18 फरवरी का राशिफल:  मेष राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू होने के योग हैं, मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

18 फरवरी का राशिफल: मेष राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू होने के योग हैं, मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (18 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

18 फरवरी, बुधवार को मेष राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबार शुरू हो सकता है। वृष राशि के लोगों को मेहनत का फायदा मिलेगा। मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ और बिजनेस में फायदा मिलेगा।

धनु राशि वालों को नई शुरुआत से फायदा मिलेगा। मकर राशि के लोग करियर में आगे बढ़ सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- इस समय अधिकतर ग्रह आपको बेहतर अवसर देने का संकेत दे रहे हैं। आप अपने भीतर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी। युवाओं को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले उससे जुड़ा उचित सोच-विचार अवश्य करें। इससे काम आसान होंगे। पारिवारिक मामलों में अधिक हस्तक्षेप और रोक-टोक से परिवार जनों की नाराजगी बढ़ सकती है।

व्यवसाय- आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर शुरू हो सकता है। महिला वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस और सीनियर का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य क्षमता में और निखार आएगा। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा। इससे आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- थकान और तनाव जैसा वातावरण रह सकता है। योग और मेडिटेशन इसका अच्छा उपाय है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की निराशा दूर होगी। यह कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। सफलता अवश्य मिलेगी और आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। दूसरों की सलाह के साथ अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। नेगेटिव- ध्यान रखें, कोई सरकारी मामला और उलझ सकता है। इसलिए सावधानी जरूरी है। किसी बाहरी व्यक्ति से मिलते समय अपनी गोपनीय बात साझा न करें। संतान की कोई गतिविधि आपको व्यथित कर सकती है।

व्यवसाय- कुछ व्यवधान बने रहेंगे, लेकिन समय के साथ स्थितियां बेहतर होंगी, इसलिए निराश न हों। साझेदारी का काम पूर्ववत चलता रहेगा। युवा वर्ग जल्दी सफलता पाने की लालसा में गलत गतिविधियों की ओर न जाए। लव- दांपत्य जीवन सुखद और प्रेमपूर्ण रहेगा। युवा प्रेम प्रसंग में पड़कर अध्ययन और करियर से समझौता न करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- आज मन में कई नए विचार आएंगे और नई योजनाओं पर काम होगा। आपका बोलने का अंदाज लोगों को प्रभावित करेगा। इसी गुण से आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- किसी व्यक्तिगत समस्या का असर आपकी नींद और सुकून पर पड़ सकता है। तनाव लेने के बजाय समाधान खोजें। काम का बोझ बढ़े तो परिवार के साथ बांटें। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय को सुचारू रखने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर ध्यान दें। आपको उचित सलाह मिलेगी। थोड़ी मेहनत से बेहतर परिणाम मिलने लगेंगे। नए जनसंपर्क भी स्थापित होंगे। फाइनेंस से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव की वजह से दूरी बढ़ सकती है। बेहतर होगा घर के मामले आपस में बैठकर सुलझाएं। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से थकान और सुस्ती रह सकती है। हाइजीन का ध्यान रखें और इंफेक्शन होने पर तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या को दूर करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी और बेहतर समाधान निकलेगा। कड़ी मेहनत से आप वह लक्ष्य हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने इच्छा की है। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। नेगेटिव- कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं, लेकिन आप सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। उधार दिया हुआ पैसा मांगने में संकोच न करें। किसी भी काम को गुस्से की जगह शांत तरीके से करें।

व्यवसाय- मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। पार्टनरशिप में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कोई सरकारी काम भी संपन्न हो सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- कभी-कभी मानसिक विचलन का असर कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- कुछ नई गतिविधियां शुरू होंगी। परिजनों का सहयोग निर्णय लेने में मदद करेगा। युवाओं को किसी सराहनीय काम के कारण सम्मान मिल सकता है। वे भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में तनाव से चिंता रह सकती है। आपकी मध्यस्थता से उनकी समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। लेकिन अपने काम में व्यवधान से नुकसान होने की आशंका है।

