3 जनवरी तक रहेगा पौष मास:  पूजा-पाठ के साथ राशि अनुसार करें दान, मेष राशि के लोग तिल और वृष राशि वाले गर्म कपड़ों का करें दान
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

3 जनवरी तक रहेगा पौष मास: पूजा-पाठ के साथ राशि अनुसार करें दान, मेष राशि के लोग तिल और वृष राशि वाले गर्म कपड़ों का करें दान

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Paush Month Will Continue Till 3rd January, Significance Of Paush Month In Hindi, Surya Puja Vidhi, Rituals About Paush Month

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिन्दी पंचांग का दसवां महीना पौष शुरू हो गया है, ये महीना 3 जनवरी तक रहेगा। पौष मास में सूर्य देव की पूजा के साथ ही दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। पौष मास में किया गया दान-पुण्य अक्षय पुण्य प्रदान करता है। अक्षय पुण्य यानी ऐसा पुण्य, जिसका शुभ असर जीवनभर बना रहता है। दान करते समय एक बात ध्यान रखनी चाहिए, दान हमेशा जरूरतमंद लोगों को ही करना चाहिए, जो लोग पहले से समर्थ हैं, उन्हें दान देने से बचना चाहिए।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, पौष मास में राशि अनुसार दान करने से कुंडली के ग्रह दोषों का असर कम हो सकता है। इसलिए दिनों में अपनी चंद्र राशि के अनुसार दान-पुण्य करना चाहिए। जानिए राशि अनुसार किन चीजों का दान कर सकते हैं…

मच्छरदानी, तिल, लाल कपड़ा और गुड़ का दान करना शुभ है। ये दान राशि स्वामी मंगल के दोषों को शांत करता है, क्रोध पर नियंत्रण लाता है और स्वास्थ्य में सुधार करता है।

  • वृषभ राशि

ऊनी और गर्म कपड़ों का दान विशेषकर बच्चों को करें। साथ ही गेहूं, चावल, मक्का और ज्वार दान करना चाहिए। इससे राशि स्वामी शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

  • मिथुन राशि

काला कंबल, तिल के लड्डू, हरी मूंग और लेखन सामग्री दान करें, ऐसा करने से राशि स्वामी बुध ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है। मन की बेचैनी कम होती है और निर्णय क्षमता बढ़ती है।

  • कर्क राशि

साबूदाना, शहद, दूध से बनी मिठाइयां और सफेद कपड़ों का दान करना चाहिए, इससे राशि स्वामी चंद्र ग्रह से संबंधित दोष शांत होते हैं। चंद्र के दान से मन शांत होता है, घर-परिवार में प्रेम बना रहता है।

  • सिंह राशि

चने की दाल, घी, हल्दी, गुड़ और पीले वस्त्र का दान करें, इससे राशि स्वामी सूर्य के दोष शांत होते हैं। सूर्य की कृपा से मान-सम्मान, आत्मविश्वास और कार्यों में सफलता मिलती है।

  • कन्या राशि

कंबल, ऊनी वस्त्र, पढ़ाई की सामग्री, हरी मूंग और स्वच्छता संबंधी वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से राशि स्वामी बुध ग्रह मजबूत होता है।

  • तुला राशि

तिल-गुड़, तिल का तेल, चावल और सुगंधित धूप दान करना शुभ है। इससे राशि स्वामी शुक्र ग्रह के दोष शांत होते हैं। जीवन में संतुलन आता है, रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।

  • वृश्चिक राशि

लाल, मसूर, दूध, दही, तिल से बनी मिठाई, लाल वस्त्र और लोहे के बर्तन दान करने चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह के दोष कम होते हैं। विवाद शांत होते हैं।

गौशाला में धन, हरी घास, अनाज, पीली दाल और धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है।

उड़द की दाल, सरसों का तेल, राई, काले तिल और लोहे के पात्र का दान करें, इससे राशि स्वामी शनि की अनुकूलता बढ़ती है। कार्यों की रुकावटें कम होती हैं और मेहनत का फल मिलता है।

  • कुंभ राशि

काला तिल, तेल, कंबल, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और काले चने दान करें। ये दान शनि दोष को कम करता है।

गेहूं, कंबल, गुड़, चने की दाल, केले और पीले वस्त्र का दान शुभ होता है। इससे राशि स्वामी गुरु ग्रह से संबंधित दोष कम होते हैं, आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *