- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (16 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

16 मार्च, सोमवार को मेष राशि वालों के करियर से जुड़ी तरक्की के योग बनेंगे। वृष राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है और नई जिम्मेदारी से फायदा हो सकता है। मिथुन राशि वालों की इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। कामकाज में वर्चस्व भी बना रहेगा। तुला राशि वालों को किसी खास योजना पर मेहनत के बाद राहत मिल सकती है।
धनु राशि के लोगों को तरक्की और ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि के लोगों का रुका काम सुलझ सकता है और नए निवेश में फायदा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। लेकिन इसका पूरा लाभ आपकी योग्यता और सही प्रयास पर निर्भर करेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। इसलिए पूरी मेहनत और एकाग्रता बनाए रखें। आपकी प्रतिभा उभरकर लोगों के सामने आएगी और कामकाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। नेगेटिव- गैर जरूरी यात्राओं और खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर आने से वातावरण थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। बेहतर होगा कि बहुत ज्यादा मेलजोल से बचें। व्यस्तता के बावजूद अपने निकट संबंधियों और परिवार के लिए समय जरूर निकालें।
व्यवसाय- व्यवसाय में काम का दबाव ज्यादा रहेगा, इसलिए अतिरिक्त समय देना पड सकता है। हालांकि कर्मचारियों के सहयोग से काम सुचारु रूप से पूरे हो जाएंगे। मीडिया, प्रिंटिंग, कम्युनिकेशन और क्रिएटिव फील्ड से जुडे कामों में लाभदायक स्थिति बन रही है। लव- व्यस्तता के बावजूद आप परिवार पर ध्यान देंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए साथ समय बिताना रिश्ते को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना भोजन खाने से बचें। एसिडिटी और कब्ज की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए सक्रिय बने रहेंगे तो सफलता मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में एक्टिव रहने से आपके संपर्क और संबंध दोनों मजबूत होंगे। विद्यार्थी पढाई पर गंभीरता से ध्यान देंगे और उसका अच्छा असर भी दिखेगा। नेगेटिव- इस समय व्यवहारिक नजरिया रखना बहुत जरूरी है। अनजान लोगों के साथ बेवजह तर्क-वितर्क से बचें। फिजूल की दिखावेबाजी से दूर रहें, क्योंकि इससे समय और पैसा दोनों खराब होंगे। अपनी ऊर्जा सही कामों में लगाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां कुछ बेहतर होंगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। कमीशन पर काम करने वाले लोगों के लिए समय थोड़ा दबाव वाला रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें निभाने में शुरुआत में थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों को संयमित और मर्यादित रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। त्वचा या किसी इंफेक्शन से जुडी परेशानी रह सकती है, इसलिए समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या सुधार की योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बेहतर रहेगा। आप अपने किसी खास हुनर को निखारने की कोशिश करेंगे और आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आएगी। इससे आत्मविश्वास भी बढेगा और लोग आपके काम को गंभीरता से लेंगे। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों की वजह से अपने संबंध खराब न करें, क्योंकि इसका असर वर्तमान पर भी पड सकता है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से नजर न हटने दे। बेकार और नकारात्मक गतिविधियों से दूरी बनाए रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। महिला वर्ग अपने व्यवसाय में खास सफलता पा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आफिस का पॉजिटिव माहौल उनकी कार्यक्षमता को और बेहतर बनाएगा। लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों को विवाह तक ले जाने के लिए बातचीत और सलाह-मशवरा भी हो सकता है। स्वास्थ्य- मौजूदा वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। साथ ही रिस्क वाले कामों से दूर रहें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- सकारात्मक सोच बनाए रखें। इससे घर और व्यवसाय दोनों में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- दूसरों पर भरोसा करने के बजाय जरूरी काम खुद संभालें। अगर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन लेने की योजना है, तो अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज लेना चिंता का कारण बन सकता है। धैर्य रखना ही इस समय सबसे अच्छा समाधान है।
व्यवसाय- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। लोन, बीमा, शेयर और फाइनेंस से जुडे कामों में लाभ हो सकता है। कारोबारी महिलाओं को संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आफिस में किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। लव- पारिवारिक समस्याओं को आपसी समझ से सुलझाने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध और अधिक गहरे होंगे। स्वास्थ्य- समस्याओं के कारण स्वभाव में तनाव और गुस्सा बढ सकता है। मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह – पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव में राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुडे रुके हुए मामले आगे बढ सकते हैं। मनोरंजन या धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- किसी संबंधी के निजी जीवन की परेशानी आपको चिंतित कर सकती है, लेकिन आपके सुझाव से स्थिति संभल सकती है। ध्यान रखें, कोई पुराना मुद्दा फिर उठने से तनाव का माहौल भी बन सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में तेजी आएगी, जिससे व्यस्तता और बढेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास दोनों बढेंगे। नौकरी में बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। लव- घर में संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के मान-सम्मान का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- अपनी सेहत को लेकर सजग रहें। कोई पुरानी परेशानी फिर उभर सकती है। मौसम से बचाव रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर कोई संपत्ति से जुडी समस्या चल रही है, तो उसके हल मिलने की उम्मीद है। किसी मित्र का सहयोग आपकी दिक्कतें कम करेगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार होने से दिनचर्या फिर व्यवस्थित हो जाएगी। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ लोगों के साथ विनम्र व्यवहार रखें और उनके साथ समय बिताएं। इससे उन्हें खुशी मिलेगी। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से चिंता होगी, लेकिन हालात को शांतिपूर्वक संभालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ लाभदायक बदलाव होंगे। लेकिन अपना काम निकालने के लिए कोई गैरकानूनी तरीका न अपनाएं, वरना परेशानी हो सकती है। