2 मार्च का राशिफल:  मकर राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा दिन है, निवेश में फायदा और नौकरी में आगे बढ़ने के योग बनेंगे
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

2 मार्च का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा दिन है, निवेश में फायदा और नौकरी में आगे बढ़ने के योग बनेंगे

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (2 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2 मार्च, सोमवार का दिन मेष राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं और नई शुरुआत के लिहाज से अच्छा दिन है। मिथुन राशि वालों को नौकरी में उपलब्धि मिल सकती है। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि वालों को खास लोगों की मदद से काम में सफलता मिल सकती है। मकर राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा दिन है। निवेश में फायदा और नौकरी में आगे बढ़ने के योग बनेंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये दिन

मेष – पॉजिटिव- आपसी संबंधों को सुधारने और उनमें फिर से गर्मजोशी लाने के लिए दिन अच्छा है। पिछले समय की गलतियों से सीख लेकर आप अपने व्यवहार में सुधार करेंगे और यही बात आपको नई शुरुआत की ताकत देगी। परिवार और करीबी लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी। किसी खास काम को आगे बढाने का मौका भी मिल सकता है। दिनभर कुछ उपयोगी गतिविधियां बनी रहेंगी, जिनसे आत्मविश्वास मजबूत होगा। नेगेटिव- युवाओं को किसी काम में मनचाही सफलता न मिलने से थोड़ी निराशा रह सकती है। दूसरों की आलोचना या चुगली में शामिल होना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा, क्योंकि इससे संबंध बिगड सकते हैं। छोटी-सी बात को बढ़ाने से मित्रों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। अपने जरूरी निजी कामों पर ध्यान बनाए रखें, वरना बाद में दबाव बढ़ेगा।

व्यवसाय- कामकाज में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होंगी। कार्यभार जरूर ज्यादा रहेगा, लेकिन साथ ही कुछ सकारात्मक बदलाव भी नजर आएंगे। समय पर काम निपटाने की कोशिश सफल रहेगी। कारोबार में नई गति आएगी। नौकरी में व्यवस्था थोड़ी बिगड़ सकती है, इसलिए कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर रखना जरूरी होगा। लव- पति-पत्नी के बीच किसी निजी बात को लेकर बहस हो सकती है। अगर समय रहते बात संभाल ली जाए, तो घर का माहौल सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान कम करने के लिए कुछ समय अकेले बिताएं। पूजा, ध्यान या आध्यात्मिक कामों से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- घर के रखरखाव, सजावट या किसी बदलाव से जुडी योजना को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा और लंबे समय बाद मेल-मिलाप होने से घर का माहौल खुशहाल बनेगा। घरेलू कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- केवल भावनाओं में बहकर फैसले न लें। कोई व्यक्ति आपकी सरलता और भरोसे का गलत फायदा उठा सकता है। फिलहाल यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे जरूरी काम अटक सकते हैं। अपने समय और ऊर्जा का सही उपयोग करें। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले सोचें, फिर निर्णय लें।

व्यवसाय- कारोबार में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। कोई बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है, लेकिन तुरंत बड़े लाभ की उम्मीद न करें। मार्केटिंग और संपर्क बढ़ाने पर जोर दें। सरकारी नौकरी वालों को काम का दबाव थोड़ा कम रहने से राहत मिलेगी। लव- दांपत्य जीवन में आपसी समझ से संबंध मधुर बने रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छी बात आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। इंफेक्शन, कमजोरी या जोडों के दर्द जैसी परेशानी परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत कर रही है। सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नए लोगों से पहचान बनेगी और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। युवाओं को भविष्य से जुडा कोई अहम फैसला लेने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। यह दिन अपने व्यक्तित्व और क्षमता को बेहतर ढंग से सामने लाने का है। नेगेटिव- मन में नकारात्मक विचार उठें, तो उन्हें बढ़ने न दें। लक्ष्य से ध्यान हटने पर काम प्रभावित हो सकता है। इसलिए खुद को व्यवस्थित रखें। ध्यान, प्रार्थना या शांत माहौल में कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर खुद को कमजोर न करें।

व्यवसाय- कामकाज की जगह पर जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी और थकान भी होगी, लेकिन मेहनत का असर दिखेगा। संपर्क सूत्रों के जरिए कोई अच्छा आर्डर मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही उपलब्धि या वरिष्ठों की सराहना मिल सकती है। काम की गति तेज रहेगी, इसलिए समय प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी होगा। लव- पति-पत्नी के बीच थोड़ी नाराजगी रह सकती है, लेकिन समझदारी से बात सुलझ जाएगी। युवाओं की दोस्ती और भरोसा मजबूत होगा। स्वास्थ्य- काम की अधिकता से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। तनाव लेने के बजाय दिनचर्या को सहज रखें। भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- फाइनेंस से जुडे मामलों में मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। कोई भुगतान अटका हुआ है, तो आज उसके लिए प्रयास करना ठीक रहेगा। व्यावहारिक सोच से लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। भावुकता से हटकर काम करेंगे, तो बेहतर नतीजे मिलेंगे। दिनभर कामों में स्पष्टता रहेगी और आगे बढने का भरोसा भी मिलेगा। नेगेटिव- घर के बडे सदस्यों के सम्मान और भावनाओं का ध्यान रखें। बुरी आदतों या गलत संगति से दूरी बनाकर रखना जरूरी है, वरना किसी उलझन में पड़ सकते हैं। अपने काम से काम रखना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। किसी की बातों में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें।