व्यवसाय- व्यवसायिक काम सुचारू चलते रहेंगे। स्टाफ और सहयोगियों के साथ तालमेल जरूरी है। बीमा, कमीशन जैसे कामों में फायदा रहेगा। ऑफिस के कार्यभार से कुछ राहत मिलेगी। लव- घर की समस्याओं को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उठ सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन भीड़भाड़ और पोलूशन वाले स्थानों से बचें। इंफेक्शन की आशंका रह सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- आपकी मेहनत सफल होने वाली है और उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। भावी लक्ष्य के लिए किए प्रयास सफलता की ओर ले जाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। नेगेटिव- अपने जज्बातों पर नियंत्रण रखें। भावनाओं में बहकर गैर जिम्मेदाराना निर्णय न लें। दूसरों की मदद के साथ अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दें। विद्यार्थी पढ़ाई के लिए प्रयास और बढ़ाएं।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में छोटी लापरवाही से बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। गुस्से पर काबू रखें। इनकम टैक्स या कस्टम से जुड़ा झंझट आ सकता है। अधिकारियों से उलझने से बचें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिल सकती है। लव- परिवार के साथ शॉपिंग में सुखद समय बीतेगा। किसी बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से थकान और बुखार जैसी फीलिंग रह सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- समय के अनुसार दिनचर्या में बदलाव लाने से कई समस्याओं से राहत मिलेगी। किसी योजना को लागू करने से पहले पूरी जानकारी लें, इससे सफलता मिलेगी। नजदीकी संबंधियों और मित्रों से मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। आपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल रहेगी। आर्थिक स्थिति में कुछ दिक्कत आ सकती है, लेकिन तनाव न लें, जल्दी सुधार होगा।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ व्यवधान आएंगे, पर योजनाबद्ध तरीके से काम करते रहें। स्थितियां जल्द अनुकूल होंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की संभावना है। लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव लेने से गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कत बढ़ सकती है। गरिष्ठ और बाहरी भोजन से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- धनदायक स्थिति बनी हुई है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय बिताना और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपके व्यक्तित्व को निखारेगा। विद्यार्थियों की करियर या पढ़ाई को लेकर कोई चिंता दूर होगी। नेगेटिव- घर की व्यवस्था के कारण खर्च बढ़ेगा और कटौती कठिन होगी। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन की समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। शांत तरीके से समाधान निकालें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। लापरवाही से कोई कर्मचारी आपकी कार्यप्रणाली का फायदा उठा सकता है। सरकारी सेवा में लोग जनता से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विवाहेत्तर संबंध घर की सुख-शांति को प्रभावित कर सकते हैं, इनसे दूर रहें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। संतुलित खानपान आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहें, इससे समस्या का हल आसानी से मिलेगा। घर के रखरखाव या सुधार की योजना में वास्तु नियमों का पालन उपयोगी रहेगा। व्यक्तिगत कामों के लिए भी समय निकालें। नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना अपमान का कारण बन सकता है, इसलिए संयम रखें। बच्चों की समस्या में सहयोग दें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ा बड़ा निर्णय आज टालना बेहतर है।

व्यवसाय- किसी नए काम की शुरुआत से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लें। जरूरत के अनुसार फाइनेंस मिल जाएगा। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को स्पेशल ड्यूटी करनी पड़ सकती है। लव- घर में सुकून रहेगा और दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। व्यर्थ प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही से लिवर संबंधी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे दैनिक कार्यक्रम में बदलाव आएगा। दिन आपकी इच्छा और रुचि के अनुसार बीतेगा। महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा बढ़ेगा। नेगेटिव- विवादित मामलों को सुलझाने में मेहनत अधिक लगेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लें। व्यक्तिगत काम में व्यवधान से उदासी रह सकती है, लेकिन घबराने के बजाय दोबारा प्रयास करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में मेहनत और कार्य क्षमता के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। थोड़ा संघर्ष बना रह सकता है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों और सहयोगियों से तालमेल बनाए रखना जरूरी है। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच सामंजस्य और भावनात्मक लगाव मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम बदलने से सिरदर्द जैसी दिक्कत हो सकती है, पर चिंता की बात नहीं है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में समय देने से मानसिक सुकून मिलेगा। परिवार से बातचीत कर बेहतर नतीजे निकलेंगे। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में नकारात्मक विचार न आने दें। बातचीत में ध्यान रखें कि किसी के मन को ठेस न पहुंचे। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने की आशंका है, इसलिए सुरक्षा का ध्यान रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में अतिरिक्त कार्य का दबाव रहेगा। आज जोखिम भरा कदम न उठाएं। संपर्क मजबूत करें और मार्केटिंग पर ध्यान दें। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है, इसलिए अपने काम के प्रति समर्पित रहें। लव- युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कभी-कभी नकारात्मक परिस्थितियों के कारण तनाव बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- धन से जुड़ा नया रास्ता बन सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान बढ़ेगा। रुका हुआ काम भी आगे बढ़ेगा। समय के अनुसार कार्यशैली और स्वभाव में बदलाव आपकी दिनचर्या में नयापन लाएगा। यात्रा का प्लान भी बन सकता है। नेगेटिव- व्यावहारिकता के साथ प्राथमिक कामों पर ध्यान दें। शॉपिंग करते समय बिल जांच लें, ठगी की आशंका है। पैतृक संपत्ति का मामला उठने से हल्की नोकझोंक हो सकती है। असमंजस में किसी बुजुर्ग की राय लें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां अभी पूर्ववत रहेंगी। साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें। युवाओं को लक्ष्य पर एकाग्र रहना जरूरी है। नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। लव- पारिवारिक तनाव को ज्यादा न बढ़ाएं और शांत तरीके से सुलझाएं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और रिश्ते की गरिमा बनाए रखें। स्वास्थ्य- संयमित दिनचर्या और संतुलित खानपान रखें। मौसम बदलने से सिरदर्द और बदन दर्द जैसी दिक्कत रह सकती है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *