- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (16 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

16 मार्च, सोमवार को मेष राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वृष और मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। धनु राशि वालों के लिए अचानक बदलाव का दिन है।
मकर राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है। रिश्ते में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। कुंभ राशि वालों को कामकाज में पहचान और घर में खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – किंग ऑफ वांड्स आज का दिन आत्मविश्वास, पहल और मजबूत सोच का है। किसी नई योजना पर लोग आपकी राय जानना चाहेंगे। आपकी बातों से दूसरों को दिशा मिल सकती है। किसी रिश्तेदार के घर से छोटी खुशी की खबर मिल सकती है। व्यापारियों को अचानक नए ऑर्डर की संभावना दिखेगी। धन से जुड़ा पुराना मामला आपके पक्ष में जा सकता है। आपका उत्साह और सक्रियता परिवार के वातावरण को भी सकारात्मक बनाए रखेगी। आज आप जहां आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेंगे, वहां अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।
करियर – मैनेजमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी सॉफ्टवेयर डेवलपर को इनोवेटिव प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। लॉ फील्ड में काम करने वालों को किसी जरूरी दस्तावेज की तैयारी करनी पड़ सकती है। आपकी निर्णायक सोच सीनियर्स का भरोसा बढ़ाएगी। सही समय पर सही फैसला लेना आपको अलग पहचान दिला सकता है। लव – आज रिश्तों में कम्युनिकेशन बहुत जरूरी रहेगा। कुछ लोगों को पुराने दोस्त के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में मैसेज या कॉल से निकटता बढ़ेगी। रिश्तों में भरोसा और सच्चाई ही आगे बढ़ने की ताकत देंगे। दिल की बात साफ तरीके से कहना बेहतर रहेगा। हेल्थ – देर रात तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन हो सकती है। हाइड्रेशन पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। मानसिक रूप से आप उत्साहित और सक्रिय रहेंगे, फिर भी शरीर को आराम देना जरूरी है। लकी कलर – मैरून, लकी नंबर – 9
वृष – थ्री ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सहयोग, साझेदारी और मिलकर काम करने का है। परिवार के सदस्य एक-दूसरे की जिम्मेदारी बांटेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर नया घरेलू काम शुरू हो सकता है। घर की मरम्मत, बदलाव या सजावट पर चर्चा संभव है। व्यापार करने वालों को किसी अनुभवी व्यक्ति से उपयोगी सलाह मिलेगी। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे स्थिरता दिखेगी। किसी छोटी खुशी पर घर में मिठाई बांटने जैसा माहौल बन सकता है। आज सामूहिक प्रयास से अच्छा परिणाम मिलेगा।
करियर – आर्किटेक्चर क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी नई बिल्डिंग प्लान पर काम करने का अवसर मिल सकता है। बैंकिंग या कॉमर्स से जुड़े लोग किसी जॉइंट प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। सीनियर्स आपके व्यवस्थित काम की सराहना कर सकते हैं। किसी इंटर्न को अनुभवी सहकर्मी से जरूरी कौशल सीखने का मौका मिलेगा। टीमवर्क ही सफलता का रास्ता खोलेगा। लव – रिश्तों में सहयोग और समझ साफ दिखाई देगी। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी व्यावहारिक और समझदार व्यक्ति से हो सकती है। मित्रता में भरोसा बढ़ेगा। मनमुटाव को शांति से सुलझाने का अच्छा मौका मिल सकता है। शाम को कॉफी डेट या हल्की मुलाकात रिश्ता सहज बना सकती है। हेल्थ – लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से घुटनों में हल्की जकड़न हो सकती है। कुछ लोगों को कैल्शियम की कमी से कमजोरी महसूस हो सकती है। हल्की कसरत और धूप शरीर को सक्रिय रखेगी। लकी कलर – ब्लाॅसम पिंक, लकी नंबर – 3
मिथुन – क्वीन ऑफ वांड्स आज का दिन आत्मविश्वास, आकर्षण और प्रभाव का है। आपकी मौजूदगी घर के माहौल को जीवंत बनाएगी। परिवार में किसी महिला सदस्य की उपलब्धि चर्चा का विषय बन सकती है। जिम्मेदारियों को आप सहजता से संभाल लेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से लाभ होगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया फैसला काम आएगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात दिन को खुशगवार बना सकती है।
करियर – फैशन डिजाइन से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। मीडिया या पत्रकारिता में काम करने वालों को किसी खास स्टोरी पर काम करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग क्षेत्र के लोग अपनी प्रस्तुति से वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे। किसी जरूरी प्रेजेंटेशन में आपकी संवाद शैली सराहना पाएगी। आपका आत्मविश्वास और प्रस्तुति दोनों ही आगे बढ़ने का रास्ता बनाएंगे। लव – साथी आपके आत्मविश्वासी स्वभाव से प्रभावित होंगे। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी आत्मनिर्भर और प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। मित्रता का रिश्ता भावनात्मक निकटता में बदल सकता है। कुछ लोगों के लिए साथी के साथ किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाना संभव है। आज आकर्षण के साथ अपनापन भी महसूस होगा। हेल्थ – त्वचा पर हल्की एलर्जी या जलन की समस्या हो सकती है। पर्याप्त पानी और हल्का भोजन राहत देगा। देर रात तक जागने से बचें। हल्की स्ट्रेचिंग और प्राणायाम शरीर को संतुलित रखेंगे। लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4
कर्क – द एम्परर आज अनुशासन, नियंत्रण और जिम्मेदारी का असर दिखाई देगा। घर में किसी जरूरी फैसले की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। परिवार के सदस्य आपकी समझदारी पर भरोसा करेंगे। किसी बुजुर्ग की सलाह घर के मामलों को स्थिर दिशा दे सकती है। जमीन, संपत्ति या घर से जुड़ा कोई विषय सामने आ सकता है। व्यापार करने वाले लोग अपने काम की संरचना मजबूत करने पर ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी से लिया गया कदम लाभदायक रहेगा।
करियर – प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को किसी नई जिम्मेदारी का नेतृत्व करना पड़ सकता है। सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र में काम करने वालों को किसी निर्माण परियोजना की निगरानी का अवसर मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अनुशासन और नियमों का पालन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी स्थिर सोच ही आपकी ताकत बनेगी। लव – रिश्तों में जिम्मेदारी का भाव रहेगा। साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा हो सकती है। कुछ लोग परिवार की स्वीकृति को लेकर विचार करेंगे। संबंधों में स्पष्टता जरूरी रहेगी। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी परिपक्व और जिम्मेदार व्यक्ति से हो सकती है। भरोसा और सम्मान आज रिश्ते की नींव रहेंगे। हेल्थ – उच्च रक्तचाप से जुड़ी असुविधा महसूस हो सकती है। नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार जरूरी रहेगा। नमक और बहुत तले भोजन से बचना फायदेमंद होगा। शरीर को पर्याप्त विश्राम देना जरूरी है। लकी कलर – कैरामेल, लकी नंबर – 7
सिंह – नाइन ऑफ स्वोर्ड्स आज मन में अनावश्यक चिंताएं उभर सकती हैं। किसी बात को लेकर विचार बार-बार मन में आता रहेगा। घर का वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन भीतर बेचैनी महसूस हो सकती है। किसी करीबी सदस्य से शांत बातचीत मन हल्का कर सकती है। आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें। व्यापार से जुड़े लोग किसी कागजी प्रक्रिया को लेकर चिंतित रह सकते हैं। शाम के समय घर में हल्की बातचीत और साथ बैठना तनाव कम करेगा। धैर्य रखने से स्थिति धीरे-धीरे साफ होगी।
करियर – कार्यस्थल पर किसी अधूरे काम का दबाव महसूस हो सकता है। अकाउंट्स या कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुराने रिकॉर्ड फिर से जांचने पड़ सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वालों को व्यस्त शिफ्ट के कारण थकान महसूस होगी। कुछ लोगों को किसी परीक्षा या इंटरव्यू का मानसिक तनाव रह सकता है। शांत रहकर एक-एक काम निपटाना बेहतर रहेगा। लव – साथी की किसी बात को आप जरूरत से ज्यादा गंभीरता से ले सकते हैं। संवाद में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में शांत बातचीत ही संबंध को संतुलित रखेगी। अविवाहित लोग पुराने रिश्ते की याद में भावुक हो सकते हैं। किसी करीबी मित्र से दिल की बात साझा करने से राहत मिलेगी। हेल्थ – कुछ लोगों को अनिद्रा या बेचैनी की समस्या परेशान कर सकती है। कैफीन कम करें। सोने से पहले शांत संगीत या ध्यान फायदेमंद रहेगा। आंखों में थकान भी महसूस हो सकती है। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8
कन्या – टू ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन संतुलन, समझदारी और कई काम एक साथ संभालने का है। घर में कई छोटे काम एक साथ सामने आ सकते हैं। आपको समय और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह व्यवस्थित करना होगा। परिवार में किसी यात्रा या बाहर जाने की योजना अचानक बन सकती है। घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ी गणना करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोग दो अलग अवसरों के बीच फैसला लेने की स्थिति में रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग चीजें आसान बना देगा।
करियर – कामकाज में कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ सकती हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंसी क्षेत्र से जुड़े लोगों को दो अलग क्लाइंट के काम समान समय पर पूरे करने पड़ेंगे। मीडिया प्रोडक्शन में काम करने वालों को मल्टीटास्किंग करनी पड़ेगी। कुछ लोगों को पार्ट टाइम और मुख्य काम के बीच संतुलन बनाना होगा। समय प्रबंधन ही आज सबसे बड़ा हथियार रहेगा। लव – साथी के साथ समय की कमी को लेकर हल्की शिकायत हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। कुछ लोगों के लिए मित्र और प्रेम संबंध के बीच भावनात्मक उलझन बन सकती है। अविवाहित लोगों को किसी चंचल और मिलनसार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में लचीलापन और धैर्य बनाए रखें। हेल्थ – पानी की कमी से शरीर कमजोर महसूस कर सकता है। हल्का और पौष्टिक भोजन जरूरी रहेगा। सुबह की हल्की कसरत शरीर को सक्रिय बनाएगी। मानसिक व्यस्तता के कारण ध्यान भटक सकता है, इसलिए थोड़ी देर विश्राम भी लें। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6
तुला – टेन ऑफ वांड्स आज जिम्मेदारियों का भार थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है। घर में कई छोटे-बड़े काम एक साथ सामने आएंगे। परिवार के किसी सदस्य की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। आप सबको संतुलित रखने की कोशिश करेंगे। किसी घरेलू आयोजन की तैयारी भी आपके हिस्से आ सकती है। व्यापार से जुड़े लोग काम के दबाव के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी से लिया गया फैसला बेहतर रहेगा। शाम तक परिवार के साथ शांत समय बिताने से मन हल्का होगा।
करियर – कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को अतिरिक्त कक्षाएं या प्रशासनिक काम संभालने पड़ सकते हैं। विधि क्षेत्र में काम करने वालों को एक साथ कई फाइलें तैयार करनी पड़ेंगी। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों को लक्ष्य पूरा करने का दबाव महसूस होगा। एक-एक काम को क्रम से करना जरूरी रहेगा। लव – रिश्तों में समय की कमी महसूस हो सकती है। साथी को लग सकता है कि आप काम में ज्यादा व्यस्त हैं। थोड़ी संवेदनशील बातचीत संबंध को सहज बना सकती है। कुछ लोगों के लिए पुरानी नाराजगी खुलकर सामने आ सकती है। धैर्य से बात करेंगे तो स्थिति जल्दी सुधरेगी। हेल्थ – अधिक काम के कारण शरीर को विश्राम की जरूरत होगी। कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। हल्की स्ट्रेचिंग और पूरी नींद शरीर को संतुलित रखेगी। मानसिक विश्राम भी जरूरी रहेगा। लकी कलर – रस्ट, लकी नंबर – 9
वृश्चिक – फाइव ऑफ कप्स आज दिन जिम्मेदारियों की गंभीरता महसूस कराने वाला रहेगा। घर में किसी जरूरी व्यवस्था को संभालने की भूमिका आपको निभानी पड़ सकती है। परिवार के लोग आप पर भरोसा रखेंगे, लेकिन भीतर थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। किसी रिश्तेदार की समस्या सुनकर आप मदद के लिए आगे आएंगे। व्यापार से जुड़े लोग पुराने अधूरे काम निपटाने में व्यस्त रहेंगे। धन से जुड़ी किसी योजना पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। शाम का शांत वातावरण राहत देगा।
करियर – कार्य क्षेत्र में लगातार प्रयास की जरूरत होगी। फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े लोगों को दवाइयों की आपूर्ति और प्रबंधन पर खास ध्यान देना पड़ेगा। होटल प्रबंधन में काम करने वालों के लिए दिन बहुत व्यस्त रह सकता है। किसी परियोजना की अंतिम समय सीमा नजदीक आ सकती है। जल्दबाजी के बजाय व्यवस्थित काम जरूरी होगा। लव – रिश्तों में गंभीरता और जिम्मेदारी का भाव दिखाई देगा। साथी के साथ किसी जरूरी विषय पर विचार-विमर्श हो सकता है। कुछ लोग अपने संबंध को लेकर भीतर ही भीतर उलझन महसूस कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को किसी समझदार व्यक्ति से बातचीत में सहजता महसूस होगी। आज गहराई ज्यादा होगी, दिखावा कम। हेल्थ – अधिक काम से पैरों में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को पेट में गैस या अपच की परेशानी हो सकती है। नियमित समय पर भोजन करना जरूरी है। हल्की सैर आराम देगी। लकी कलर – ओलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5
धनु – द टावर आज परिस्थितियां अचानक बदलाव का संकेत दे सकती हैं। दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन किसी अप्रत्याशित सूचना से योजना बदल सकती है। घर में किसी पुराने मुद्दे पर अचानक चर्चा तेज हो सकती है। परिवार के लोग सच्चाई सामने आने पर नई समझ विकसित करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी अनुबंध या समझौते में बदलाव करना पड़ सकता है। आर्थिक फैसला लेते समय बहुत सतर्क रहें। आज परिवर्तन ही नई दिशा का रास्ता खोल सकता है।
करियर – कामकाज में अचानक बदलाव की स्थिति बन सकती है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करने वालों को किसी परियोजना की दिशा बदलनी पड़ सकती है। विमानन सेवा से जुड़े लोगों की ड्यूटी में अचानक परिवर्तन संभव है। पत्रकारिता क्षेत्र में काम करने वालों को किसी बड़ी खबर पर तुरंत काम करना पड़ सकता है। आज तेजी से ढलने की क्षमता ही ताकत बनेगी। लव – रिश्तों में छिपी भावनाएं अचानक सामने आ सकती हैं। किसी पुराने मतभेद पर खुलकर बात होगी। कुछ लोगों को संबंध के बारे में नई सच्चाई पता चल सकती है। शुरुआत में असहजता रहेगी, लेकिन बाद में स्पष्टता मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए किसी अप्रत्याशित मुलाकात से भावनात्मक हलचल संभव है। ईमानदारी ही आगे का रास्ता तय करेगी। हेल्थ – सिर में दबाव या हल्का चक्कर आ सकता है। अधिक चिंता से पाचन बिगड़ सकता है। पर्याप्त पानी और हल्का भोजन जरूरी रहेगा। कुछ देर शांत वातावरण में बैठना मन को स्थिर करेगा। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3
मकर – द लवर्स आज का दिन संबंधों और महत्वपूर्ण चुनावों का है। अलग-अलग राय सामने आ सकती हैं, लेकिन परिवार के सदस्य आपकी समझदारी पर भरोसा करेंगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ी खुशी की खबर घर का माहौल हल्का कर सकती है। व्यापार करने वाले लोग किसी नई साझेदारी पर विचार करेंगे। आर्थिक मामलों में सहयोग से लाभ की संभावना है। आज दिल और दिमाग दोनों को साथ लेकर चलना जरूरी होगा।
करियर – कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण चयन सामने आ सकता है। मनोविज्ञान क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी खास प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। डिजाइन क्षेत्र में काम करने वालों को दो प्रस्तावों में से एक चुनना पड़ सकता है। कॉरपोरेट प्रबंधन में काम करने वालों के लिए टीम सहयोग बढ़ेगा। कुछ लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। लव – रिश्तों में निकटता और भावनात्मक स्पष्टता बढ़ेगी। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। कुछ लोग अपने संबंध को लेकर गंभीर फैसला लेने का विचार करेंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में नया आकर्षण आ सकता है। मित्रता का रिश्ता भावनात्मक गहराई में बदल सकता है। आज विश्वास और अपनापन प्रमुख रहेंगे। हेल्थ – मीठे भोजन की अधिकता से ऊर्जा में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को गले में हल्की खराश या सूखापन महसूस हो सकता है। पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा। हल्का व्यायाम शरीर को सक्रिय रखेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1
कुंभ – द सन आज का दिन उजली ऊर्जा, स्पष्टता और खुशी लेकर आएगा। घर में हल्का और प्रसन्न माहौल रहेगा। परिवार के साथ हंसी-मजाक का समय मिल सकता है। किसी बच्चे की उपलब्धि या परीक्षा से जुड़ी खुशखबरी घर का माहौल और आनंदमय बना सकती है। आर्थिक स्थिति में छोटी लेकिन संतोषजनक प्रगति दिखेगी। आपकी आशावादी सोच पूरे परिवार को प्रेरित करेगी। आज आपकी मौजूदगी से आसपास का माहौल बेहतर होगा।
करियर – कामकाज में पहचान मिलने की संभावना है। ग्राफिक डिजाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों का रचनात्मक काम सराहा जा सकता है। शिक्षण क्षेत्र में काम करने वालों को विद्यार्थियों से खास सम्मान मिलेगा। डिजिटल कंटेंट से जुड़े लोगों का काम ज्यादा लोगों तक पहुंच सकता है। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी के साथ प्रशंसा भी मिलेगी। आत्मविश्वास और उत्साह आपकी छवि को मजबूत बनाएंगे। लव – प्रेम में सहजता और खुशी का अनुभव होगा। साथी के साथ हल्की और आनंदपूर्ण बातचीत दिन को खास बना सकती है। कुछ लोग अपने संबंध में खुलकर भावनाएं व्यक्त करेंगे। अविवाहित लोगों को किसी प्रसन्नचित और मिलनसार व्यक्ति से आकर्षण महसूस हो सकता है। सच्ची मुस्कान और अपनापन निकटता बढ़ाएंगे। हेल्थ – कुछ लोगों को धूप से त्वचा में हल्की संवेदनशीलता महसूस हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। पर्याप्त पानी और ताजे फल फायदेमंद रहेंगे। सुबह की हल्की धूप में टहलना शरीर को ताजगी देगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 7
मीन – ऐस ऑफ वांड्स आज का दिन नई ऊर्जा, प्रेरणा और शुरुआत की इच्छा लेकर आएगा। मन में कुछ नया शुरू करने की तीव्र चाह रहेगी। घर में रचनात्मक चर्चा का माहौल बन सकता है। परिवार के लोग आपकी नई योजना सुनकर उत्साहित होंगे। किसी पुराने विचार को नया रूप देने का अच्छा अवसर मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोग नए प्रयोग करने की सोच सकते हैं। आर्थिक मामलों में छोटा लेकिन उत्साहजनक संकेत मिलेगा। आज पहल करना ही आगे का रास्ता खोलेगा।
करियर – एनीमेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को रचनात्मक प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। खेल प्रशिक्षण से जुड़े लोगों को नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने का मौका मिलेगा। रिसर्च या खोज से जुड़े लोगों को नई दिशा का विचार मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए नई नौकरी की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। आपकी पहल और उत्साह नई संभावनाएं खोलेंगे। लव – रिश्तों में नई ऊर्जा दिखाई देगी। साथी के साथ किसी नई गतिविधि की योजना बन सकती है। कुछ लोगों के लिए अचानक आकर्षण की स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों को किसी उत्साही और आत्मविश्वासी व्यक्ति से परिचय मिलेगा। पुराने संबंध में भी नई ताजगी महसूस हो सकती है। हेल्थ – शारीरिक ऊर्जा में बढ़ोतरी महसूस होगी। कुछ लोगों को खेल या व्यायाम में रुचि बढ़ सकती है। हालांकि ज्यादा उत्साह में अधिक मेहनत करने से मांसपेशियों में हल्का खिंचाव हो सकता है। संतुलन बनाए रखें। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 2









