Aligarh Accident: सड़क किनारे खड़े राजमिस्त्री को कार ने रौंदा, हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर
होम

Aligarh Accident: सड़क किनारे खड़े राजमिस्त्री को कार ने रौंदा, हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर

Spread the love


अकराबाद थाना अंतर्गत जीटी रोड पर 10 मार्च सुबह सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे राजमिस्त्री को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। 

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धौरी निवासी 45 वर्षीय सत्यवीर उर्फ बबलू राजमिस्त्री का काम करता है। परिजनों ने बताया है कि 10 मार्च सुबह बबलू अपनी ननिहाल सहावर जाने के लिए अकराबाद में जीटी रोड किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। 

अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बबलू में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस गंभीर घायल बबलू को अलीगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *