घने कोहरे ने ताजमहल देखने आए देशी-विदेशी पर्यटकों की उम्मीदों को धुंधला कर दिया। रविवार के बाद सोमवार सुबह के समय ताजमहल परिसर में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। हालात ऐसे रहे कि विश्वविख्यात स्मारक ताजमहल रेड प्लेटफॉर्म से दिखाई ही नहीं दिया।

ताजमहल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी