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकता है और लक्ष्य पूरा होने से राहत मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी, लेकिन इससे आपसी नजदीकियां और बढेंगी। प्रेम संबंध भी मजबूत बने रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। फिर भी ब्लड प्रेशर जैसी जरूरी जांच समय पर करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- मेहनत और परिश्रम का समय है, लेकिन किसी बड़ी दुविधा के दूर होने से मानसिक सुकून भी मिलेगा। तर्कशीलता आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपनी किसी खास योजना को अमल में लाने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- कोई निजी मामला उलझ सकता है। अगर उधार या लोन लेने का विचार है, तो एक बार फिर सोचें और किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें। अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए जरूरी काम आज टालना बेहतर रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कुछ आर्डर मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें समय पर पूरा करना बहुत जरूरी होगा। लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में उदासीनता न आने दें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। काम के साथ खानपान और आराम का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार से जुडे कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। किसी निजी काम को लेकर चल रही मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। घर को सजाने-संवारने के लिए नई चीजें खरीदने की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कोई नजदीकी संबंधी आपके खिलाफ गलतफहमी पैदा कर सकता है। पैसे के लेनदेन में पक्के कागज और साफ प्रक्रिया का इस्तेमाल जरूर करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आत्मविश्वास बढेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुडे कामों में लाभदायक स्थिति बन रही है। नौकरी में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। लव- प्रियजनों के साथ बेवजह बहस में न पड़ें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बहुत जरूरी है। छोटी गलतफहमी भी दूरी का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम के कारण चिड़चिड़ापन बढ सकता है। अपने व्यवहार को सहज बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
धनु – पॉजिटिव- समय मिश्रित है, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में आपके अच्छे योगदान से आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। पारिवारिक और सामाजिक कामों को आप अपनी कार्यकुशलता और ऊर्जा से अच्छे ढंग से पूरा करेंगे। नेगेटिव- रुपये-पैसों के मामलों में किसी भी तरह का समझौता न करें। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। किसी जरूरी वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका से तनाव रहेगा, लेकिन वह चीज घर में ही मिल जाएगी, इसलिए ज्यादा चिंता न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय भाग्य आपका साथ दे रहा है। किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण से जुडी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही तरक्की भी संभव है। लव- पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का असर घर की व्यवस्था पर पड सकता है। इसलिए समय रहते हालात संभालना जरूरी है। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। कुछ समय खुद के लिए निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
मकर – पॉजिटिव- आपके अच्छे प्रयासों से कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आप बाकी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अपने निजी मामलों को किसी के सामने साझा न करें। गुप्त रूप से किया गया काम उम्मीद से ज्यादा अच्छा परिणाम दे सकता है। नेगेटिव- बहुत ज्यादा आदर्शवाद आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। व्यवहारिक रहना जरूरी है। आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है, इसलिए कुछ समय एकांत, ध्यान या मेडिटेशन में बिताएं।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुडे विवादित मामलों को सुलझाने के लिए समय अनुकूल है। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति बिल्कुल लापरवाही न करें। लव- काफी समय बाद रिश्तेदारों का मेल-मिलाप खुशी देगा और घर में उत्साह रहेगा। संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसकी वजह से मानसिक परेशानी बढ सकती है। योग और मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- आज आपकी कोई कल्पना साकार हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिलने से आत्मविश्वास और नई ऊर्जा मिलेगी। किसी मित्र या संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में फिर से मिठास लौटेगी। नेगेटिव- युवा वर्ग खास ध्यान रखे कि किसी गतिविधि की वजह से समाज में मान-हानि जैसी स्थिति न बने। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब न करें और बेकार की गतिविधियों में समय न गवाएं। किसी भी तरह का लेनदेन आज टालना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुडे कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जिनका फायदा आगे मिलेगा। कामकाज में कुछ बदलाव की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों के काम से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। लव- घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की परेशानी से राहत पाने के लिए इलाज के साथ योग और व्यायाम भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
मीन – पॉजिटिव- लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज सुलझने से राहत मिलेगी। जल्दबाजी के बजाय धैर्य और विवेक से काम लेना जरूरी है। किसी नए काम में निवेश करना पड़े, तो समय पर लिया गया फैसला फायदेमंद रहेगा। घर की व्यवस्था अनुशासित रहेगी और किसी मांगलिक कार्य की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- किसी भी स्थिति में दूसरों के प्रभाव में आने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। आपके फैसले ज्यादा सही साबित होंगे। युवाओं को इस समय कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन हिम्मत बनाए रखें। उधारी से जुडा कोई भी काम आज न करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी बड़े बदलाव के लिए ग्रह स्थिति अभी पक्ष में नहीं है। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बात करते समय स्वभाव सहज रखें। गुस्से की वजह से कई बार काम बिगड़ सकते हैं। लव- घर की व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए अनुशासन जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय और पैसा खराब न करें। स्वास्थ्य- मुंह में छाले या किसी तरह की एलर्जी हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना भोजन खाने से बचें और एसिडिटी न बढने दें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9









