- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (11 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

11 मार्च, बुधवार को मेष राशि वालों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों के फायदे के योग हैं और वित्तीय योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा दिन है। कन्या राशि वालों के बिजनेस की योजनाएं पूरी हो सकती हैं और निवेश से फायदा हो सकता है।
धनु राशि वालों को मार्केटिंग और बड़ी डील में सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को जॉब प्लेसमेंट से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- ग्रहों का साथ आपके पक्ष में बना हुआ है। दिन की शुरुआत से ही जरूरी काम निपटाने की साफ योजना बना लें। आज कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, इसलिए कोशिशें जारी रखें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मिलने पर मन को राहत और खुशी महसूस होगी। नेगेटिव- आमदनी होने के साथ खर्चे भी बढ़े रहेंगे और फिलहाल उनमें कमी कर पाना आसान नहीं होगा। अपनी निजी बातें किसी से साझा न करें, क्योंकि कोई व्यक्ति उसका गलत फायदा उठाकर आपको अनचाही परेशानी में डाल सकता है।
व्यवसाय- इस समय कामकाज की जगह पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। साथ ही हर जरूरी गतिविधि अपनी निगरानी में ही करवाएं। अपनी क्षमता और मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। महिलाओं से जुड़े कारोबार में खास लाभ रहेगा। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच हल्का मनमुटाव रह सकता है। बेहतर होगा कि दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और सम्मान दें। प्रेम संबंधों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ब्लड प्रेशर जैसी जांच समय पर जरूर करवा लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- अपने संपर्क और मेलजोल का दायरा बढ़ाएं। बातचीत और सलाह-मशवरे से कुछ अच्छे फैसले सामने आ सकते हैं, जो आगे चलकर लाभ देंगे। यदि कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आज उसके सुलझने की अच्छी संभावना है। बच्चों के साथ समय बिताना उनके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। नेगेटिव- इस समय अपनी मानसिक स्थिति को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। छोटी सी बात भी मन को विचलित कर सकती है और उसका असर घर के माहौल पर पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार से जुड़े कामों के लिए अभी समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जाएगा। भरसक कोशिश करने के बाद भी उम्मीद के मुताबिक नतीजे न मिलने से मन परेशान हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। लव- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव मेट के साथ संबंधों में मिठास बनी रहेगी। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर का कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- हर हाल में तनाव से बचें। देसी और आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन – पॉजिटिव- कोई अच्छी खबर मिलने से उत्साह और ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा अटका हुआ मामला आज सुलझ सकता है। खासकर महिलाओं के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। पिछले लंबे समय से चल रही कोई चिंता भी कम हो सकती है। नेगेटिव- ट्रैफिक नियमों की अनदेखी बिल्कुल न करें। कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। किसी करीबी रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन की परेशानी आपको मानसिक रूप से विचलित कर सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
व्यवसाय- कामकाज में आप अपनी योग्यता और कार्यक्षमता के दम पर जिम्मेदारियां अच्छे से निभा लेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात व्यवसाय के लिए सहायक साबित हो सकती है। किसी भी काम की शुरुआत से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को स्पेशल ड्यूटी मिल सकती है। लव- घर-परिवार में आपसी तालमेल की कमी के कारण कुछ तनाव रह सकता है। माहौल को हल्का और अच्छा बनाए रखने के लिए परिजनों के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य- सेहत के मामले में लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। अपना ध्यान रखें। योग और ध्यान आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क – पॉजिटिव- आज दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय लाभ देने वाली स्थिति बन रही है। आर्थिक योजनाओं को अमल में लाने के लिए समय अच्छा है। पिछले दिनों की भागदौड़ से राहत पाने के लिए प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना आपको मानसिक सुकून देगा। नेगेटिव- घर में किसी निजी फैसले को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। अपने स्वभाव में सहजता और लचीलापन बनाए रखें। युवाओं को अपनी किसी योजना को लागू करने में कुछ कठिनाई आएगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा।
व्यवसाय- अपने व्यावसायिक संपर्कों के सहारे काम पूरे करने की कोशिश करें। अकेले फैसले लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। युवाओं को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी, लेकिन आगे बढ़ने के अवसर भी रहेंगे। लव- व्यस्त रहने के बाद भी रिश्तेदारों और मित्रों से संपर्क बनाए रखें, इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रह सकती है। लापरवाही न करें और सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह – पॉजिटिव- किसी भी काम को शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जुटा लेने से काम आसान हो जाएंगे। प्रियजनों के साथ बैठकर विचार साझा करने का मौका मिलेगा और इससे आपसी संबंधों में और मधुरता बढ़ेगी। नेगेटिव- विद्यार्थी पढ़ाई से ध्यान भटका सकते हैं। उनका मन इस समय बाहर की गतिविधियों और मौजमस्ती में ज्यादा लगा रहेगा। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैला सकते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में खुद को बेहतर साबित करने का अच्छा समय है। जरूरी कागजात और फाइलें व्यवस्थित रखें। ट्रांसपोर्ट के काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग अपने अधिकारियों से किसी भी तरह की बहस से बचें और समय पर काम पूरा करें। लव- पति-पत्नी के बीच सहयोगपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय जरा भी लापरवाही न करें। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या – पॉजिटिव- आज छोटी-छोटी बातों में भी खुशी महसूस होगी। किसी समस्या के समाधान में करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। विरोधी आपको दबाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। बस अपना आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बनाए रखें। नेगेटिव- लेनदेन से जुड़े मामलों में विवाद खड़ा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। रिश्तेदारों के आने-जाने से घर की व्यवस्था कुछ बिखरी हुई रह सकती है। समय का सही प्रबंधन न होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी योजनाओं के सफल होने का समय आ गया है। इस दौरान किया गया निवेश आगे चलकर लाभदायक रहेगा। अचानक यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है। सरकारी दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे। मित्रों से मुलाकात दिन को और भी अच्छा बना देगी। स्वास्थ्य- बेकार की बातों का तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। नींद न आने जैसी परेशानी भी परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
तुला – पॉजिटिव- समय आपके अनुकूल है। सामाजिक और राजनैतिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। राजनैतिक संपर्कों से कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। कहीं दिया हुआ उधार पैसा वापस मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई परेशानी भी दूर हो सकती है। नेगेटिव- किसी काम में मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने पर तनाव में न आएं। धैर्य बनाए रखें। बच्चों की समस्याओं को भी समझें और उनका हल निकालने की कोशिश करें। लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में सुधार लाने के लिए कुछ नए प्लान बनाने होंगे। कारखाने या फैक्टरी से जुड़े कामों में सहकर्मी ईर्ष्या के कारण आपके खिलाफ चाल चल सकते हैं। ऑफिस में अपने अधीन काम करने वाले लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। लव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बेकार के प्रेम संबंधों से दूरी बनाए रखें, नहीं तो जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या को लेकर बिल्कुल ढिलाई न करें। मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- दिनचर्या के सभी काम ठीक ढंग से पूरे होते जाएंगे। परिवार से जुड़ी किसी परेशानी का हल मिलने से घर में शांति और सुकून रहेगा। किसी धार्मिक कार्य या आयोजन में शामिल होने का भी अच्छा मौका मिल सकता है। नेगेटिव- पुराने मनमुटाव बढ़ाने की बजाय उन्हें खत्म करने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में सुधार आएगा। अपने गुस्से और बोलचाल पर नियंत्रण रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सही दिशा दें। किसी को पैसा उधार देना आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
