Aligarh News: जनपद न्यायालय परिसर में मची अफरा-तफरी, दीवानी कचहरी को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी
होम

Aligarh News: जनपद न्यायालय परिसर में मची अफरा-तफरी, दीवानी कचहरी को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी

Spread the love


अलीगढ़ जनपद न्यायालय परिसर में 16 फरवरी उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अति वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी को ईमेल के जरिए कचहरी को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे ईमेल के प्राप्त होते ही न्यायिक कार्य ठप हो गया और पूरे दीवानी परिसर में हड़कंप मच गया। पूरा परिसर सुरक्षा बलों ने खाली कराया और उसकी सघन तलाशी शुरू कर दी है। 

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। आनन-फानन में कई थानों का पुलिस बल, बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को तुरंत खाली कराया गया। अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और वादकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

20 जिलों को भी दी गई धमकी

सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल केवल अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि प्रदेश के करीब 20 अन्य जिलों के न्यायालयों के संबंध में भी भेजा गया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी प्रदेश के कुछ अन्य न्यायालयों को इसी तरह के ईमेल प्राप्त हुए थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं। हालांकि, उस समय अलीगढ़ का नाम शामिल नहीं था, लेकिन सोमवार को इस ईमेल ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी।

फिलहाल, पुलिस और साइबर सेल की टीमें ईमेल के आईपी एड्रेस और भेजने वाले का सुराग लगाने में जुट गई हैं।  एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए मॉक ड्रिल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *