- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert
नई दिल्ली7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली में सुबह से ही तेज बारिश जारी है।
देशभर में बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एमपी में भोपाल 34 जिलों में भारी बारिश हो रही है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा। अब तक 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लापता हैं। 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन बंद हो गया है। भूस्खलन और पानी के तेज बहाव से कई घरों में मलबा घुस गया।
राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में घरों तक में पानी घुस गया है। टोंक-चित्तौड़गढ़ में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
भीलवाड़ा के बिजौलिया इलाके में सड़कों पर नाव चल रही है। बाढ़ में फंसे लोगों को SDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। आज राज्य के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके चलते 15 जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें…

मंडी की यह फोटो मंगलवार की है। देर रात बादल फटने के बाद कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

मंडी के धर्मपुर के कई घरों में मलबा घुस गया। मंगलवार सुबह कई लोगों को रेस्क्यू किया गया।

मंडी के जेल रोड में घरों के बीच से तेज नाला बह रहा है। यहां एक महिला की मौत हुई है।

जयपुर में सोमवार रात को हुई बारिश के बाद सड़कों पर दो-दो फीट तक पानी जमा हो गया।

बिहार के पटना में बारिश के चलते कई इलाकों में 4-5 फीट तक पानी भर गया।
28 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…

मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
12:39 PM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP के नर्मदापुरम में बारिश के चलते बुधवार को स्कूलों की छुट्टी
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नर्मदापुरम जिले में बुधवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
11:35 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के फुलेरा में पानी से बचने लोगों के कंधे पर बैठे विधायक

फुलेरा से कांग्रेस विधायक विद्याधर सिंह चौधरी विपक्ष के निशाने पर हैं। उन पर आरोप है कि वो पानी से घिरे लोगों की परेशानी देखने के लिए लोगों के कंधे पर चढ़ गए। सांभर एरिया में हुए जलभराव की स्थिति देखने के लिए स्थानीय विधायक लोगों के कंधे पर बैठ गए थे।
10:25 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के रायसेन में घरों में पानी घुसा, सड़कों पर 3 फीट तक जलभराव

मध्य प्रदेश के रायसेन में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है। इससे शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पानी भर गया है। सड़कों पर तीन फीट तक जलभराव है। घरों में रखे सामान पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में SDRF की टीमों को तैनात किया गया है।
10:08 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाहर पानी भरा

09:56 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के सिविल लाइंस में दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत
दिल्ली में भारी बारिश के बाद सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार को दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
09:36 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर 5 किमी लंबा जाम

जाम की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं।
हरियाणा के पानीपत, अंबाला, फरीदाबाद और पंचकूला में मंगलवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। गुरुग्राम में भारी बारिश की वजह से गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दिल्ली बॉर्डर पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी तरह, अंबाला में दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर वाहनों की गति धीमी हो गई।
09:00 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
पटना में 17 इंच बारिश, 20 जिलों में अलर्ट

बिहार के ज्यादातर जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश जारी है। पटना में बीते 24 घंटे में 17 इंच बारिश हो गई है। कंकड़बाग और पटना सिटी के कुछ इलाकों में अब भी 3 से 4 फीट तक पानी भरा है।
07:04 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के कनॉट प्लेस में गाड़ियां डूबीं, बारिश हो रही
06:33 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बंगाल में बारिश जारी, कमारहाटी में बाढ़ जैसे हालात
पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। कमारहाटी इलाके में पानी भर गया है। बाढ़ जैसे हालात बने हैं।
06:21 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मंडी में घरों में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने के बाद कई लोग घरों में फंसे हैं। SDRF और लोकल टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही हैं। कई लोग अब भी लापता हैं।
06:16 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा, बाइक-रिक्शा डूबे
06:08 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: उदयपुर में स्कूल बिल्डिंग गिरी, बारां-झालावाड़ हाईवे बंद

राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हो गए। कोटा, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर, टोंक सहित कई जिलों में नदियां उफान पर हैं।
तेज बारिश के बाद उदयपुर में स्कूल बिल्डिंग गिर गई है। बारां-झालावाड़ हाईवे बंद हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…
05:56 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
पटना में तेज बारिश, कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भरा
पटना में मंगलवार को तेज बारिश शुरू हो रही है। पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा में आज भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
कंकड़बाग और पटना सिटी के कुछ इलाकों में अब 3 से 4 फीट तक पानी भरा है। बारिश के बाद पटना का तापमान 4 डिग्री तक गिर गया।
05:37 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में भारी बारिश, कई इलाकों और सड़कों में पानी भरा
05:36 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
भोपाल-नर्मदापुरम में 24 घंटे में 8 इंच बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मंगलवार को कुल 34 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और सीहोर में अलग-अलग स्थानों पर 4.5 से 8 इंच तक भारी बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 14 जिलों में अति भारी और 20 में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश हो सकती है।
04:24 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
UP: मुजफ्फरनगर में बारिश, सड़कों पर पानी भरा
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इधर, मुजफ्फरनगर के कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भरा है।
04:13 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
पटना की सड़कों पर पानी भरा, तेज बारिश जारी
बिहार के पटना में मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। पटना की ज्यादातर सड़कों पर पानी भर गया है।
03:56 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मंडी में बाढ़ जैसे हालात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। NDRF, होमगार्ड और स्थानीय पुलिस रेस्क्यू में जुटी हैं।
03:51 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बारिश का दिल्ली एयरपोर्ट की कई फ्लाइट्स पर असर

दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही बारिश जारी है। इस बीच एअर इंडिया ने जानकारी दी है कि तेज हवाएं और बारिश के चलते दिल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है।
03:36 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। देहरादून के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है।
03:26 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 17 जिलों में यलो अलर्ट, रायपुर में रातभर से बारिश

मौसम विभाग ने मंगलवार को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर सहित राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
रायपुर में रातभर से बारिश हो रही है। प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में अगले दो से तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
03:03 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में सुबह से बारिश हो रही
दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन बारिश की संभावना है।
02:57 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
UP: लखनऊ-सहारनपुर समेत 10 जिलों में बारिश, 35 में अलर्ट

यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आज लखनऊ, सहारनपुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें…
02:55 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मंडी में बादल फटने से भारी नुकसान
02:20 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: पटना में तेज बारिश, कई जगह भरा पानी

पटना में सुबह से तेज बारिश हो रही है। पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा के इलाकों में पानी भरा हुआ है। बारिश का असर ट्रेन और फ्लाइट पर भी पड़ा है।
मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
02:06 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: बादल फटने से भारी नुकसान, घरों में घुसा मलबा

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जेल-रोड के साथ लगते नाले में बहने से एक महिला की मौत हो गई है। रात 3 बजे नाले का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। इससे निचली मंजिल पर सो रहे 10 से ज्यादा लोग घरों के भीतर मलबे में फंस गए। सुबह 4 बजे पुलिस ने इन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया। पूरी खबर पढ़ें…
02:02 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: 4 जिलों में यलो अलर्ट: बारिश के बाद तापमान 1.7 डिग्री गिरा

मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे पंजाब में बारिश होनी की संभावना जताई है। वहीं, हिमाचल से सटे 4 जिलों में यलो अलर्ट है।
बीते दिन पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हुई, जिसके बाद पंजाब के औसतन अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:58 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: आज पूरे राज्य में बारिश की संभावना, यमुनानगर में सबसे ज्यादा बरसात

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यमुनानगर में अब तक सबसे ज्यादा बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:29 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: भारी बरसात से बाढ़ जैसे हालात, आज 29 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। मौसम विभाग ने मंगलवार को 3 जिलों में रेड, 5 में ऑरेंज और 19 में यलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश के चलते अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत भी हो गई। वहीं लगातार बरसात से नदियां उफान पर हैं। चंबल, कालीसिंध, बनास नदी पर बने बांधों के गेट खोल दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
01:24 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP: 34 जिलों में तेज बारिश, मानसून सीजन में अब तक 25.4 इंच बारिश

मानसून सीजन में अब तक मध्य प्रदेश में 25.4 इंच बारिश हो गई है, जो सीजन की 70 प्रतिशत है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कुल 34 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल में सुबह से बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…
01:20 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
29 जुलाई को राज्यों में मौसम का हाल…

01:19 AM29 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
28 जुलाई को देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश के आंकड़े…