व्यवसाय- आज कामकाज में की गई मेहनत आगे चलकर बहुत अच्छे नतीजे देगी। फोन पर कोई महत्वपूर्ण बातचीत आपके लिए लाभ की स्थिति बना सकती है। लेकिन पैसों के मामलों में दूसरों की बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक संबंधों में और नजदीकी ला सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। डेटिंग का मौका भी मिल सकता है। स्वास्थ्य- काम के बीच थोड़ा आराम भी जरूरी है। सिर दर्द और माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- कुछ नए संपर्क बनेंगे और आपकी प्रभावशाली छवि भी मजबूत होगी। फाइनेंस से जुड़ी चिंता दूर होने से तनाव कम होगा और सोच सकारात्मक बनेगी। युवाओं को करियर से जुड़े प्रयासों में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है। नेगेटिव- लापरवाही और आलस की वजह से घर के बड़े लोग नाराज हो सकते हैं। किसी सामाजिक या राजनैतिक गतिविधि का खुला विरोध करने से बचें, क्योंकि इससे मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। बेकार के संपर्कों से दूरी रखेंगे तो काफी हद तक परेशानी से बाहर निकल पाएंगे।
व्यवसाय- मार्केटिंग से जुड़े कामों को और बढ़ाएं, क्योंकि आगे चलकर यही आपके लिए लाभ देने वाले साबित होंगे। किसी बड़ी डील को हासिल करने में भी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। टारगेट पूरा करने में कुछ परेशानी आ सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक रहेगी, लेकिन इससे आपसी समझ और मजबूत हो सकती है। लव पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। वाहन भी बहुत सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने की आशंका बनी हुई है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
मकर – पॉजिटिव- कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आपके भीतर नया उत्साह जागेगा। घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए आप घरेलू व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। नेगेटिव- किसी दोस्त या रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों की राय और मार्गदर्शन पर अमल करें, इससे सही समाधान मिलेगा। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में बनाए रखें।
व्यवसाय- कारोबार में अपनी क्षमता से ज्यादा पैसा लगाने की कोशिश न करें। काम के दबाव के कारण कई बार खुद को घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच चल रही छोटी गलतफहमियां दूर होंगी और संबंध बेहतर बनेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। इस समय सकारात्मक रहना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। गैस और बदहजमी बढ़ाने वाली चीजों से दूर रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
कुंभ – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करना और सकारात्मक सोच बनाए रखना आपको सही फैसले लेने में मदद करेगा। अगर घर की अंदरूनी व्यवस्था में सुधार की योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का उपयोग करना लाभदायक रहेगा। नेगेटिव- दोपहर बाद किसी उलझन में फंस सकते हैं। ऐसे समय में दिल के बजाय दिमाग से फैसला लेना ज्यादा सही रहेगा। खुद को खुश और हल्का रखने के लिए रचनात्मक कामों में समय दें। युवा गलत आदतों और खराब संगति से दूर रहें।
व्यवसाय- युवाओं को नौकरी या प्लेसमेंट से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में किया गया निवेश आगे चलकर लाभ देगा। पार्टनरशिप के कामों में हालात पहले से बेहतर होंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी और परिवार के साथ लंबी ड्राइव पर जाना सबको खुशी देगा। स्वास्थ्य- ज्यादा सोचने और तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने की परेशानी बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
मीन – पॉजिटिव- सामाजिक और समिति से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। आपकी कार्यकुशलता की भी प्रशंसा होगी। अगर घर के रखरखाव या सुधार की कोई योजना बन रही है, तो उसमें वास्तु के नियमों का ध्यान रखना उचित रहेगा। नेगेटिव- महिलाओं को घरेलू व्यवस्था संभालने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय शेयर से जुड़े निवेश नुकसान दे सकते हैं। संतान की किसी परेशानी या गतिविधि को संभालने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- किसी नए काम की शुरुआत को लेकर ज्यादा देर तक सोचते न रहें। यदि आपका काम जनसंपर्कों पर आधारित है, तो और ज्यादा सक्रिय होना होगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट की वजह से सहकर्मियों के साथ बहस की स्थिति बन सकती है। लव- वैवाहिक जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल न होने दें। आपसी समझ और सामंजस्य से रिश्ता और मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाली चीजों से बचें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3