व्यवसाय- प्रभावशाली लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना कारोबार में फायदेमंद रहेगा। अभी आमदनी सामान्य रहेगी, लेकिन व्यवस्था धीरे-धीरे सुधरेगी। मशीनरी, स्टाफ या छोटे तकनीकी मसले सुलझते जाएंगे। नौकरी में माहौल शांत रहेगा और काम व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेगा। लव- परिवार में सुखद वातावरण बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल बहुत जरूरी है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। गलत आदतों और नकारात्मक माहौल से दूरी बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता या परेशानी का हल मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। कई लाभदायक और सुकून देने वाली स्थितियां बन रही हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करना आपको मानसिक खुशी देगा। दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा और कोई खास काम भी अच्छे तरीके से पूरा हो सकता है। नेगेटिव- किसी भी काम को टालने की आदत नुकसान दे सकती है। जरूरी कागज, दस्तावेज और कीमती सामान संभालकर रखें। युवाओं को बड़े फैसले लेते समय वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। जल्दबाजी या लापरवाही से बचें, क्योंकि छोटी भूल बाद में बड़ी परेशानी बन सकती है।

व्यवसाय- कारोबार में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के मार्गदर्शन से खास काम पूरा हो सकता है। अच्छे आर्डर मिलने की संभावना है। टीम वर्क के साथ काम करने से व्यवस्था सही बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में लोगों से बातचीत करते समय नरमी और धैर्य रखना जरूरी होगा। लव- परिवार के साथ खरीदारी या घूमने-फिरने में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी और भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुडी जांच समय-समय पर कराते रहें। लापरवाही नुकसान दे सकती है। भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- आर्थिक योजनाओं पर गंभीरता से विचार होगा और निवेश की रूपरेखा भी बन सकती है। परिवार के साथ खरीदारी या जरूरत के कामों में खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और किसी अपने के साथ पुराने मनमुटाव भी कम हो सकते हैं। दिन संतुलित और उपयोगी रहेगा। नेगेटिव- कुछ लोग जलन या ईर्ष्या की वजह से आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए अपनी उपलब्धियों का अधिक दिखावा न करें। किसी करीबी से जुडी दुखद खबर मिलने से मन परेशान हो सकता है। ऐसी स्थिति में धैर्य बनाए रखें और भावनाओं पर काबू रखें।

व्यवसाय- कारोबार में विस्तार की योजना बन सकती है, लेकिन फाइनेंस से जुडे फैसलों में बहुत सावधानी रखना जरूरी होगा। टैक्स, लोन या कागजी काम अधूरे न छोड़ें। नौकरी में अपनी योग्यता और समझदारी से कोई प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। कार्यशैली की सराहना भी हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच हलका मनमुटाव रह सकता है। माहौल बेहतर करने के लिए साथ में समय बिताएं या कोई छोटा-सा सरप्राइज दें। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन परेशान कर सकता है। तला-भुना और गरिष्ठ भोजन कम करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में काम कर रही है। अफवाहों या बेकार की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर ध्यान बनाए रखें। आपकी मेहनत का फल आगे जरूर मिलेगा। विद्यार्थी भी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे और अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहेंगे। दिन धैर्य और समझदारी से चलने का है। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा भावुक और उदार होना नुकसान दे सकता है। कुछ लोग आपकी भलमनसाहत का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए अपने हितों को भी महत्व दें। मामा पक्ष से जुडा कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। ऐसी स्थिति में संयम और स्पष्टता बहुत जरूरी होगी।

व्यवसाय- भुगतान या लेनदेन करते समय पूरी सावधानी रखें। छोटी गलती भी नुकसान करा सकती है। कामकाज में नई तकनीक और नया तरीका अपनाने से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। नौकरी में अचानक किसी बात को लेकर दबाव या परेशानी आ सकती है, इसलिए कागजी काम और संवाद दोनों पर ध्यान दें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते फिर से सहज बनेंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान रह सकती है। आराम और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- समय मेहनत और भागदौड़ वाला जरूर है, लेकिन आपका सरल और उदार स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। परिवार का कोई उलझा मसला सुलझने से घर में शांति और सुकून रहेगा। बच्चे अनुशासन में रहेंगे और घरेलू व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी। दिनभर कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी। नेगेटिव- किसी को उधार देने से बचें। फिलहाल नया निवेश टालना ही ठीक रहेगा। मन कभी-कभी गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। लोगों से मेलजोल में आत्मीयता और स्पष्टता रखें। आवेश में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है।

