Ajay Devgn and Tiger Shroff booed in front of Lionel Messi | लियोनल मेसी के सामने अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ की हूटिंग: स्टेज पर सम्मान मिलने के दौरान ऑडियंस ने किया हूट, वीआईपी मूवमेंट से नाराज थे लोग
मनोरंजन

Ajay Devgn and Tiger Shroff booed in front of Lionel Messi | लियोनल मेसी के सामने अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ की हूटिंग: स्टेज पर सम्मान मिलने के दौरान ऑडियंस ने किया हूट, वीआईपी मूवमेंट से नाराज थे लोग

Spread the love


14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लियोनल मेसी अपनी ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के तहत रविवार को मुंबई में थे। वानखेड़े स्टेडियम में उनका जोरदार स्वागत किया। मेसी के मुंबई टूर के दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के साथ उनसे मिले।

वहीं, वानखेड़े में आयोजित कार्यक्रम में अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ पहुंचे और टाइगर श्रॉफ भी नजर आए। इस दौरान दोनों को हूटिंग का सामना करना पड़ा।

दरअसल, वानखेड़े में मेसी को देखने के लिए पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। लेकिन वहां पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स और बाकी हस्तियों उनसे मिल रही थीं। वहां मौजूद ऑडियंस इस वीआईपी कल्चर से खुश नहीं थेी। उन्हें लग रहा था कि इस वजह से उनको मेसी का ज्यादा समय नहीं मिल पा रहा।

ऐसे में फैंस ने इस बात का गुस्सा मशहूर हस्तियों पर निकला। और जैसे ही वानखेड़े स्टेडियम में टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन को स्टेज पर बुलाया गया ऑडियंस ने हूटिंग शुरू कर दी।

प्रोजेक्ट महादेवा एक फुटबॉल डेवलपमेंट इनिशिएटिव है, जो महाराष्ट्र भर में युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें ट्रेनिंग देती है।

प्रोजेक्ट महादेवा एक फुटबॉल डेवलपमेंट इनिशिएटिव है, जो महाराष्ट्र भर में युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें ट्रेनिंग देती है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नजर आता है कि टाइगर श्रॉफ को स्टेज पर इनवाइट किया गया। उन्हें प्रोजेक्ट महादेवा से जुड़े एक यंग टैलेंट के रूप में पेश किया गया।

जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस टाइगर को शॉल ओढ़ाकर स्वागत कर रहे थे, तभी दर्शकों की तरफ से हूटिंग की आवाज आने लगी।

यह सिलसिला तब जारी रहा जब अजय देवगन को मंच पर बुलाया गया। अभिनेता को उनकी फिल्म ‘मैदान’ के लिए सम्मानित किया गया।

फिल्म मैदान इंडिया के दिग्गज फुटबॉलर कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है।

फिल्म मैदान इंडिया के दिग्गज फुटबॉलर कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है।

इवेंट का एक क्लिप एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘अनाउंसर – कृपया यूथ आइकन टाइगर श्रॉफ का स्वागत करें। भीड़ – बूऊऊऊऊऊ। हैरानी की बात यह है कि अजय देवगन को भी हूटिंग का सामना करना पड़ा। भीड़ सिर्फ मेसी, तेंदुलकर और छेत्री जैसे भारतीय दिग्गजों को देखने आई थी।’

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दर्शकों को संबोधित करते समय इसी तरह की प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा।

ऑडियंस को शांत करने के लिए उन्हें ‘गणपति बप्पा’ के नारे लगाए, तब जाकर माहौल शांत हो गया। वहीं, इस पूरे प्रकरण के दौरान मेसी काफी शांत, मुस्कुराते हुए खड़े रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *