- Hindi News
- National
- Vedanta Half Marathon Bilateral Robotic Total Knee Replacement Indraprastha Apollo Hospital
नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पल्लवी (ब्लैक आउटफिट, बीच में) हाफ मैराथन में दौड़ती हुईं।
दिल्ली में सोमवार सुबह आयोजित वेदांता हाफ मैराथन में 60 वर्ष की पल्लवी ने 80 मिनट में 10 किमी की दौड़ पूरी की। सबसे बड़ी बात ये है कि एक साल पहले ही उन्होंने दोनों घुटनों की बाइलेट्रल रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) कराई थी।
पल्लवी की ये सर्जरी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में हुई थी, जो हॉस्पिटल के सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अभिषेक वैश्य और प्रो. राजू वैश्य ने की थी। इसमें एडवांस रोबोटिक टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया था। जिससे सटीक अलाइनमेंट, कम से कम टिश्यू डैमेज और फास्ट रिकवरी पक्का करती है।
सर्जरी करने वाले प्रो. राजू वैश्य ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी से मरीज लंबे समय तक बेहतर परिणाम और आत्मविश्वास पा सकते हैं। डॉ. अभिषेक वैश्य ने कहा कि पल्लवी की यह सफलता दिखाती है कि सही टेक्नीक, एक्सपर्ट सर्जरी और रेगुलर एक्सरसाइज से बड़ी सर्जरी के बाद भी मरीज एक्टिव लाइफ जीवन जी सकते हैं।
पल्लवी के मैराथन में शामिल होने का वीडियो…
मैराथन की 3 तस्वीरें…

40669 चेस्ट नंबर के साथ दौड़तीं पल्लवी। उन्होंने 10 किमी की दूरी 80 मिनट में तय की।

पल्लवी ने एक साल पहले ही दोनों घुटनों की बाइलेट्रल रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) कराई थी।

मैराथन में शामिल होने के मेडल दिखातीं पल्लवी