व्यवसाय- फाइनेंस से जुडे मामलों में सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यशैली में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है, ताकि काम समय पर और बेहतर तरीके से हो सके। लव- घर में मेहमानों की आवाजाही से खुशहाल माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में बाहर घूमने या लॉन्ग ड्राइव का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। गलत खानपान की वजह से पेट खराब, कब्ज या एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- किसी खास काम को लेकर किया गया प्रयास अब फल देने की स्थिति में है। लंबे समय से चली आ रही कोई रुकावट दूर होने से राहत मिलेगी। युवाओं का टीम वर्क अच्छा रहेगा और उनकी योग्यता की सराहना भी हो सकती है। दिन अपने काम को सही दिशा देने वाला रहेगा। नेगेटिव- फालतू गतिविधियों में खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। व्यावहारिक होकर अपने जरूरी निजी काम समय पर पूरे करें। विद्यार्थी पढ़ाई के मामले में ढिलाई न बरतें। ध्यान भटकने से नुकसान होगा, इसलिए अनुशासन जरूरी है।

व्यवसाय- आज नया काम शुरू करने से बचें। गुस्से या जल्दबाजी में लिया गया फैसला बनता काम बिगाड सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में फायदे की डील बन सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे उच्चाधिकारियों के बीच उनकी सराहना बढ़ेगी। लव- परिवार में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी हंसी-खुशी समय बीतेगा। स्वास्थ्य- मौसम के अनुसार खानपान रखें। खांसी, जुकाम या गला खराब जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। किसी भी काम को पूरी मेहनत और समर्पण से करेंगे, तो अच्छे नतीजे मिलेंगे। जमीन-जायदाद, निवेश या संपत्ति से जुडे कामों में व्यस्तता रहेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा। कामकाज में धीरे-धीरे मजबूती आएगी। नेगेटिव- लापरवाही और जल्दबाजी आपके लिए सबसे बड़ा नुकसान बन सकती है। इसलिए किसी भी काम को शांत और सहज ढंग से करें। दूसरों को सलाह देने के बजाय अपने स्वभाव में सुधार लाने पर ध्यान दें। हर बात पर प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य से स्थिति समझना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में इस समय बड़ा बदलाव या नया प्रयोग करना उचित नहीं है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि प्रमोशन की संभावना बन रही है। बॉस और वरिष्ठ लोगों के साथ संबंध मधुर रखना आपके हित में रहेगा। लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह तक ले जाने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- आज सावधानी और समझदारी से चलने का समय है। इससे आपकी दिनचर्या अधिक संतुलित और सुखद बन सकती है। खास लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी छोटी धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुडी परेशानी दूर होगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से आप थक सकते हैं। बेकार की बहस से दूर रहें। किसी भी खर्च से पहले अपने बजट पर जरूर नजर डालें। युवाओं को कोई मौका हाथ से निकलने के कारण थोड़ी उदासी रह सकती है, लेकिन धैर्य रखने से आगे बेहतर अवसर मिलेंगे।

व्यवसाय- कारोबार में निवेश के लिए समय ठीक है। नए काम से जुडी रूपरेखा बन सकती है। मार्केटिंग और प्रचार पर विशेष ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में पूरी एकाग्रता रखनी होगी, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव बना रह सकता है। लव- घर का वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। स्वास्थ्य- गैस, पेट दर्द या पेट के इंफेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है। खानपान में परहेज रखें। प्राणायाम करना फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- रोजमर्रा की भागदौड़ से राहत पाने के लिए अपने मनपसंद कामों के लिए भी समय निकालें। इससे मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में निवेश लाभदायक रह सकता है। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दिन संतुलित तरीके से आगे बढ़ेगा और मन को सुकून देगा। नेगेटिव- फिलहाल यात्रा से खास लाभ मिलने की संभावना नहीं है, इसलिए अपने मौजूदा कामों पर ही ध्यान देना बेहतर रहेगा। बिना वजह गुस्सा या चिडचिडापन हावी हो सकता है। अपनी इन कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बडे लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

व्यवसाय- कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। पब्लिक रिलेशन मजबूत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय से पहले पूरी तरह सोच-विचार करें। सरकारी नौकरी वालों को मनमुताबिक जिम्मेदारी या कार्यक्षेत्र मिल सकता है। लव- घर का वातावरण ठीक और संतुलित रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए साथी के साथ समय जरूर बिताएं। स्वास्थ्य- मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन परेशान कर सकता है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *