![]()
लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से अब जल्द फ्लाइट शुरू होने वाली हैं। एयर इंडिया कंपनी ने यहां से फ्लाइट की बुकिंग 1 अप्रैल से शुरू कर दी है। इस एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट दिल्ली से आकर लैंड होगी। वहीं, लुधियाना से भी पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए ही उड़ान भरेगी। कंपनी की ओर से फ्लाइट बुकिंग लाइव करने के साथ ही यह क्लियर हो गया है कि हलवारा एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट 15 मई को लैंड होगी। फ्लाइट से लुधियाना से दिल्ली तक का सफर 1 घंटा 10 मिनट में पूरा होगा। वहीं, एक दिन में हलवारा में दो फ्लाइट्स लैंड और दो ही फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। यह जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं, कंपनी की वेबसाइट पर फ्लाइट का शुरुआती किराया 3512 रुपए दिखाया गया है। हालांकि, यह समय और जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है। दिल्ली से फ्लाइट्स की ये टाइमिंग दिल्ली से लुधियाना के लिए 2 फ्लाइट्स रोजाना उड़ेंगी। पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर उड़ेगी, जो 7 बजकर 5 मिनट पर लुधियाना पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर लुधियाना के लिए दिल्ली से उड़ान भरेगी। लुधियाना से फ्लाइट्स की ये टाइमिंग रहेगी कंपनी ने अभी फ्लाइट में सिर्फ इकोनॉमी क्लास के लिए बुकिंग शुरू की गई है। इसकी वेबसाइट से पता चल रहा है कि 15 मई की सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर हलवारा एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ेगी, जो 9 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर को 2 बजकर 40 मिटन पर हलवारा से उड़ेगी, जो 3 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। फिलहाल के लिए शुरुआत में ये दो ही उड़ानें हलवारा से होंगी। बाद में जरूरत के हिसाब से इन्हें बढ़ाया जाएगा। बिट्टू बोले- पंजाब की ग्रोथ में बड़ा बूस्ट केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे सोशल मीडिया पर लिखा- पंजाब उड़ान भर रहा है, नई यात्रा शुरू होने जा रही है। दिल्ली से हलवारा के लिए पहली फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है। फ्लाइट 15 मई से शुरू होगी। उन्होंने आगे लिखा- मॉर्निंग फ्लाइट 5 बजकर 55 मिनट पर और दोपहर की फ्लाइट 12 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी। इससे सफर केवल 1 घंटा 10 मिनट का होगा। इससे पंजाब की कनेक्टिविटी और ग्रोथ को बड़ा बूस्ट मिलने वाला है। PM मोदी ने किया था उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। PM ने जालंधर से वर्जुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस मौके पर CM भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राज्य सभा सदस्य राजिंदर गुप्ता हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे। हलवारा एयरपोर्ट बनाने का बीज मुख्यमंत्री रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बोया। उसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने इसके निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई और अब भगवंत मान ने इसे उड़ान भरने के लिए तैयार करवाया। हलवारा एयरपोर्ट तैयार होने में 7 साल लग गए। जमीन अधिग्रहण से लेकर एयरपोर्ट को शुरु करवाने तक प्रशासन को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने अलग-अलग स्तर पर समस्याओं का निराकरण करते हुए यह एयरपोर्ट तैयार करवाया। हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फायदे….
Source link








