- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (27 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

27 दिसंबर, शनिवार को मेष, सिंह और तुला राशि वालों को आर्थिक फायदा मिलने के प्रबल योग हैं। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
मिथुन और धनु राशि वालों को बड़ा फायदा होने की संभावना है। मकर और कुंभ राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…
मेष – पॉजिटिव- निवेश को लेकर आज कुछ फायदेमंद योजनाएं बनेंगी और आपके ज्यादातर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। आज आप अपनी पसंद के कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति और सुकून महसूस होगा। नेगेटिव- भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए किसी की बातों में आने के बजाय अपने फैसले को ही सबसे ऊपर रखें। कोई भी नया काम या निवेश करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लेना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- रोजमर्रा की कमाई में सुधार होगा। पुराने संपर्कों के जरिए किसी बड़ी पार्टी से अच्छा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है, इसलिए मेलजोल बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपना लक्ष्य पूरा होने से बड़ी राहत मिलेगी। लव- घर के सदस्यों पर बहुत ज्यादा पाबंदी न लगाएं, उन्हें अपने मन मुताबिक काम करने की आजादी दें। लव पार्टनर के साथ मिलने का बेहतरीन मौका मिल सकता है। हेल्थ- मौसम के बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। शरीर का पूरा ध्यान रखें और लापरवाही न बरतें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
वृष- पॉजिटिव- आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सही सलाह मिलेगी, जो आगे बढ़ने के नए रास्ते खोलेगी। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का साथ आपको शांति देगा। छात्र अपने पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे और उन्हें अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। नेगेटिव- अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी, इसलिए गैर-जरूरी खरीदारी और शॉपिंग के प्रोग्राम को अभी टाल देना ही बेहतर है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। कर्मचारियों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे, जिससे काम की रफ्तार बढ़ेगी। हालांकि, इस समय आपको अपने सामान की गुणवत्ता (क्वालिटी) पर खास ध्यान देने की जरूरत है। लव- घर में खुशी का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा और मनोरंजक समय बीतेगा। हेल्थ- वर्तमान मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें। पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन- पॉजिटिव- सकारात्मक सोच वाले लोगों के बीच रहने से आपकी कार्यक्षमता और व्यक्तित्व में निखार आएगा। रुके हुए कामों में तेजी आएगी और किसी समारोह या उत्सव में जाने का न्योता भी मिल सकता है। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़े किसी भी मामले को बहुत ही शांति और गंभीरता से सुलझाएं। जल्दबाजी या भावुक होकर लिया गया फैसला गलत हो सकता है। फिलहाल जगह बदलने (स्थान परिवर्तन) के लिए समय सही नहीं है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी रखें और सारा काम अपनी निगरानी में ही कराएं, क्योंकि कोई करीबी व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकता है। प्रॉपर्टी का बिजनेस करने वालों के लिए समय मुनाफे वाला है। नौकरीपेशा लोगों को आज काम के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी के साथ नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। हेल्थ- योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ताजा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क- पॉजिटिव- आज सरकारी कामकाज से जुड़ी कोई बाधा दूर हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगी। परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में बेहतरीन समय बीतेगा। नेगेटिव- व्यक्तिगत और पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। घर के किसी सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आज आपके मुख्य काम कुछ समय के लिए रुक सकते हैं।
व्यवसाय- समय की मांग को देखते हुए व्यापार करने के तरीके में बदलाव लाना जरूरी है। पैसों से जुड़ी योजनाओं को लागू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपकी कमाई की स्थिति में सुधार होगा। लव- प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। घबराएं नहीं, समय के साथ चीजें आपके पक्ष में हो जाएंगी। हेल्थ- पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ज्यादा भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह- पॉजिटिव- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। काफी समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। परिवार के सहयोग से आपके व्यक्तिगत काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। युवा अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखकर अपने व्यक्तित्व को सुधारने पर ध्यान देंगे। नेगेटिव- किसी रिश्तेदार के साथ विवाद होने की स्थिति में शांत रहें और बातचीत से मामला सुलझाएं। पुश्तैनी जायदाद के मामलों में अभी समाधान मिलना मुश्किल है। ज्यादा कमाई के चक्कर में किसी भी गलत या गैर-कानूनी काम में रुचि न लें।
व्यवसाय- व्यापार में काफी मुकाबला (प्रतिस्पर्धा) रहेगा, इसलिए अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ध्यान दें। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग मीटिंग के दौरान अपनी भाषा को मधुर रखें। ऑफिस का कामकाज व्यवस्थित तरीके से चलता रहेगा। लव- जीवनसाथी और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। हेल्थ- सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है। बदलते मौसम के असर से खुद को बचाकर रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
कन्या- पॉजिटिव- जीवन के प्रति आपकी सकारात्मक सोच समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। आपके बात करने का तरीका और रहन-सहन लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे आपकी एक बेहतर छवि बनेगी। नेगेटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ गलतफहमी की वजह से अनबन हो सकती है। रिश्तों को संभालने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर न लें, वरना परेशानी होगी।
व्यवसाय- बिजनेस की योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि, अपनी हैसियत से ज्यादा कर्ज या उधार लेना ठीक नहीं होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग जनता के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। लव- पति-पत्नी के बीच संबंध रोमांटिक रहेंगे। प्रेम विवाह चाहने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ- खान-पान और आराम का पूरा ध्यान रखें। कमजोरी की वजह से पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
तुला- पॉजिटिव- रुका हुआ कोई सरकारी काम आज बन सकता है, इसलिए बड़े अधिकारियों या प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाएं। भाइयों के साथ चल रहा विवाद सुलझने से रिश्तों में दोबारा मिठास आएगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव- घर की छोटी सी बात को बड़ा मुद्दा न बनने दें। परिवार के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति को दखल न देने दें। सिर्फ योजनाएं बनाना ही काफी नहीं है, उन्हें समय पर पूरा करना भी जरूरी है। बच्चों की हरकतों पर नजर रखें।
व्यवसाय- आप अपनी योग्यता से व्यापार में अच्छी व्यवस्था बनाए रखेंगे। कर्मचारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, क्योंकि कामकाज को लेकर किसी तरह की जांच या पूछताछ होने की संभावना है। लव- अविवाहित लोगों के लिए शादी का अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में अहंकार (ईगो) को बीच में न आने दें। हेल्थ- गैस और अपच की समस्या हो सकती है। मेडिटेशन करें और कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएं, इससे राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक- पॉजिटिव- घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिससे कई समस्याओं का हल मिलेगा। अपने नियमित काम के अलावा नई चीजों को सीखने में आपकी रुचि रहेगी। किसी लाभदायक यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य की निजी समस्या को देखकर आपका मन दुखी रह सकता है। आज यात्रा करने या कहीं आने-जाने के प्रोग्राम को टाल दें, क्योंकि इससे सिर्फ समय की बर्बादी होगी और कोई नतीजा नहीं निकलेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी कागजी काम या ऑर्डर लेते समय अच्छी तरह जांच कर लें, छोटी सी चूक भारी पड़ सकती है। हालांकि, कोई रुका हुआ काम अचानक बन जाने से खुशी होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी बेकार के झगड़ों में पड़ने के बजाय घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर बहुत ईमानदार और गंभीर रहेंगे। हेल्थ- मौसम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
धनु – पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। दूसरों की कमियां निकालने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें, तो ज्यादा सफल होंगे। आप कोई नई स्किल या हुनर सीख सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले उसकी पूरी रूपरेखा बना लें, सफलता जरूर मिलेगी। नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखने के लिए आपको खुद कोशिश करनी होगी। अगर किसी बात को लेकर उलझन में हैं, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। बाहर की गतिविधियों में ज्यादा समय और पैसा बर्बाद न करें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो तुरंत आगे बढ़ें। हालांकि, निवेश या पैसों के लेन-देन से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आज ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी तनाव आने की आशंका है, इसलिए संयम रखें। हेल्थ- आपकी अपनी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें और लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- समय आपके लिए अनुकूल है। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही सेहत की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और रुके हुए काम फिर से गति पकड़ेंगे। घर में अनुशासन और अच्छी व्यवस्था बनाए रखने में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। नेगेटिव- किसी खास काम में रुकावट आने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। युवाओं और छात्रों को सलाह है कि वे मौज-मस्ती में समय खराब न करें। मन की शांति के लिए थोड़ा समय ध्यान (मेडिटेशन) में बिताएं, इससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज या सामान गायब होने का डर है। सरकारी कर्मचारी अपने जरूरी कागजों को बहुत संभालकर रखें। लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद बना रहेगा, इसमें पति-पत्नी दोनों का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। हेल्थ- मौसम के प्रति लापरवाही की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। योग करें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटव- आज आपके पास काम और जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी, लेकिन आप अपनी हिम्मत और पक्के इरादे से सब कुछ समय पर पूरा कर लेंगे। यह अपनी योजनाओं को हकीकत में बदलने का सही समय है। घर की साज-सज्जा और सुधार पर भी आपका ध्यान रहेगा। नेगेटिव- गुस्से और जिद में आकर आप खुद अपना काम बिगाड़ सकते हैं, इसलिए स्वभाव में नरमी रखें। रिश्तों को संभालना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी तरह के कानूनी पचड़ों से दूर रहें और छात्र अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें, इससे उनका उत्साह बढ़ेगा और वे बेहतर काम करेंगे। अपनी सूझबूझ से आप किसी भी बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। कमाई के नए जरिए मिलने की संभावना है। लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। समझदारी से काम लें, समस्या जल्दी सुलझ जाएगी। हेल्थ- काम की चिंता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आत्म-चिंतन और ध्यान के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
मीन – पॉजिटिव- पैसों से जुड़ी कोई रुकी हुई योजना फिर से शुरू होगी। आप अपनी समझदारी से परिवार की किसी पुरानी समस्या को सुलझा लेंगे। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और युवा अपने करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- आज दूसरों से उम्मीद लगाने के बजाय खुद की मेहनत पर भरोसा रखें, तभी सफलता मिलेगी। अपने करीबी रिश्तेदारों और मित्रों के साथ अच्छे संबंध रखें, लेकिन अपनी निजी बातों और योजनाओं को गुप्त रखना ही आपके लिए बेहतर होगा।
व्यवसाय- व्यापार से जुड़े किसी भी फैसले को बहुत गहराई से सोच-विचार कर ही लें। पुराना फंसा हुआ पैसा या पेमेंट वसूलने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लव- घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल और मनोरंजन का माहौल रहेगा। हेल्थ- घुटनों और जोड़ों के दर्द की पुरानी समस्या फिर से परेशान कर सकती है। ऐसी चीजों का सेवन न करें जिनसे गैस की समस्या बढ़ती हो। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2








