी। मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। फ्रीलांसर अपनी रचनात्मक प्रस्तुति से क्लाइंट्स को प्रभावित करेंगे। आज आपकी सोच निर्णायक साबित होगी। टीम में सम्मान और सहयोग दोनों मिलेंगे। लव – प्रेम में जुनून और आकर्षण बढ़ेगा। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ता और गहरा होगा। कुछ लोगों को रिश्ते में नया उत्साह महसूस होगा। प्रेमियों के बीच संवाद गर्मजोशी भरा रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी आत्मविश्वासी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। सच्चा संबंध वही है जो एक-दूसरे की स्वतंत्रता को स्वीकारे। आज का दिन रोमांस और भावनात्मक स्पष्टता से भरा रहेगा। हेल्थ – फिटनेस की दिनचर्या जारी रखें, पर काम का बोझ संतुलित रखें। पीठ दर्द परेशान कर सकता है। सुबह का योग राहत देगा। मानसिक रूप से ऊर्जा और उत्साह रहेगा। जो लोग किसी डाइट प्लान पर हैं, उन्हें अच्छे परिणाम दिखेंगे। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 3

मिथुन – किंग ऑफ कप्स

आज का दिन भावनात्मक रूप से संतुलित और संवेदनशील रहेगा। आप अपने परिवार और संबंधों में गहराई से जुड़ाव महसूस करेंगे। बुजुर्गों की बातों में सच्चाई मिलेगी, जो जीवन को नई दृष्टि देगी। गृहणियां घर के माहौल को स्नेह और समझ से भरेंगी। किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा, खर्च संतुलित रहेगा। आज आपकी कोमल वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

करियर – कार्यक्षेत्र में बुद्धिमत्ता से काम लें। ऑफिस में सहयोगी आपकी समझदार प्रवृत्ति से प्रभावित होंगे। टीम वर्क में संतुलन और सौहार्द बना रहेगा। जो लोग रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नई प्रेरणा मिलेगी। अपने निर्णयों में संवेदनशीलता रखें, लेकिन दृढ़ता भी जरूरी है। लव – प्रेम संबंधों में गहराई और समझ बढ़ेगी। साथी के प्रति देखभाल और संवेदनशीलता दिखाएँगे। प्रेमियों के बीच पुरानी नाराज़गी खत्म हो सकती है। अकेले लोग किसी भावुक व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। प्रेम केवल शब्दों में नहीं, व्यवहार में भी दिखेगा। रिश्ते में ईमानदारी और करुणा दोनों का संतुलन जरूरी रहेगा। हेल्थ – काम के तनाव या अधिक सोचने से बचें। लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, आराम जरूरी है। ध्यान और प्राणायाम से मन शांत होगा। पानी अधिक पिएँ, ठंडे पेय या तैलीय चीज़ों से परहेज़ करें। लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

कर्क – सिक्स ऑफ कप्स

आज का दिन यादों और अपनापन से भरा रहेगा। पुरानी खुशबू, पुराने गीत, या किसी बचपन के दोस्त की कॉल मन को छू जाएगी। परिवार में गर्मजोशी का माहौल रहेगा। गृहणियां घर को उत्सव जैसा बनाएँगी। बच्चे आपको गर्व महसूस कराएँगे। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाक़ात संभव है जो सुखद यादें ताज़ा करेगी। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा, कोई छोटा गिफ्ट या लाभ मिलने की संभावना है। बीता हुआ समय आज फिर से मुस्कुराहट लेकर लौटेगा।

करियर – कार्यक्षेत्र में आपके पुराने आइडिया फिर से महत्व पा सकते हैं। किसी पुराने सहयोगी से सहयोग मिलेगा जो सफलता का रास्ता खोलेगा। ऑफिस के वातावरण में सहयोग और तालमेल रहेगा। अपने काम को दिल से करें, क्योंकि आज भावना ज़्यादा मायने रखेगी। अनुभव और पुराना जुड़ाव ही आपके करियर की मज़बूत नींव बनेगा। लव – प्रेम संबंधों में मधुरता और यादें जीवंत होंगी। प्रेमियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। अकेले लोग किसी पुराने दोस्त के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। साथी के साथ समय बिताना आज आनंददायक रहेगा। अतीत का कोई रिश्ता फिर से दस्तक दे सकता है, पर समझदारी से आगे बढ़ें। हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मन का बोझ शरीर पर असर डाल सकता है। जोड़ों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। डाइट पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है। योग और हल्का संगीत से मन हल्का होगा। लकी कलर – लाइट पिंक, लकी नंबर – 6

सिंह – द टावर

आज का दिन अचानक बदलावों से भरा रहेगा। कोई अप्रत्याशित बात आपको निराशा दे सकती है, पर यही परिवर्तन नए रास्ते खोलेगा। घर में अप्रत्याशित स्थिति बन सकती है, पर संयम बनाए रखें। गृहिणियों को अचानक आए कामों से तनाव हो सकता है, लेकिन बुद्धिमानी से सब संभल जाएगा। किसी योजना में रुकावट आएगी, पर बाद में उसका कारण समझ आएगा। आज टूटन से नई शुरुआत संभव है, इसे डर नहीं, सीख बनाइए।

करियर – कार्यस्थल पर रिपोर्ट में गलती जैसी स्थिति बन सकती है। बॉस या वरिष्ठों की बातों को ध्यान से सुनें। आज जो बाधा दिख रही है, वही कल सफलता की दिशा तय करेगी। शांत रहें, अहंकार से बचें। आपकी स्थिरता और धैर्य ही आपको कार्य संकट से बाहर निकालेंगे। लव – प्रेमियों के बीच तकरार संभव है। अकेले लोग किसी पुराने रिश्ते से सच्चाई जान सकते हैं जिससे उनका नजरिया बदलेगा। प्रेम का आधार ईमानदारी और संवाद है। यदि रिश्ता सच्चा है तो हर झटका उसे और मज़बूत करेगा। आज समझ और माफ़ी ही आपके रिश्ते को फिर से जोड़ सकती है। हेल्थ – तनाव या मानसिक दबाव से शरीर पर असर पड़ सकता है। ध्यान और गहरी साँस लें। मोबाइल या टीवी से दूरी रखकर प्रकृति के करीब रहें। किसी छोटे स्वास्थ्य समस्या को अनदेखा न करें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

कन्या – फोर ऑफ वांड्स

आज का दिन उत्सव, खुशी और एकता का रहेगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। बुजुर्गों की प्रसन्नता और बच्चों की मुस्कान से दिन जीवंत रहेगा। गृहिणियों को सराहना मिलेगी और घरेलू कामों में सहयोग बढ़ेगा। कोई पुराना मनमुटाव आज खत्म हो सकता है। परिवार में नई वस्तु या किसी रिश्तेदार के आने से वातावरण सौहार्दपूर्ण बनेगा। आज स्थिरता और आनंद दोनों साथ रहेंगे। आज का दिन रिश्तों को मजबूत करने और खुशियां साझा करने का है।

करियर – काम में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। जो लोग मैनेजमेंट या इवेंट क्षेत्र में हैं, उन्हें नया अवसर या पदोन्नति मिल सकता है। पुराने प्रोजेक्ट का समापन अच्छे परिणाम के साथ होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा, जिससे कार्य गति में तेजी आएगी। आज अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का सही समय है। लव – प्रेम जीवन में आज मधुरता और तालमेल रहेगा। प्रेमियों के बीच समझ और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। परिवार आपके रिश्ते को स्वीकार कर सकता है। अकेले लोग को किसी मित्र से रोमांटिक संकेत मिल सकते हैं। प्रेम केवल भावनाओं का नहीं, बल्कि स्थिरता और सम्मान का भी बंधन है। आपसी समर्थन और उत्साह से रिश्ता नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा। हेल्थ – शरीर में स्फूर्ति और मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा। फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। हल्की योगा और ब्रेक टाइम फायदेमंद रहेगा। डाइट में फल और हरी सब्जियाँ शामिल करें। आज आपका शरीर और मन दोनों सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लकी कलर – सनसेट ऑरेंज, लकी नंबर – 1

तुला – द डेविल

आज का दिन आकर्षण, मोह और नियंत्रण की ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी स्थिति या व्यक्ति के प्रति अति लगाव मानसिक अस्थिरता ला सकता है। घर में टकराव जैसी स्थिति बन सकती है, पर बुद्धिमानी से संतुलन बना रहेगा। गृहणियों को घरेलू जिम्मेदारियाँ भारी लग सकती हैं। परिवार में किसी की जिद या स्वार्थपूर्ण रवैया तनाव दे सकता है। आपको अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। दिखावे से दूर रहिए, सच्चाई ही आपको शांति देगी।

करियर – काम में अधिक दबाव और नियंत्रण के मुद्दे सामने आ सकते हैं। बॉस या वरिष्ठ से मतभेद की संभावना है। जो लोग कॉर्पोरेट फील्ड या मार्केटिंग में हैं, उन्हें अत्यधिक प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ सकती है। अत्यधिक महत्वाकांक्षा या लालच नुकसानदेह हो सकता है। शॉर्टकट के बजाय मेहनत अपनाएँ। आज विवेक से निर्णय लेना ही सफलता का रास्ता बनेगा। लव – रिश्तों में अधिकार और नियंत्रण की भावना हावी हो सकती है। प्रेमियों के बीच अधिकार भावना या शक जैसी स्थिति उभर सकती है। अकेले लोग को किसी व्यक्ति से जुड़ाव होगा, पर इरादे स्पष्ट नहीं होंगे। प्रेम तब सच्चा होता है जब उसमें स्वतंत्रता और सम्मान दोनों हों। अतीत की नकारात्मकता को छोड़ें। संयम और विश्वास रिश्ते को बचा सकते हैं। हेल्थ – नींद की कमी, माइग्रेन जैसी दिक्कत संभव है। मानसिक तनाव से थकावट महसूस होगी। जंक फूड कम करें। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। आज अपने शरीर को नियंत्रित नहीं, संतुलित करने की कोशिश करें। लकी कलर – चारकोल ब्लैक, लकी नंबर – 8

वृश्चिक – टेन ऑफ वांड्स

आज का दिन जिम्मेदारियों के बोझ से भरा रहेगा। घर, काम और रिश्तों का दबाव मानसिक थकान दे सकता है। गृहिणियों को हर काम खुद संभालने की आदत तनाव बढ़ा सकती है। परिवार में सहयोग कम मिलेगा, पर आपकी लगन सब संतुलित कर देगी। बुजुर्गों की देखभाल और बच्चों के काम में समय देना जरूरी रहेगा। कभी-कभी थोड़ा आराम भी आवश्यक है। आज बोझ कम कर, आत्मशांति को प्राथमिकता दें। संतुलन ही शक्ति बनेगा।

करियर – काम में वर्क लोड और डेडलाइन का दबाव रहेगा। ऑफिस में सब कुछ संभालने की कोशिश थकावट दे सकती है। इंजीनियरिंग या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को लंबे समय से रुके कार्य पूरे करने होंगे। बॉस आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे, पर प्रशंसा बाद में मिलेगी। काम बांटने से अच्छे रिजल्ट और शांति दोनों मिलेंगी। लव – रिश्तों में भावनात्मक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेमियों में कोई एक व्यक्ति ज़्यादा बोझ महसूस करेगा। अकेले लोग किसी पुराने संबंध का बोझ मन से नहीं उतार पाएंगे। सच्चा प्रेम संतुलन और साझेदारी से चलता है। सब कुछ खुद उठाने की कोशिश मत कीजिए। अपनी भावनाएँ साझा करें, ताकि रिश्ते में सहजता आए। हेल्थ – शारीरिक थकावट, कमर दर्द जैसी समस्या उभर सकती है। नींद की कमी और मानसिक बोझ से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकता है। हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। दिन में कुछ समय केवल खुद के लिए निकालें। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

धनु – पेज ऑफ कप्स

आज का दिन कोमल भावनाओं और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। परिवार में प्रेम और अपनापन का माहौल बनेगा। बच्चे किसी नए आर्ट प्रोजेक्ट या स्कूल गतिविधि में खुशियां लाएँगे। गृहिणियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों का स्नेह मन को शांति देगा। कोई पुराना मतभेद आज समाप्त हो सकता है। अपनी मासूमियत और सच्चाई से आप हर परिस्थिति को सुंदर बना सकते हैं। आज कल्पनाओं और भावनाओं को दिल से जीने का दिन है।

करियर – काम में नई प्रेरणा और अवसर सामने आएँगे। रचनात्मक क्षेत्र जैसे डिज़ाइन, मीडिया या टीचिंग से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिलेगी। ऑफिस में आपके अभिनव विचार सबको प्रभावित करेंगे। जो लोग फ्रीलांसिंग कर रहे हैं, उन्हें बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। खुले मन से सोचें, सफलता आपसे दूर नहीं। लव – प्रेम जीवन में ताजगी और मिठास बढ़ेगी। अकेले लोग को किसी प्यारे व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्रेमियों के बीच रोमांटिक पल और समझदारी दोनों बढ़ेंगे। प्यार का सबसे सुंदर रूप है सादगी। किसी छोटे गिफ्ट या प्यारी बात से रिश्ता और मज़बूत बनेगा। आज का दिन रिश्तों में भावनाओं की नई लहर लाएगा। हेल्थ – हृदय स्वास्थ्य और रक्त संचार पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। पानी आधारित व्यायाम जैसे स्विमिंग या साँस के व्यायाम मन को स्थिर रखेगी। हल्का संगीत सुनना या पेंटिंग करना भी मन को सुकून देगा। आज खुद को सहज और सकारात्मक बनाए रखें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 6

आज का दिन उजाला, सफलता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। परिवार में आनंद और गर्व का माहौल रहेगा। बच्चे किसी उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद और समर्थन आपको नई दिशा देगा। गृहिणियों को घर की व्यवस्था और खुशियों दोनों में संतुलन मिलेगा। आज हर दिशा में चमकने का अवसर है। शुभ समाचार मिल सकता है। मुस्कान आपका सबसे बड़ा आभूषण बनेगा, और दिन पूर्णतः आनंदमय रहेगा।

करियर – कार्यस्थल पर सफलता और पहचान मिलेगी। ऑफिस में आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। जो लोग मैनेजमेंट या शिक्षा क्षेत्र में हैं, उन्हें नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकता है। आर्थिक लाभ और नाम दोनों मिलेंगे। आपकी मेहनत का फल अब खुलकर मिलेगा। आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण से हर चुनौती आसान लगेगी। लव – प्रेम में मीठी शरारतें रहेंगी। प्रेमियों के बीच सच्चाई और हँसी का रिश्ता मजबूत करेगा। अकेले लोग किसी उजले, आत्मविश्वासी व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता नई शुरुआत करेगा। प्यार में आत्मविश्वास और खुलापन ही सबसे बड़ा आकर्षण होगा। जो बात मन में थी, आज कहने का सही समय है। हेल्थ – स्वास्थ्य में स्फूर्ति बनी रहेगी। सूर्य की रोशनी और हल्की एक्सरसाइज से ऊर्जा बढ़ेगी। शरीर और मन दोनों का तालमेल अद्भुत रहेगा। केवल पानी की कमी या त्वचा की एलर्जी से सावधान रहें। फल और पर्याप्त पानी का सेवन करें। आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी दवा बनेगी। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2

कुंभ – ऐस ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन स्पष्टता और निर्णय का है। दिमाग में नई आइडिया और सच्चाई आएगी। परिवार में किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। बुजुर्गों से खुली बातचीत माहौल को सहज बनाएगी। गृहिणियों को घरेलू फैसलों में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। सही समय पर कही गई बात बड़ी स्थिति बदल सकती है। दिन का मंत्र है: सोच स्पष्ट रखें और सच्चाई से बोलें।

करियर – काम में नई शुरुआत या निर्णय लेने की स्थिति बनेगी। ऑफिस में कोई कठिन प्रोजेक्ट आपकी जिम्मेदारी बन सकता है। कानून या संवाद क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी बातों से सबको प्रभावित करेंगे। बुद्धिमानी और सीधापन से सफलता मिलेगी। हर निर्णय में आत्मविश्वास रखें। लव – रिश्तों में स्पष्ट संवाद का समय है। प्रेमियों के बीच गलतफहमियां बात करके दूर होंगी। अकेले लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो मानसिक रूप से उन्हें प्रभावित करे। प्रेम में ईमानदार रहना सबसे आवश्यक है। भावनाओं को शब्दों में ढालना आज रिश्ते को गहराई देगा। जो बातें लंबे समय से मन में थीं, आज उन्हें व्यक्त करने का सही अवसर है। हेल्थ – मानसिक स्पष्टता और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। मानसिक आराम के लिए समय निकालना चाहिए। ध्यान और सकारात्मक सोच मन को शांत रखेंगे। आज खुद के भीतर की शक्ति को पहचानें। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

मीन – सेवन ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन सतर्कता और चतुराई की माँग करेगा। किसी करीबी की बातों में छिपा अर्थ समझना जरूरी रहेगा। परिवार में किसी के व्यवहार से असमंजस हो सकता है। गृहिणियों को घरेलू मामलों में सावधानी रखनी चाहिए, किसी की बात पर तुरंत भरोसा न करें। आज सच्चाई और चालाकी दोनों आमने-सामने होंगी। अपने विचारों और योजनाओं को साझा करने से पहले परखें। आज बुद्धिमानी ही आपका सबसे बड़ा कवच है। भरोसा करें, पर आँखें खुली रखें।

करियर – कार्यस्थल पर गुटबाजी या पीठ पीछे बात करने जैसी स्थिति बन सकती है। ऑफिस में कोई आपके आइडिया का श्रेय ले सकता है, इसलिए सतर्क रहें। फ्रीलांसर को अपने काम की गोपनीयता बनाए रखनी चाहिए। सफलता उन्हीं की होगी जो रणनीति से काम लें। अपनी योजनाओं को तब तक न प्रकट करें जब तक वे पूरी न हों। लव – रिश्तों में कुछ छिपी बातें उजागर हो सकती हैं। प्रेमियों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है। अकेले लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो पूरी तरह सच्चा न हो। दिल से ज़्यादा दिमाग़ से सोचने का समय है। संवाद और पारदर्शिता रिश्ते को बचा सकती है। यदि कुछ असामान्य लगे, तो नजरअंदाज न करें। हेल्थ – मानसिक बोझ से बचना चाहिए। ध्यान और सुबह की सैर से राहत मिलेगी। सिरदर्द हो सकता है। खुलकर अपनी भावनाएँ व्यक्त करें, शांत मन में ही सच्चा स्वास्थ्य बसता है। लकी कलर – डीप ब्राउन, लकी नंबर – 7



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *