4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने हाल ही में बिग बॉस 19 में हिस्सा लिया। शो के प्रीमियर के कुछ दिन बाद अमाल के पिता डब्बू मलिक ने बेटे के इमोशनल रिएक्शन और बिग बॉस 19 में पार्ट लेने पर प्रतिक्रिया दी।
डब्बू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह रियलिटी शो उनके बेटे को लोकप्रियता देगा।
डब्बू मलिक ने NDTV से बात करते हुए कहा, “हमारी पीढ़ी में मलिक परिवार का चेहरा अनु मलिक थे। मेरी जिंदगी में भी डिप्रेशन, विवाद और आलोचना के समय आए, लेकिन मैंने कभी किसी को सार्वजनिक रूप से नीचा नहीं दिखाया, बस आगे बढ़ गया।”

अमाल के पिता इसरार सरदार उर्फ डब्बू मलिक एक म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोजर, सिंगर और एक्टर हैं।
डब्बू ने आगे कहा, “लेकिन हर किसी की अपनी राह होती है। परिवार का चेहरा अरमान बन गया। एक बड़े सदस्य के रूप में, जिसने मलिक परिवार का सारा माहौल बनाया, अमाल अपनी बेहतरीन संगीत और मेहनत के बावजूद परिवार का चेहरा नहीं बन पा रहे थे।” उन्होंने यह भी कहा कि अरमान अचानक स्टार बन गए।
डब्बू यह भी कहा कि मुझे लगता है कि अपनी पहचान न होने का एहसास उनके लिए एक झटका था। उनके दिल में अमाल स्टार बनना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि नेशनल प्लेटफॉर्म पर यह सफर उनके सपने पूरे करेगा। ‘बिग बॉस’ उन्हें वह लोकप्रियता, फेस वैल्यू और मान देगा कि ‘ये है वह शख्स जिसने यह म्यूजिक बनाया।
बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है। शो में अमाल समेत कुल 16 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और यह 24 अगस्त से शुरू हुआ।

डब्बू मलिक की शादी ज्योति मलिक से हुई है, कपल के दो बेटे अरमान मलिक और अमाल मलिक हैं।
बता दें कि अमाल ने 2014 में सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से अपने संगीतकार के रूप में करियर की शुरुआत की।
उन्होंने ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों में अपने संगीत से पहचान बनाई।








