- Hindi News
- National
- IMD Rainfall Flood LIVE Update; Himachal Landslide | Kashmir Punjab Mumbai Rajasthan Delhi MP Kerala Alert
देहरादूर/श्रीनगर/चंडीगढ़कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश तेज हो गई है। शुक्रवार को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला के कोटखाई और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हो गई।
हिमाचल में कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 4 नेशनल हाईवे और 800 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हैं। सिरमौर जिले के ददाहू में गिरी नदी उफान पर है। लोगों को घर खाली करने के आदेश दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधल के गुंडी इलाके में लैंडस्लाइड से लगभग 12 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रियासी जिले में अचानक आई में बाढ़ में मां-बेटा बह गए। डोडा जिले के अस्सार में चिनाब नदी में अचानक बाढ़ आने से आठ लोग बह गए। हालांकि, सबको बचा लिया गया।
जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों के दौरान अब तक चार जिलों में बादल फटा है। किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में लैंडस्लाइड और बाढ़ के चलते 130 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 33 लोग लापता है। इनका अब तक पता नहीं चल पाया है।
पंजाब के 9 जिले बाढ़ के पानी में डूबे हैं। राज्य के 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां 31 अगस्त से बढ़ाकर 3 सितंबर तक कर दी गई हैं। 27 अगस्त से सभी स्कूल बंद हैं। जालंधर और लुधियाना में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया।
देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी के सरसाडी में सोमवार को पहाड़ी से लैंडस्लाइड हुई। बड़े-बड़े पत्थर गिरने से भुंतर से मणिकर्ण सड़क बंद हो गई।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रविवार शाम को सड़क पर विशाल पेड़ गिर गया। सड़क पर कई लोग और गाड़ियां खड़ी थीं। हालांकि, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

हरियाणा में यमुना नदी में पानी खतरनाक स्तर पहुंच गया है। सोमवार को यमुनानगर जिले में नदी ओवरफ्लो होने के कारण हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए।
देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में यलो अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान
दिल्ली में सोमवार को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और दोपहर के समय गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।
शहर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
03:48 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश के कारण सड़कें पानी में डूबीं
03:14 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 5 जिलों में आज यलो अलर्ट, अगले 3 दिन पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना

रायपुर में रविवार सुबह तेज बारिश हुई थी। जिले में आज भी सुबह से बादल छाए हैं।
छत्तीसगढ़ में सोमवार को बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों में पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
03:11 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड: पूरे राज्य में अलर्ट, बारिश-तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका

झारखंड में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में 2 सितंबर को एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इससे पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…
03:00 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
02:26 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: शिमला में लैंडस्लाइड, 3 की मौत, 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार रातभर तेज बारिश हुई। 1 और 2 सितंबर को भी रेड अलर्ट है।
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को रेड अलर्ट है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रविवार रात से तेज बारिश जारी है। शिमला के कोटखाई में लैंडस्लाइड में एक घर ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शिमला के जुन्गा में एक मकान गिरने से बाप-बेटी की मौत हो गई। कुल्लू समेत 10 जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 4 नेशनल हाईवे और 800 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:14 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, 10 दिन तक किसी जिले में तेज बारिश नहीं

बिहार में शुक्रवार को 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। हालांकि, राज्य में मानसून कमजोर पड़ गया है। पटना समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
02:04 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 27 जिलों में बारिश की चेतावनी, जोधपुर, झुंझुनूं-टोंक में स्कूल बंद

दौसा के लालसोट में रविवार को स्टंट कर रहा युवक बह गया। सवाई माधोपुर के नगर परिषद ऑफिस के पास बिजली गिरी। गेट पर खड़े कर्मचारी ने भागकर जान बचाई।
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, झुंझुनूं और टोंक में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। राज्य में लगातार बरसात के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। हनुमानगढ़ में बाढ़ की आशंका के कारण हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की छुटि्टयां कैंसिल कर दी गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…
01:56 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: 17 जिलों में आज अलर्ट, भोपाल में सुबह से तेज बारिश जारी

भोपाल में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। आज दिनभर भारी बारिश का अलर्ट है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, देवास, सीहोर, खरगोन, खंडवा और अनूपपुर शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। इंदौर और उज्जैन में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
01:47 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: 9 जिलों में बाढ़, 1312 गांव प्रभावित; आज भी बारिश-तूफान का रेड अलर्ट

NDRF ने अमृतसर में रविवार को एक युवक को बाढ़ में डूबने से बचाया। वहीं, पंजाबी सिंगर-एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा प्रभावित इलाकों में राहत सामाग्री लेकर पहुंचीं।
पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल है। बाढ़ से 1312 गांव प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी पंजाब में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में NDRF की 11 टीमें और सेना राहत और बचाव कार्यों में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें…
01:33 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: बाढ़ का हाईअलर्ट, 4 जिलों में तेज बारिश की आशंका; अफसरों की छुट्टियां रद्द

कैथल में रविवार को बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
हरियाणा में सोमवार को मौसम विभाग ने बाढ़ का हाई अलर्ट जारी किया है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में बारिश का रेड अलर्ट है। रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला में रविवार से बारिश हो रही है। पड़ोसी राज्य पंजाब और पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के चलते नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। यमुना और मारकंडा नदी कल से ही ओवरफ्लो है। पूरी खबर पढ़ें…
01:21 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में बारिश का हाल

01:21 AM1 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा









